राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट विधायकों को सम्मानित किया गया, पत्रकारों को भी मिले सम्मान
रायपुर: विधानसभा में उत्कृष्टता अलंकरण व विदाई समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने वर्ष 2022 के लिए उत्कृष्ट विधायक के रूप में चयनित संगीत सिन्हा और रंजना डिपेन्द्र साहू को सम्मानित किया. वहीं, जागरूक विधायक के रूप में चयनित धर्मजीत सिंह का भी सम्मान किया गया.
कार्यक्रम में राज्यपाल ने उत्कृष्ट संसदीय पत्रकार के रूप में चयनित पत्रिका से राहुल जैन और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से देवव्रत भगत एवं कैमरामेन रोहित श्रीवास्तव को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल समेत मंत्री और विधायक मौजूद रहे.