छत्तीसगढ़ / रायपुर

भ्रष्टाचार से देश को लूटने वाले: भारत का विकृत परिदृश्य


कैसी उल्टी गंगा बह रही,
इंडिया हो गए इंडिया को लूटने वाले।

कोई ने चारा घोटाला करके खाया चारा,
कोई ने लूटा 2 जी नेटवर्क हमारा,
कोयले मे भी किया था महाघोटाला,
कॉमनवेल्थ खेल में करके घोटाला
इंडिया को बदनाम कराने वाले।
इंडिया हो गए, इंडिया को लूटने वाले।। 1।।

झूठे ईमानदारों का शराब घोटाला,
चिटफंड के घोटाले वाले,
और उनके सरकारी आवास की
टोंटी तक चुराने वाले बनना चाहते है
इंडिया के रखवाले।
इंडिया हो गए,इंडिया को लूटने वाले।। 2।।

देश में जाति धर्म और सांप्रदाय
के नाम पर दंगे कराने वाले,
जिनके शासन में अक्सर होते थे बम धमाके,
आतंकवाद से जान गंवाते थे निर्दोष इंडिया वाले,
भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाल्लाह कहने वाले।
इंडिया हो गए, इंडिया को लूटने वाले।। 3।।

चुनावी हिंसा मे हजारों को मरवाने वाले,
आपातकाल में विपक्ष को जेल मे
डालकर जनता की आवाज दबाने वाले,
शक्ति का दुरूपयोग कर निर्वाचित सरकारों को गिराकर लोकतंत्र की
हत्त्या करने वाले हत्यारे।
इंडिया हो गए, इंडिया को लूटने वाले।। 4।।

 

आकाशदीप गुप्ता

जानकी नगर,बोरियाखुर्द

रायपुर छ.ग.

दूरभाष 9589950123

 

 

 

 

#hindipoetry #hindiquotes #poetry #hindi #shayari #hindishayari #love #urdupoetry #shayri #lovequotes #shayar #writersofinstagram #quotes #hindipoem #poetrycommunity #hindikavita #hindiwriting #shayarilover #gulzar #instagram #writer #urdu #hindilines #mohabbat #hindipoems #urdushayari #sadshayari #hindiwriter #ishq #india

Leave Your Comment

Click to reload image