छत्तीसगढ़
फर्जी e-Challan लिंक से रहें सावधान, केवल आधिकारिक पोर्टल का ही करें उपयोग
डिजिटल सेवाओं के बढ़ते उपयोग के साथ-साथ साइबर ठगी के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। वर्तमान में कुछ साइबर अपराधी आम नागरिकों को भ्रमित करने के उद्देश्य से फर्जी (नकली) e-Challan लिंक भेजकर बैंकिंग एवं व्यक्तिगत जानकारी चोरी करने का प्रयास कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों के रोपण से ओलंपिक मेजबानी के संकल्प को दी नई ऊर्जा
नवा रायपुर में 2036 पौधों का रोपण: ओलंपिक मेजबानी के समर्थन में अनूठी पहल
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर छत्तीसगढ़ से गूंजेगा हरित भारत का संदेश
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बीएसएफ कैंप, नया रायपुर स्थित ग्राम पलौद में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 1 बजे होगा। मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति से खिलाड़ियों, खेल संगठनों तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोगों का उत्साह बढ़ेगा।
2036 पौधों के रोपण का लक्ष्य
भारतीय ओलंपिक संघ के आह्वान पर इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में 2036 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जलवायु संतुलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
खेल और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश
इस आयोजन के माध्यम से खिलाड़ियों और युवाओं को खेलों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। वृक्षारोपण अभियान प्रदेश में हरित आवरण बढ़ाने, जैव विविधता संरक्षण तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
युवा खिलाड़ियों को मिलेगी प्रेरणा
छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का मानना है कि मुख्यमंत्री की सहभागिता से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिलेगी। इससे खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूकता बढ़ेगी।
हरित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को प्राथमिकता देते हुए लगातार जनभागीदारी आधारित अभियान चला रही है। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर आयोजित यह वृक्षारोपण कार्यक्रम खेल और प्रकृति के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बनेगा तथा ‘हरित छत्तीसगढ़-हरित भारत’ के संकल्प को और मजबूत करेगा।
प्रदेश में प्रशासनिक सक्रियता तेज : दो दिनों में शासन के कई अहम आदेश, प्रशासनिक व्यवस्था में बड़े बदलाव के संकेत,सुशासन की दिशा में सरकार के बढ़ते कदम पर लगातार जारी हो रहे अहम आदेश
छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक, गर्मी से मिली राहत, अगले 5 दिन बारिश-आंधी के आसार
रायपुर. गर्मी और उमस से परेशान हो रहे लोगों के लिए मानसून राहत बनकर आया है. काफी दिनों से दहलीज पर अटके मानसून ने 22 जून को छत्तीसगढ़ में एंट्री की, जिससे कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया. दंतेवाड़ा, बीजापुर, रायपुर समेत कई क्षेत्रों में बारिश हुई. इसके प्रभाव से तापमान में गिरावट भी हुई. मंगलवार सुबह राजधानी रायपुर में मौसम सुहावना बना हुआ है.
साय कैबिनेट की बैठक आज… CM विष्णु देव करेंगे पौधरोपण अभियान का शुभारंभ… राष्ट्रीय प्रभारी सचिन देंगे कांग्रेस के नए जिलाध्यक्षों को प्रशिक्षण… आदिम जाति विकास विभाग की होगी समीक्षा…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुबह 11 बजे अपने निवास से मंत्रालय के लिए रवाना होंगे. सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इसके बाद दोपहर 1 बजे से 1:30 बजे तक आर्थिक मामलों की मंत्रिपरिषद समिति की बैठक लेंगे. दोपहर 1:30 बजे से शाम 5 बजे तक मंत्रालय में शासकीय कार्यों में व्यस्थ रहेंगे. शाम 5 बजे मंत्रालय से ग्राम पलौद स्थित बीएसएफ कैंप के पास आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे और 5:10 बजे से 5:40 बजे तक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. मुख्यमंत्री शाम 6:10 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे.
छत्तीसगढ़ में 200 टन मलबे की प्रोसेसिंग से निकले 5 बेशकीमती हीरे, CM साय ने कहा- प्रदेश के विकास को मिलेगा नया आयाम
रायपुर. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से खनिज संपदा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. सरायपाली क्षेत्र के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण के दौरान हीरे मिलने से क्षेत्र की संभावनाओं को नई मजबूती मिली है. एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड द्वारा 200 टन बल्क सैंपल के परीक्षण और प्रसंस्करण के बाद कुल 5 हीरे प्राप्त हुए हैं, जिनका कुल वजन 1.22 कैरेट है. यह उपलब्धि क्षेत्र में हीरे के बड़े भंडार की संभावनाओं का संकेत है, जिससे भविष्य में निवेश, राजस्व और रोजगार के नए अवसर विकसित हो सकते हैं.
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री आज दिखाएंगे विशेष ट्रेन को हरी झंडी, 1000 विशिष्टजन करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, संस्कृति और राष्ट्रीय गौरव से जुड़ेगा प्रदेश
भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए छत्तीसगढ़ से आज एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक यात्रा का शुभारंभ होने जा रहा है। “सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा” के अंतर्गत प्रदेश के लगभग 1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन के माध्यम से गुजरात स्थित सोमनाथ धाम की यात्रा करेंगे। यात्रा का शुभारंभ आज प्रातः 9 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन से होगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल करेंगे। इसके अलावा सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, महापौर तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक समारोह में शामिल होंगे।
22 से 26 जून तक आयोजित होने वाली यह यात्रा भारत की सांस्कृतिक चेतना, आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान से जुड़ी एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व देश की उस गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है, जिसने अनेक चुनौतियों के बावजूद अपनी सांस्कृतिक पहचान और आस्था को अक्षुण्ण बनाए रखा।
संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देशभर में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में छत्तीसगढ़ की यह यात्रा एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को भारत की सांस्कृतिक जड़ों, आध्यात्मिक धरोहर और राष्ट्रीय गौरव से जोड़ना है।
यात्रा में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित विशिष्टजन, पद्म सम्मान प्राप्त व्यक्तित्व, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित कलाकार, साहित्यकार, लोक कलाकार, संस्कृतिकर्मी, समाजसेवी तथा जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इनके माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विविधता का राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन भी होगा।
प्रतिभागी अपने-अपने क्षेत्रों की पवित्र मिट्टी और नदियों का जल लेकर सोमनाथ पहुंचेंगे, जो भारत की सांस्कृतिक एकता, आध्यात्मिक समरसता और राष्ट्रीय अखंडता का प्रतीक बनेगा।
यात्रा के दौरान प्रतिभागियों को सोमनाथ मंदिर के दर्शन के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कला यात्राएं, संवाद कार्यक्रम तथा ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का भ्रमण इस यात्रा के प्रमुख आकर्षण रहेंगे।
संस्कृति विभाग के अनुसार यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी जिलों से चयनित प्रतिभागियों के स्वास्थ्य परीक्षण, यात्रा व्यवस्था और आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। विशेष ट्रेन के माध्यम से यात्रा को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना, गौरवशाली इतिहास और राष्ट्रीय एकता का जीवंत उत्सव है। छत्तीसगढ़ से प्रारंभ होने वाली यह यात्रा प्रदेश की समृद्ध लोक परंपराओं, कला, साहित्य और आध्यात्मिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान प्रदान करेगी
CM साय का आज राजनांदगांव दौरा… सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का होगा शुभारंभ… कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर का आज तीसरा दिन…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर और राजनांदगांव जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन से सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का शुभारंभ करेंगे और विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हैलीपैड से राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे. वहां दोपहर 12:30 बजे स्टेट हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित प्रगतिशील किसान सम्मेलन और लोकार्पण एंव भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसके पश्चात दोपहर 2 बजे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात करेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 3 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे.
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : CM साय ने अंबिकापुर में किया सामूहिक योगाभ्यास, बोले- योग को दिनचर्या का बनाएं हिस्सा
अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए. यहां उन्होंने हजारों लोगों के साथ सामूहिक योग किया और स्वस्थ जीवन-शैली के लिए नियमित योगाभ्यास करने का संदेश लोगों को दिया. कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए.
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के लिए बने अनुकूल हालात, बारिश-आंधी का अलर्ट, 60 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
रायपुर। भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे छत्तीसगढ़वासियों के लिए राहत भरी खबर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने संकेत दिए हैं कि प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक के लिए परिस्थितियां तेजी से अनुकूल होती जा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों के भीतर मानसून छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। इसके साथ ही 11 जून से पूरे प्रदेश में मेघगर्जन, वर्षा और तेज हवाओं की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।
आज दिल्ली से हैदराबाद के दौरे पर रवाना होंगे CM साय… रायपुर में दौड़ेंगी 8 नई मिनी सिटी बसें… रविशंकर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में 16 जून से शुरू होगा एडमिशन… खाद-बीज संकट को लेकर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन… राजधानी के कई इलाकों में आज शाम जलापूर्ति रहेगी बाधित
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 11 जून को नई दिल्ली से हैदराबाद के दौरे पर रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे शाम 6:15 बजे छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली से कार द्वारा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 7 बजे एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे इंडिगो की उड़ान 6E-6601 से शाम 7:45 बजे हैदराबाद के लिए रवाना होंगे। रात 10:05 बजे राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, हैदराबाद पहुंचने के बाद वे होटल पार्क हयात, बंजारा हिल्स जाएंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है।
PM मोदी के सत्ता में 12 वर्ष पूरे, राजधानी में होगा विशेष हवन… BJP का महाजनसंपर्क अभियान जारी… जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन आज… आज से 8 यात्री ट्रेनें रहेंगी रद्द…
रायपुर. केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है. इस क्रम में बुधवार को रायपुर के आकाशवाणी स्थित काली मंदिर में विशेष हवन का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे
साय कैबिनेट की होगी बैठक… CM साय आज जाएंगे दिल्ली… गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों पर आज कांग्रेस का प्रदर्शन… शहीद आकाश राव गिरेपुंजे की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी. बैठक में खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों के लिए खाद और बीज की उपलब्धता की समीक्षा किए जाने की संभावना है. इसके अलावा प्रदेश में स्थानांतरण (ट्रांसफर) पर लगे प्रतिबंध को हटाने समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों चर्चा की जा सकती है.
रायपुर में गूंजेगा राष्ट्रीय जल क्रीड़ा महाकुंभ: खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच देना सरकार की प्राथमिकता - मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास का सशक्त आधार हैं। प्रदेश में खेल अधोसंरचना को मजबूत बनाने के साथ-साथ खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को नई प्रेरणा देगी और राज्य की खेल पहचान को और मजबूत बनाएगी।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग-केनोईंग एसोसिएशन द्वारा भारतीय कायाकिंग-केनोईंग संघ एवं छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में 36वीं राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 12 से 14 जून 2026 तक नवा रायपुर स्थित सेंध लेक में आयोजित होगी। कायाकिंग-केनोईंग एक ओलम्पिक खेल है, जिसमें छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक अर्जित किए हैं। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी राज्य की राजधानी में होना प्रदेश के खेल इतिहास के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया, भारतीय कायाकिंग-केनोईंग महासंघ एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग-केनोईंग एसोसिएशन के सहसचिव प्रशांत सिंह रघुवंशी सहित छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
CM साय आज सुशासन तिहार में होंगे शामिल… रसोई गैस के दाम बढ़ने पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन… भारत भाग्यविधाता फिल्म की रायपुर में होगी पहली स्क्रीनिंग…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार 2026 के तहत विभिन्न जिलों का दौरा कर सकते हैं. किसी भी गांव में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतर सकता है. इस दौरान मुख्यमंत्री जन समस्या निवारण शिविर में शामिल होकर जनता से योजनाओं का फीडबैक लेंगे. साथ ही समीक्षा बैठक भी करेंगे. इसके बाद शाम 5 बजे रायपुर के जोरा मॉल में भाग्य विधाता फिल्म देखेंगे.
छत्तीसगढ़ में मानसून जल्द देगा दस्तक, आज बारिश-आंधी की चेतावनी
रायपुर. छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश हो रही है, लेकिन रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव समेत ज्यादार हिस्सों में भीषण गर्मी जारी है. दिन में धूप की तपिश और रात में गर्म हवाओं और उमस से लोगों को परेशानी का सामने करना पड़ रहा है. बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है. मौसम विभाग ने 12 जून से बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना जताई है.