छत्तीसगढ़ / रायपुर

सरगुजा संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना


मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ में रायपुर से होकर जा रही हैं जो 2.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उड़ीसा के ऊपर स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है ।

एक विंड शियर जोन 20 डिग्री उत्तर में 3.1 से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

मानसून द्रोणिका के थोड़ा उत्तर की तरफ खिसकने के कारण बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम तथा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

दुर्ग रायपुर और बस्तर संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है ।

दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भारी से अति भारी 1-2 जिलों में संभव है।

 

 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image