प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा भी होने की संभावना
रायपुर |
18-Jul-2023
मानसून द्रोणिका बीकानेर, सीकर, उरई, सीधी, अंबिकापुर, बालासोर और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण झारखंड और उसके आसपास 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
एक हवा का शियर जोन 20 डिग्री उत्तर में 4.5 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
प्रदेश में कल दिनांक 18 जुलाई को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है ।