छत्तीसगढ़ / रायपुर

प्रदेश में आज अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना


आज प्रदेश में वर्षा की संभावना: हल्की से मध्यम वर्षा से लेकर भारी वर्षा तक के अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना

एक चिन्हित निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी-तटीय आंध्र प्रदेश-दक्षिण तटीय उड़ीसा के ऊपर स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश-दक्षिण तटीय उड़ीसा के पास पहुंचने की संभावना है।

मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, रायसेन, मंडला, दुर्ग, चिन्हित निम्न दबाव का क्षेत्र से होते हुए पूर्व-दक्षिण- पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के तक, 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

एक विंड शियर जोन 20 डिग्री उत्तर में 3.1 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

प्रदेश में आज अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी से अति भारी वर्षा होने की भी संभावना है।

भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः बस्तर संभाग और उससे लगे जिले रहने की संभावना है। 

 

 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image