छत्तीसगढ़ / रायपुर

"मंदिर हसौद सेन (नाई) समाज को मंत्री डहरिया ने दिए दस लाख"


नगरपालिका मंदिर हसौद सेन( नाई) समाज के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री मान. डॉ. शिवकुमार डहरिया से मंदिर हसौद को नगर पालिका बनाए जाने हेतु आभार व्यक्त करते हुए सौजन्य भेंट कर सामाजिक गतिविधियों को अवगत कराते हुए बताया कि स्वयं का भवन नहीं होने से मांगलिक कार्यक्रमों एवं सामाजिक गतिविधियों के संचालन में समाज को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है |

जिसे देखते हुए समाज के लोगों ने सामाजिक भवन की मांग रखी जिस पर मान.मंत्री डहरिया ने अपने समाज एवं जन हितैषी स्वभाव के अनुरूप समाज के लोगों को सम्मान देकर सामाजिक हितों को ध्यान में रखते हुए भवन बनाने हेतु दस लाख रुपए की राशि की स्वीकृति प्रदान किया साथ ही निकट भविष्य में भी समाज के लोगों को हर प्रकार से मदद करने का आश्वासन दिया जिससे सेन समाज के लोगों में हर्ष व्याप्त है। मंदिर हसौद सेन समाज ने मान. मंत्री महोदय के इस उदारता के लिए उन्हें हृदय से धन्यवाद देकर आभार प्रकट करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। 

 

 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image