छत्तीसगढ़
शांतिपूर्ण निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए निर्देश
केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम ने की समीक्षा
रायपुर : विधानसभा चुनाव 2023 के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम शोधीसी दौरे पर रायपुर पहुंची थी टीम के सदस्यों ने राज्य में चुनाव तैयारियों की समीक्षा की इस दौरान केंद्रीय चुनाव आयोग के प्रतिनिधि मंडल ने 8 जून और 9 जून को सभी जिलों के निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षक को के द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की है और विस्तार से जानकारी प्राप्त की है प्रत्येक जिले के कलेक्टर एसएसपी के द्वारा निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में विषय वार संयुक्त रूप से प्रस्तुतीकरण दिया गया जिसकी समीक्षा आयोग के पदाधिकारियों द्वारा की गई|
निर्वाचन की तैयारियों में विशेष रुप से निर्वाचक नामावली में अधिक से अधिक पंजीकरण और मतदाता सूची के शुद्धिकरण के निर्वाचक नामावली का हर कार्य गंभीरता पूर्वक करने के निर्देश दिए गए मतदान केंद्र में मूलभूत सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता की भी विस्तृत समीक्षा की गई है सभी मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं इसके अलावा शांतिपूर्ण निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए भी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुरक्षाबलों के आकलन के विषय में भी समीक्षा की गई है|
8 जून को एवं आज 9 जून को चली लगातार समीक्षा बैठक में प्रत्येक जिला के कलेक्टर एवं एसएसपी से बारी-बारी समीक्षा की गई 8 जून को 18 जिले के जिलाधिकारियों और 9 जून को 15 जिले के जिला अधिकारियों की समीक्षा की गई भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों द्वारा राज्य के मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं पुलिस महानिदेशक सहित मंत्रालय के निर्वाचन कार्य से संबंधित सभी मुख्य अधिकारियों मुख्य विभागों के जिम्मेदार साधक अधिकारियों की भी निर्वाचन की समीक्षा की गई और तैयारियों की विस्तृत चर्चा की गई मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राज्य के पुलिस नोडल अधिकारियों और सीईओ के ऑफिस में भी स्टेट नोडल अधिकारियों से चर्चा की गई और जानकारी प्राप्त की गई सभी प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों से भी संस्था बैठक की गई है
नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रूपये की ठगी करने के प्रकरण में संलिप्त आरोपी तिहारू राम पद्माकर गिरफ्तार
रायुपर पुलिस : प्रार्थिया रीना सोनी ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह पंचशील नगर में रूबी ब्यूटी पार्लर का संचालन करती है। प्रार्थिया के ब्यूटी पार्लर में संजीव मिश्रा नामक व्यक्ति आता-जाता रहता था जिसने स्वयं को पुलिस विभाग में बड़े अधिकारी पद में होना बताया था। इसी दौरान छत्तीसगढ़ शासन के पुलिस विभाग और वन विभाग में भर्ती हेतु विज्ञापन निकला था जिसमें संजीव मिश्रा द्वारा प्रार्थिया को यदि पुलिस विभाग और वन विभाग में किसी की भर्ती कराना है तो अपने परिचितों से सम्पर्क कर लो मैं भर्ती करा दूंगा कहते हुए अपने परिचितों से कुछ रकम एडवांस ले लेना तथा शेष रकम काम होने के बाद ले लेना कहा गया था।
जिस पर प्रार्थिया द्वारा संजीव मिश्रा के पद एवं बातों पर विश्वास कर दिनांक 11.12.2021 को अपने परिचित कमलेश चंद्र से 10 लाख रूपये, सागर ठाकुर से 03 लाख रूपये तथा विपिन सिंह से 03 लाख रूपये लेकर कुल 16 लाख रूपये प्रार्थिया द्वारा कमलेश चंद्र एवं विक्की विश्वकर्मा के समक्ष दिये गये थे। पैसे लेने के बाद संजीव मिश्रा द्वारा प्रार्थिया तथा उसके परिचितों को विश्वास दिलाया गया था कि उपरोक्त विज्ञापित भर्तियों में भर्ती हो जावेगी किन्तु भर्ती का परिणाम आने उपरांत जब प्रार्थिया के परिचितों का चयन नही हुआ तब प्रार्थिया द्वारा संजीव मिश्रा से फोन के माध्यम से संपर्क किया गया किन्तु संजीव मिश्रा का फोन बंद आने लगा एवं कुछ दिनों बाद जब संपर्क हुआ तो प्रार्थिया द्वारा भर्ती के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा प्रार्थिया को गोलमोल जवाब दिया जाने लगा जिस पर प्रार्थिया द्वारा संजीव मिश्रा से भर्ती हेतु दिये गये 16 लाख रूपये वापस मांगे गये जिस पर संजीव मिश्रा द्वारा मैं पैसे वापस नहीं करूंगा जो करना है कर लो मेरे खिलाफ जो करना है तुम कर सकते हो कहा गया।
इस प्रकार संजीव मिश्रा के द्वारा प्रार्थिया तथा अन्य लोगो के साथ पुलिस विभाग एवं वन विभाग मे निकली भर्तीयो में नौकरी लगाने का झांसा देकर छल पूर्वक धोखधड़ी कर कुल 16 लाख रूपये की ठगी की गई है। जिस पर आरोपी संजीव मिश्रा के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 216/2023 धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम द्वारा पूर्व में प्रकरण में आरोपी निलंबित आर. संजीव मिश्रा पिता रामलाल मिश्रा निवासी देवपुरी थाना टिकरापारा रायपुर को गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करने व विवेचना क्रम में आरोपी तिहारू राम पद्माकर की संलिप्तता पाये जाने पर प्रकरण में आरोपी तिहारू राम पद्माकर को भी गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी- तिहारू राम पद्माकर पिता मेहतर उम्र 70 साल निवासी ग्राम चिखली साल्हे दल्ली थाना डौंडी जिला बालोद छ.ग.।
पीएससी घोटाले पर युवा मोर्चा करेगा मुख्यमंत्री निवास का घेराव : रवि भगत
रायपुर। एकात्म परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने कहा कि पीएससी घोटाले पर युवाओं के भविष्य की हत्या होते है हम सबने देखा है।
भाजपा युवा मोर्चा आपके समक्ष CGPSC -2021 में व्यापत भ्रष्टाचार को निम्न बिंदुओं में रख रहा है :-
1.वर्ष 2019 - वर्ष 2023 तक छत्तीसगढ़ की समस्त भर्तियां पूर्णता विवादित रही है प्रत्येक भर्ती परीक्षा के न्याय हेतु राज्य के समस्त प्रतिभावान विद्यार्थियों को माननीय उच्च न्यायालय में अपील करनी पड़ी है।
2. वर्ष 2019-20 में आयोजित सहायक प्राध्यापक परीक्षा में प्रदेश के सर्वोच्च पद की आसंदी पर विराजित व्यक्ति की पुत्री हेतु विषय के नियमों में बदलाव करवा कर समय समाप्त हो जाने पर भी पुन: आवेदन की प्रक्रिया करवाई गयी तथा परीक्षा का आयोजन करते हुए सीधे परिणाम और मेरिट सूची जारी किया गया और पदस्थापना दी गयी परन्तु आज तक सम्बंधित विषय के अंकों की सूची आयोग द्वारा जारी नहीं किया गया।
3. वर्ष 2019-20 में आयोजित सहायक प्राध्यापक परीक्षा में प्रदेश के कई महत्वपूर्ण पदों पर आसीन मंत्रियों एवं अधिकारियों के सम्बन्धियों की नियुक्तियां किये जाने का आरोप लगाया गया।
4. वर्ष 2019 से छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग के राज्य सेवा परीक्षा सम्बन्धी नियमों में संसोधन कर मॉडल उत्तर के दावा आपत्ति के पश्चात जारी होने वाले संशोधित उत्तर को बंद कर सीधे अंतिम परिणाम के समय जारी करने का नियम बनाया गया , जो छात्रों के मानसिक अवसाद का कारण बना। इसी बीच कई विद्यार्थियों ने आत्महत्या जैसे कदम भी उठाये है।
5. विगत दिवस छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा-2021 का अंतिम परिणाम जारी किया गया जिसकी सूची जारी होने के पश्चात ही मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों के चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हुआ है। चयन सूची में आयोग के अध्यक्ष के पुत्र का नाम बिना उपनाम के शामिल है, प्रदेश के प्रमुख अधिकारी जनों के पुत्र- पुत्रियां, कांग्रेस पार्टी के नेता के बेटी- दामाद का चयन भी प्रथम 20 लोगों की सूची में शामिल होना संदेह की स्थिति उत्पन्न करता है।
6. छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग जैसी प्रतिष्ठित संस्था का कार्य प्रदेश में क्लास -2/3 के महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर भर्ती एवं नियुक्ति करना है परन्तु वर्ष-2022 में आयोग द्वारा सामान्य प्रशासन विभाग के भृत्य (लेवल -1)के 80 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोग द्वारा करवाई जा रही है जबकि यह भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) के अंतर्गत होनी थी।
भाजयुमो समस्त प्रदेश के प्रतिभावान युवाओं की ओर से आपसे यह आग्रह करता है कि प्रदेश के उज्जवल भविष्य के लिए और युवाओं के अधिकार के लिए उपरोक्त विषय पर आप सभी पत्रकार बंधु समस्त युवाओं की आवाज बने ताकि सत्ता के नशे में चूर और भ्रष्ट बहरी सरकार भी हमारी बात सुने और भाजयुमो की प्रमुख मांग करती है कि :-
1. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा-2021 परिणाम में जितने भी उम्मीदवारों की नियुक्ति संदेहास्पद है, उनकी पारदर्शिता से जांच हो और उनकी नियुक्ति को जांच पूरी होने तक रोका जाय।
2. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग -2021 की राज्य सेवा परीक्षा परिणाम की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।
3. आयोग के अध्यक्ष को तत्काल निलंबित किया जाए।
4. आयोग के सचिव और परीक्षा नियंत्रक को भी तत्काल निलंबित करते हुए रिटायर्ड उच्च न्यायालय के जज से जांच शुरू करवाई जाए।
इन सभी उपरोक्त बिंदुओं पर भाजयुमो रायपुर द्वारा 19 जून 2023 को "मुख्यमंत्री निवास घेराव" किया जायेगा, जिसमें हजारों युवा शामिल होंगें।भाजयुमो युवाओं की आवाज बन कर के इस गूंगी बहरी सरकार तक पहुँचा के रहेगी।युवाओं की कई सालों की मेहनत को इस सरकार ने बेच दिया सिर्फ अपना जेब भरने के लिए।
इस सरकार 2018 युवाओं के भविष्य संवारने की बात कहीं थी पर कांग्रेस सरकार बनने के बाद युवा सड़क में धूप में संघर्ष करता पुलिस के डंडे खा रहे है अपनी नौकरी के लिए।इस सरकार ने कोई भी वादा पूरा किया नहीं है सिर्फ युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।
प्रेस वार्ता में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष रविभगत जी , भाजयुमो प्रदेश महामंत्री अंकित जायसवाल, उपाध्यक्ष रोहित महेश्वरी, विकास मित्तल, राहुल राव, समीर परिकर, डॉ. गंधर्व पांडे, रितेश मोहरे, गोगीराज माकन, अमन यादव, प्रतीक साहू उपस्थित थे।
रायपुर संभाग के कार्यकर्ता सम्मेलन हेतु राजीव भवन में बैठक आहुत हुई
बलबीर सिंह जूनेजा स्टेडियम स्थल निरीक्षण - विकास उपाध्याय
रायपुर (छत्तीसगढ़) : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस के संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन जो रायपुर में 11 जून 2023 को आयोजित होगा, उक्त कार्यक्रम के पूर्व आज रायपुर संभाग के कार्यकर्ता सम्मेलन हेतु राजीव भवन में बैठक आहुत की गई। जिसमें एआईसीसी सचिव चन्दन यादव जी के मार्गदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रवि घोष जी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे जी, एआईसीसी सचिव विकास उपाध्याय जी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश तिवारी जी, प्रमोद दुबे जी, एजाज ढेबर जी, जिला बलौदाबाजार-धमतरी-रायपुर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उद्धव वर्मा, प्रभारी सचिव राजेन्द्र साहू, जितेन्द्र ठाकुर, कन्हैया अग्रवाल, प्रमोद जयसिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ और साथ में बलबीर सिंह जूनेजा स्टेडियम स्थल का निरीक्षण किया गया।
विकास उपाध्याय ने आयोजित सम्मेलन का उद्देश्य बताते हुए कहा कि सम्मेलन के माध्यम से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रीति-नीति व सिद्धान्तों एवं राज्य कांग्रेस सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं/उपलब्धियों सहित केन्द्र की भाजपा सरकार के विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाते हुए आसन्न विधानसभा चुनाव में और अधिक मजबूती के साथ एकजूट होकर ज्यादा से ज्यादा सीटों के साथ मजबूत सरकार बनाने का प्रयास करेंगे। विकास उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगातार कांग्रेस पार्टी सम्मेलन एवं बैठकों का दौर चल रहा है। पूर्व में बस्तर संभाग का सम्मेलन आयोजित किया गया था, तत्पश्चात् बिलासपुर संभाग का और अब रायपुर अंतर्गत यह संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन 11 जून 2023 को बहुत ही उत्साह से किया जाएगा।
छात्रावास-आश्रमों में बच्चों को सर्वाेच्च प्राथमिकता से उपलब्ध कराएं अच्छी सुविधाएं
छात्रावास-आश्रमों के सुव्यवस्थित संचालन हेतु मास्टर ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ
रायपुर : आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा प्रदेश में संचालित छात्रावास एवं आश्रमों के अधीक्षकों के लिए ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा रायपुर तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण 10 जून तक दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण छात्रावास-आश्रमों के सुचारू संचालन के लिए दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण में आज 56 छात्रावास अधीक्षक एवं 14 सहायक संचालकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में विभाग द्वारा प्रदेश में 3294 छात्रावास-आश्रम संचालित किए जा रहे हैं। इनमें 2774 अनुसूचित जनजाति, 483 अनुसूचित जाति एवं 37 अन्य पिछड़ा वर्ग के है। प्री-मैट्रिक छात्रावास-आश्रमों में प्रवेशित छात्र-छात्राओं को वर्तमान में 1000 रूपए प्रतिमाह की दर से शिष्यवृत्ति प्रदान की जा रही है। सरकार की घोषणा के अनुसार इस वित्तीय वर्ष से इस शिष्यवृत्ति को बढ़ाकर 1500 रूपए प्रतिमाह किए जाने का बजट प्रावधान किया गया है।
प्रशिक्षण कार्यशाला के शुभारंभ सत्र को सम्बोधित करते हुए अपर संचालक श्री जितेन्द्र गुप्ता ने कार्यशाला का महत्व बताते हुए कहा कि माता-पिता बहुत ही विश्वास के साथ अपने बच्चों को छात्रावास, आश्रमों में प्रवेश करवाते हैं, अतः छात्रावास अधीक्षकों को उन्हें बेहतर अनुशासन के साथ-साथ सभी आधारभूत सुविधाएं पूरी कर्तव्यनिष्ठता से उपलब्ध करवानी चाहिए। बच्चों में स्वच्छता की आदतें विकसित करना, संस्था में साफ-सुथरा रसोई घर, पौष्टिक भोजन, शौचालय की साफ-सफाई, संस्था में बिजली-पानी का मितव्ययी उपयोग आदि पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए। इसके अलावा संस्था में उपलब्ध कैश बुक, उपस्थिति पंजी सहित अन्य सभी अभिलेखों का उचित संधारण किया जाना चाहिए। संयुक्त संचालक श्री जी.आर. मरकाम द्वारा भी अधीक्षकों द्वारा व्यक्त की गई समस्याओं और शंकाओं के समाधान हेतु उचित मार्गदर्शन दिया गया।
इसके अलावा कार्यशाला में अपर संचालक श्री आर.एस. भोई द्वारा छात्रावास-आश्रमों में नवाचार, आदर्श छात्रावास-आश्रमों के निर्माण विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। एनआईसी के सीनियर प्रोग्रामर श्री सौरभ वर्मा, द्वारा ऑनलाईन शिष्यवृत्ति एवं ऑनलाईन छात्रावास निरीक्षण पोर्टल पर जानकारी दी गई। इसके साथ ही अधीक्षक श्री लखन लाल वारते द्वारा छात्रावास आश्रम नियम, अधीक्षकों के दायित्व एवं अधीनस्थ कर्मचारियों की व्यवस्था एवं स्वच्छ छात्रावास-आश्रम परिसर, छात्रावास अध्ययन-अध्यापन गतिविधियों में वृद्धि के संबंध में बताया गया। प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरोना कांकेर श्री रमेश कुमार निषाद द्वारा छात्रावास-आश्रमों के अभिलेखों का संधारण और अधीक्षिका कन्या आश्रम इंदौरी जिला कबीरधाम श्रीमती चम्पा देवी वारते द्वारा कन्या छात्रावास-आश्रमों के संदर्भ में प्रबंधन, निगरानी समिति का गठन विषय पर प्रशिक्षण दिया गया।
जिले में पुलिस ने अवैध रूप से गांजा और नशीली दवाई के साथ जिला बदर आरोपी को किया गिरफ्तार
जिले में पुलिस ने अवैध रूप से गांजा और नशीली दवाई के साथ जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी थैले में लेकर नशीली पदार्थ को बेच रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। साथ आरोपी के कब्जे से 209 पैकेट गांजा और 29 स्ट्रिप नशीली टेबलेट जब्त की है।
पुलिस के अनुसार कांकेर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की जिला बदर किया गया उमाशंकर श्रीवास्तव अपने घर के सामने आमापारा में थैला में नशीली दवाई एवं गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा और तलाशी लेने पर उसके थैले में 209 पाउच गांजा मिला तथा 25 स्ट्रिप SIGNA SPAS कैप्सूल बरामद हुई।
आरोपी उमा शंकर श्रीवास्तव उम्र 58 निवासी आमापारा को जिला दंडाधिकारी ने लगभग आठ माह पहले एक वर्ष की कालावधि के लिए जिला कांकेर और उससे लगे जिले में प्रवेश न करने के संबंध में आदेशित किया गया है। आरोपी उमाशंकर श्रीवास्तव ने जिला दंडाधिकारी के आदेश का उल्लंघन कर कांकेर में प्रवेश कर अपने आधिपत्य में अवैध गांजा एवं नशा में प्रयुक्त होने वाली दवाइयां बिक्री करने का अपराध किया है। आरोपी उमाशंकर श्रीवास्तव के खिलाफ धारा 20(बी),22 एनडीपीएस एक्ट, धारा 14,15 छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
शिवसेना रायपुर जिला इकाई द्वारा नया बस स्टैंड मै बढाते अपराध को रोकथाम के लिए टिकरापारा थाना प्रभारी जी को ज्ञापन सौंपा गया
मिडिया प्रभारी मोहम्मद आकिब ने बताया कि शिवसेना द्वारा आज टिकरापारा थाना प्रभारी जी को ज्ञापन सौंपा गया एवं जानकारी दी कि पिछले वर्ष बस स्टैंड के स्थानांतरण के बाद टिकरापारा भाटा गांव में नया बस स्टैंड संचालित किया गया जिससे यात्रियों की सुविधा सुगम हो सके परंतु पिछले कुछ महीनों से लगातार मारपीट की घटनाएं एवं छीना झपटी लूटपाट चोरी एवं अवैध वसूली जैसी घटनाएं सामने निकल कर आ रही है स्थानीय पुलिस ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बखूबी प्रयास कर रही है मगर फिर ऐसी छुटपुट घटना देखने को मिलाती है इसलिए शिवसेना बस स्टैंड के अंदर एक चौकी की मांग करती है और हर महीने एक केम्पनी चल कर वहां के व्यापारी , ड्राइवर , मुसाफिर , को जगरूक करे.
जिससे आगे कोई अप्रिय घटना ना हो
इस कार्य में रायपुर शिवसेना आप पूर्ण रूप से सहयोग करेगी
ज्ञापन सौंपा ने मै मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव रेशम जांगड़े जी , जिला सचिव संजय हलदर , दक्षिण विधानसभा सचिव महावीर यादव प्रभात महानन्द अध्यक्ष वार्ड क्रमांक 54 किरण पाण्डेय निहाल यादव उपाध्यक्ष वार्ड क्रमांक 54 हर्ष कश्यप सह सचिव वार्ड क्रमांक 54
पश्चिम विधानसभा के जोन क्रमांक-08 नगर निगम अंतर्गत विकास कार्यों व समाज हेतु भवन निर्माण का हुआ भूमि पूजन
संत रविदास वार्ड क्र.70 अन्तर्गत विश्वकर्मा समाज, सोनकर समाज एवं सतनामी समाज के भवनों सहित अन्य विकास कार्यों का हुआ भूमि पूजन
शहीद भगत सिंह वार्ड क्र.21 अंतर्गत उद्यानों में सौन्दर्यीकरण कार्य का हुआ भूमि पूजन
रायपुर (छत्तीसगढ़) : संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय नियमित रूप से पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर लगातार प्रयासरत् हैं। उन्होंने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के जोन क्रमांक-08 अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों में सामाजिक भवनों, सामुदायिक भवनों, उद्यानों में सौन्दर्यीकरण कार्य हेतु भूमि पूजन क्षेत्रवासियों के हाथो करवाया। आम जनमानस एवं सामाजिक संगठनों की मांगों के अनुरूप विधायक विकास उपाध्याय लगातार उनकी मांगें पूर्ण करने प्रयासरत् हैं।
विधायक विकास उपाध्याय ने आज सुबह संत रविदास वार्ड क्र.70 अंतर्गत विश्वकर्मा समाज के लिए भवन निर्माण, सोनकर समाज के लिए भवन निर्माण एवं सतनामी समाज हेतु निर्मित चौक में स्टील ग्रीलिंग कार्य एवं ग्रेनाईट पत्थर लगाने के कार्य का भूमि पूजन समाज के लोगों के हाथो कराया। साथ ही वार्ड क्र.70 के चंदनीडीह निवासियों व आस-पास के निवासियों के लिए छोटे-बड़े कार्यक्रम आयोजित करने व त्यौहार-उत्सव मनाने सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन स्थानीय लोगों से कराया। तत्पश्चात् वार्ड क्र.70 अंतर्गत राजीव नगर मोहबा बाजार में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। उसके बाद वार्ड क्र.01 में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य एवं वार्ड क्र.21 अंतर्गत प्रयास उद्यान व समीप स्थित अन्य गार्डन में संधारण कार्य हेतु भूमि पूजन स्थानीय रहवासियों के हाथो कर नगर निगम जोन क्रमांक-08 के आला अधिकारियों को कार्य में गुणवत्ता बनाये रखने के साथ-साथ शीघ्र कार्य पूर्ण करने निर्देशित भी किये।
आज भूमि पूजन के दौरान विधायक विकास उपाध्याय के साथ समाज के पदाधिकारी गण प्रदेश अध्यक्ष जे. के. विश्वकर्मा वार्ड पार्षद राजेश सिंह ठाकुर, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर, कांग्रेस ब्लाक उपाध्यक्ष देवेन्द्र साहू, जिला अध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष शंकर लाल विश्वकर्मा, प्रदेश प्रवक्ता डा. युगल किशोर बघेल, प्रदेश सलाहकार गणेश बघेल, शहर जिला अध्यक्ष मोतीलाल विश्वकर्मा, अमलेश्वर पाटन विधानसभा क्षेत्र सेक्टर प्रभारी डोमन यादव, टाटीबंध अध्यक्ष अमृत लाल विश्वकर्मा, सचिव रमेश विश्वकर्मा, जगमोहन विश्वकर्मा, समारु विश्वकर्मा, खेदूराम विश्वकर्मा, सनत विश्वकर्मा, ईतवारी विश्वकर्मा, संदीप विश्वकर्मा, टीकरापारा परिक्षेत्र से सचिव लक्ष्मण विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा, बीरगाँव परिक्षेत्र से पंचराम विश्वकर्मा, संरक्षक मनीराम विश्वकर्मा, महिला अध्यक्ष धरमीन विश्वकर्मा, प्रभा विश्वकर्मा, कांति विश्वकर्मा, इंद्राणी विश्वकर्मा, शिमला विश्वकर्मा, कौशिल्या विश्वकर्मा, निर्मला विश्वकर्मा, कुलेश्वरी विश्वकर्मा, उषा विश्वकर्मा, जमुना विश्वकर्मा, भारती विश्वकर्मा एवं समस्त लोहार समाज, सोमन लाल ठाकुर, देवेन्द्र साहू, अनिल गिलहरे, संदीप सोनकर, भगत सोनकर, राधेश्याम सोनकर, सुनील धीवर, रामसती यादव, सुनील खुंटे, लल्ला महाराज, कमलेश वानखेड़े, फगेन्द्र गिरि गोस्वामी, महेश केलकर, ज्ञानी जी, सोहन शर्मा, शिव श्याम शुक्ला, रंजीत बिन्द्रा, पम्मी चोपड़ा, भूपेन्दर, प्रीतम शेरगिल, शैलू जी, टहल सिंह, गुरजंट सिंह सहित सैंकड़ों की संख्या में आमजन उपस्थित हुए।
‘‘तेंदूपत्ता संग्रहण 500 करोड़ रूपए से पार: संग्राहकों में बिखरी खुशियां अपार‘‘
राज्य में अब तक लक्ष्य का लगभग 77 प्रतिशत अर्थात 12 लाख 88 हजार मानक बोरा तेन्दूपत्ता का 11 लाख संग्राहकों द्वारा संग्रहण
चालू वर्ष में लगभग 13 लाख परिवारों को मिलेगा तेन्दूपत्ता संग्रहण का लाभ
वनमंत्री श्री अकबर के मार्गदर्शन में तेन्दूपत्ता का संग्रहण जारी
रायपुर : छत्तीसगढ़ में चालू वर्ष 2023 के दौरान अब तक 12 लाख 88 हजार 241 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हो चुका है, जो लक्ष्य 16 लाख 72 हजार मानक बोरा का 77 प्रतिशत से अधिक है। इनमें तेन्दूपत्ता संग्राहकों को कुल भुगतान योग्य राशि 515 करोड़ रूपए से अधिक हैं। इसका संग्रहण लगभग 11 लाख तेन्दूपत्ता संग्राहकों द्वारा किया गया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य में तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य सुचारू रूप से जारी है।
राज्य लघु वनोपज संघ से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जगदलपुर वनवृत्त के अंतर्गत वनमंडल बीजापुर में 49 हजार 825 संग्राहकों द्वारा 32 करोड़ रूपए के 81 हजार मानक बोरा, सुकमा में 58 हजार संग्राहकों द्वारा 49 करोड़ रूपए के एक लाख 22 हजार 310 मानक बोरा, दंतेवाड़ा में 14 हजार संग्राहकों द्वारा 6 करोड़ रूपए के 15 हजार 630 मानक बोरा तथा जगदलपुर में 39 हजार संग्राहकों द्वारा 8 करोड़ 38 लाख रूपए के 20 हजार 970 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हो चुका है।
इसी तरह कांकेर वनवृत्त के अंतर्गत वनमंडल दक्षिण कोण्डागांव में 29 हजार 713 संग्राहकों द्वारा 7 करोड़ 44 लाख रूपए के 18 हजार 608 मानक बोरा, केशकाल में 33 हजार 620 संग्राहकों द्वारा 10 करोड़ रूपए के 24 हजार 963 मानक बोरा, नारायणपुर में 15 हजार 978 संग्राहकों द्वारा 7.50 करोड़ रूपए के 18 हजार 610 मानक बोरा, पूर्व भानुप्रतापपुर में 30 हजार 426 संग्राहकों द्वारा 36 करोड़ रूपए के 90 हजार 649 मानक बोरा, पश्चिम भानुप्रतापपुर में 15 हजार 295 संग्राहकों द्वारा 14 करोड़ रूपए के 34 हजार 884 मानक बोरा तथा कांकेर में 31 हजार 999 संग्राकों द्वारा 13 करोड़ रूपए के 33 हजार 342 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण किया गया है।
दुर्ग वनवृत्त के अंतर्गत वनमंडल राजनांदगांव में 44 हजार 951 संग्राहकों द्वारा 24 करोड़ रूपए के 60 हजार 588 मानक बोरा, खैरागढ़ में 22 हजार 508 संग्राहकों द्वारा 10 करोड़ रूपए के 24 हजार 516 मानक बोरा, बालोद में 20 हजार 132 संग्राहकों द्वारा 8 करोड़ रूपए के 19 हजार मानक बोरा तथा कवर्धा में 26 हजार 422 संग्राहकों द्वारा 13 करोड़ रूपए के 32 हजार 346 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हो चुका है। रायपुर वनवृत्त के अंतर्गत वनमंडल धमतरी में 25 हजार 64 संग्राहकों द्वारा 8 करोड़ रूपए के 20 हजार 584 मानक बोरा, गरियाबंद में 61 हजार 200 संग्राहकों द्वारा 31 करोड़ रूपए के 77 हजार 574 मानक बोरा, महासमुंद में 60 हजार 612 संग्राहकों द्वारा 28 करोड़ रूपए के 70 हजार 720 मानक बोरा तथा बलौदाबाजार में 18 हजार 668 संग्राहकों द्वारा 6 करोड़ रूपए के 16 हजार मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण किया गया है।
बिलासपुर वनवृत्त के अंतर्गत अब तक वनमंडल बिलासपुर में 23 हजार 442 संग्राहकों द्वारा 10 करोड़ रूपए के 25 हजार 548 मानक बोरा, मरवाही में 18 हजार 78 संग्राहकों द्वारा 4 करोड़ रूपए के 10 हजार 866 मानक बोरा, जांजगीर-चांपा में 9 हजार 256 संग्राहकों द्वारा 3 करोड़ रूपए के 6 हजार 883 मानक बोरा, रायगढ़ में 43 हजार 623 संग्राहकों द्वारा 20 करोड़ रूपए के 49 हजार 184 मानक बोरा, धरमजयगढ़ में 45 हजार 204 संग्राहकों द्वारा 28 करोड़ रूपए के 70 हजार 945 मानक बोरा, कोरबा में 35 हजार 455 संग्राहकों द्वारा 18 करोड़ रूपए के 43 हजार 822 मानक बोरा तथा कटघोरा में 57 हजार 868 संग्राहकों द्वारा 24 करोड़ रूपए के 58 हजार 806 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हो चुका है।
इसी तरह सरगुजा वनवृत्त के अंतर्गत वनमंडल जशपुर में 34 हजार 262 संग्राहकों द्वारा 11 करोड़ रूपए के 27 हजार 688 मानक बोरा, मनेन्द्रगढ़ में 27 हजार 590 संग्राहकों द्वारा 12 करोड़ रूपए के 28 हजार 756 मानक बोरा, कोरिया में 28 हजार 47 संग्राहकों द्वारा 8 करोड़ रूपए के 20 हजार 958 मानक बोरा, सरगुजा में 21 हजार 983 संग्राहकों द्वारा 9 करोड़ रूपए के 22 हजार 229 मानक बोरा, बलरामपुर में 73 हजार 136 संग्राहकों द्वारा 35 करोड़ रूपए के 86 हजार 561 तथा सूरजपुर में 44 हजार 892 संग्राहकों द्वारा 21 करोड़ रूपए के 53 हजार 552 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण किया गया है।
विभिन्न राज्यों में ऑनलाईन सट्टा का सिंडीकेट संचालित करने वाला मुख्य सरगना अभिनन्दन नत्थानी उर्फ मन्नू नत्थानी सहित कुल 03 गिरफ्तार
थाना पण्डरी क्षेत्रांतर्गत मोवा स्थित अशोका आयकन सोसायटी स्थित फ्लैट में ऑनलाईन सट्टा का सिंडीकेट संचालित करते पकड़ा गया आरोपियों को।
मुखबीर की सूचना पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना पण्डरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्यवाही।
ऑनलाईन सट्टा सिंडीकेट का मुख्य सरगना है अभिनन्दन नत्थानी उर्फ मन्नू नत्थानी।
आरोपियान ऑनलाईन सट्टा एप जेम्स 777, लकीबुक91 डॉटकॉम एवं अन्य एप में आई.डी. बनाकर, आई.डी बांटकर करते है विभिन्न राज्यों में सट्टा सिंडीकेट का संचालन।
तीनों आरोपियों के कब्जे से 14 नग मोबाईल फोन, 02 नग लैपटॉप, मैकबुक, 01 नग साउण्ड मिक्सर डिवाईस, नगदी रकम 2,80,000/- रूपये जुमला कीमती लगभग 8,00,000/- रूपये किया गया है जप्त।
आरोपियों के कब्जे से 20 करोड़ से अधिक ट्रांजैक्शन डिटेल के रिकॉर्ड भी किये गये है जप्त।
आरोपियों के विरूद्ध थाना पण्डरी में अपराध क्रमांक 179/23 धारा 4(क) जुआ एक्ट, छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 06, 07 तथा 66डी आई.टी एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।
रायपुर पुलिस : छ.ग. शासन द्वारा जुआ एवं सट्टा पर पूर्णरूपेण अंकुश लगाने हेतु जुआ, सट्टा एवं ऑन लाईन सट्टा पर नवीन कानून/अधिनियम पारित कर समस्त पुलिस अधीक्षक (छ.ग.) को जुआ सट्टा एवं ऑन लाईन सट्टा संचालित करने वालों पर नवीन कानून/अधिनियम के तहत् कार्यवाही कर इस पर पूर्णतः अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये है। शासन के मंशानुसार रायपुर जिले में सट्टा एवं जुआ पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को निर्देशित किया गया है।
इसी तारतम्य में दिनांक 07.06.2023 को एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना पण्डरी क्षेत्रांतर्गत मोवा स्थित अशोका आयकन सोसायटी में अभिनन्दन नत्थानी उर्फ मन्नू नत्थानी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर ऑनलाईन सट्टा संचालन हेतु आई.डी. बनाकर, आई.डी बांटकर ऑनलाईन सट्टा का सिंडिकेट संचालन कर रहा है।
जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम देवचरण पटेल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी पण्डरी को आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम देवचरण पटेल एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा के नेतृत्व में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना पण्डरी पुलिस की संयुक्त टीम मुखबीर द्वारा बताये अशोका आयकन सोसायटी स्थित फ्लैट में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान में 02 व्यक्ति उपस्थित मिलें, जिन्होने पूछताछ में अपना नाम अभिनन्दन नत्थानी उर्फ मन्नू नत्थानी तथा कैलाश ठाकरे होना बताया गया।
टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे लैपटॉप को चेक करने पर उनके द्वारा जेम्स-777, लकीबुक91 डॉटकॉम एवं अन्य ऑनलाईन सट्टा एप में आई.डी. बनाकर ऑनलाईन सट्टा संचालित करना पाया गया। पूछताछ पर दोनों के द्वारा अपने साथी अश्वनी शर्मा सहित अन्य के साथ मिलकर विभिन्न राज्यों में ऑनलाईन सट्टा का सिंडीकेट संचालित करना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी अश्वनी शर्मा की भी पतासाजी कर पकड़ा गया।
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 नग मोबाईल फोन, 02 नग लैपटॉप, मैकबुक, 01 नग साउण्ड मिक्सर डिवाईस, नगदी रकम 2,80,000/- रूपये जुमला कीमती लगभग 8,00,000/- रूपये तथा 20 करोड़ से अधिक ट्रांजैक्शन डिटेल का रिकॉर्ड जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना पण्डरी में अपराध क्रमांक 179/23 धारा 4(क) जुआ एक्ट, छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 06, 07 एवं 66डी आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपियों से सट्टा सिंडीकेट के व्यवसाय में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है, पूछताछ में जिनके भी नाम सामने आयेंगे उन पर भी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
गिरफ्तार आरोपी -
01. अभिनन्दन नत्थानी उर्फ मन्नू नत्थानी पिता एन.जी नत्थानी निवासी 402 डायमण्ड ए अशोका रतन थाना मोवा पण्डरी रायपुर।
02. कैलाश ठाकरे पिता स्व. भारत ठाकरे उम्र 37 साल निवासी जनता कॉलोनी गुढ़ियारी रायपुर।
03. अश्वनी शर्मा पिता मनोज शर्मा उम्र 35 साल निवासी समता कॉलोनी थाना आजाद चौक रायपुर।
प्रभात मलिक होंगे महासमुंद के नए कलेक्टर
राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश में 23अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
जारी आदेश के मुताबिक, गरियाबंद जिले के कलेक्टर प्रभात मलिक को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला - महासमुंद के पद पर पदस्थ किया गया है।
वहीं, महासमुंद कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर को संयुक्त सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।
IAS अफसरों सहित कई कलेक्टर का तबादला…देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी
रायपुर: राज्य सरकार ने दो जिलों के कलेक्टरों समेत कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। सीएमओ छत्तीसगढ़ के ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट में 23 आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर सूची जारी की गई है।
खेल संस्कृति को बढ़ावा देने राष्ट्रीय जनजाति खेल प्रतियोगिता में शामिल होने जिले की टीम भुवनेश्वर के लिए रवाना
महासमुंद : राष्ट्रीय खेल सम्मेलन में अनुसूचित जनजाति खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 खेलों तीरंदाजी, फुटबॉल, एथेलेटिक्स, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, रग्बी, स्विमिंग, वॉलीबॉल, योगासन में प्रतियोगिताएं 09 जून से 12 जून तक भुवनेश्वर में आयोजित किया जा रहा हैं। जिले की टीम आज रायपुर पहुंच गई हैं जहा से प्रदेश की टीम भुवनेश्वर के लिए रवाना होंगे।
जिसमें जिले से रग्बी बालक में लोक सिंह दीवान आमकोनी बागबाहरा, प्रवीण कुमार ध्रुव कराडीह तुमगाँव, फुटबॉल में हितेश ध्रुव, योगा बालक में विनय भोई, दिवस भोई खटखटी बसना, योगा बालिका में मनीषा नेताम करनापाली लंबर एवं फगेश्वरी दीवान साल्हेभाठा तमोरा शामिल हैं।
कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर, अपर कलेक्टर दुर्गेश कुमार वर्मा, जिला पंजीयक दीपक मंडावी, जनपद पंचायत सदस्य रमाकांत ध्रुव, परिवहन अधिकारी राम कुमार ध्रुव, खनिज अधिकारी उमेश कुमार भार्गव एवं व्यायाम शिक्षक डॉ. सुनील कुमार भोई, योगा प्रशिक्षक सत्य नारायण, योगा प्रशिक्षक तोरण यादव, वेद प्रकाश दीवान ने खिलाडिय़ों को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
रायपुर शहर में योगमय वातावरण निर्माण की दिशा में एक और पहल
हल्का तालाब मठपुरैना भाठागांव रायपुर में 41 वें नियमित निःशुल्क योगाभ्यास केन्द्र का हुआ शुभारंभ।
छत्तीसगढ़ योग आयोग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में एवं एम आई सी सदस्य सतनाम सिंह पनाग के अध्यक्षता में संपन्न हुआ कार्यक्रम
छत्तीसगढ़ योग आयोग के तत्वाधान में नगर निगम रायपुर में नियमित योगाभ्यास कार्यक्रम के अंतर्गत रायपुर शहर में योगमय वातावरण का निर्माण करने के उद्देश्य से रायपुर भाठागांव में 41 वे निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ ज्ञानेश शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग के मुख्य आतिथ्य तथा रायपुर नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद एवं एम आई सी सदस्य सतनाम पनाग के उपस्थिति में रायपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 61 श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के हल्का तालाब मठपुरैना रायपुर में किया गया।
शुभारंभ कार्यक्रम में अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा जी ने कहा कि राज्य के नागरिकों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ बनाए रखने की दिशा में योग आयोग इस प्रकार के निःशुल्क नियमित योग शिविर के माध्यम से लोगो में जन-जागरण अभियान चला
अत्यावश्यक सेवा संधारण को देखते हुए शासन ने पटवारियों के कार्य करने से इंकार किये जाने का किया प्रतिषेध
छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम 1979 की शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किया गया आदेश
रायपुर : विगत 15 मई से जारी पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते आम जनता के राजस्व संबंधी कार्यों के निपटारे में काफी कठिनाई आ रही थी। राजस्व विभाग से जुड़ी अत्यावश्यक सेवाओं में हो रही बाधा के चलते शासन ने पटवारियों के कार्य करने से इंकार किये जाने का प्रतिषेध किया है। राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम, 1979 की धारा 4 की उपधारा 1 तथा 2 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राजस्व विभाग के पटवारियों के लिए यह आदेश जारी किया है। यह आदेश 7 जून से प्रभावीशील किया गया है और आगामी 3 महीने के लिए प्रभावशील रहेगा।
उल्लेखनीय है कि इस एक्ट के अंतर्गत राजस्व विभाग से जुड़ी अत्यावश्यक सेवाएं भी आती हैं। शासन ने लोकहित में यह निर्णय लिया है। पटवारियों के हड़ताल के चलते शिक्षा सत्र चालू होने एवं रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रियाधीन होने से विद्यार्थियों को जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है। इन जरूरी दस्तावेजों के नहीं बनने से इन विद्यार्थियों को आने वाली दिक्कतों को संज्ञान में लेते हुए यह आदेश जारी किया गया है। साथ ही कृषि कार्य भी आरंभ होने वाला है।
ग्रामीण क्षेत्रों में सीमांकन, बटांकन और नामांतरण की कार्यवाही शासकीय योजनाओं का लाभ लेने अत्यावश्यक है। पटवारी प्रतिवेदन के अभाव में राजस्व न्यायालयों का कार्य प्रभावित हो रहा है। इन सभी दिक्कतों को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया गया कि अत्यावश्यक सेवाओं की पूर्ति में बाधा होने से लोक हित प्रभावित हो रहा है और लोगों का कार्य सुचारू रूप से हो सके, उन्हें किसी तरह की दिक्कत न आये, इसके चलते यह आदेश जारी किया गया है।
एक हफ्ते में तीसरी बार भाजपा में प्रवेश उत्सव अनुसूचित जाति समाज के 113 ने किया प्रवेश
भ्रष्ट कांग्रेस सरकार विदा होने जा रही है- नितिन नबीन
रायपुर: भारतीय जनता पार्टी में एक सप्ताह में तीसरी बार प्रवेश उत्सव ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में धूम मचा दी है। आज जांजगीर लोकसभा क्षेत्र प्रवास में प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी नितिन नबीन ने बड़ी संख्या में भाजपा के नए सदस्यों को पार्टी में शामिल किया। लोकसभा सांसद गुहाराम अजगल्ले,लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी गौरीशंकर अग्रवाल , ज़िला प्रभारी गिरधर गुप्त , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा श्रीमती कमला देवी पाटले की उपस्थिति में स्थानीय विधायक सौरभ सिंह के नेतृत्व में अकलतरा विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति वर्ग के 113 कार्यकर्ताओं ने भाजपा के नीति रीति व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों से प्रभावित हो कर भाजपा की सदस्यता ली।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने नव प्रवेशी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रति जनता और सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं यह संकेत है कि भ्रष्ट कांग्रेस सरकार विदा हो रही है। विकास करने वाली भाजपा सत्ता में आ रही है। भाजपा प्रवेश का यह सिलसिला और तेज होगा। अब भाजपा को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता।
नगर निगम जोन 6 राजस्व विभाग ने प्रधानमंत्री आवास योजना के बकायेदारों से 71 बकायेदारों से 80000 रू.बकाया राजस्व वसूला
जोन 7 ने 21 बकायेदारों से 58500 रू.,
जोन 9 ने दो दिन में 1 लाख 45000 रूपये का
रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा जोन राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीमों को भेजकर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासीय परिसरों में निवासरत योजना के बकायेदार हितग्राहियों से बकाया वसूली का अभियान शिविर लगाकर निरन्तरता से चलाया जा रहा है.
इस क्रम में आज अभियान के तहत नगर पालिक निगम जोन 6 राजस्व विभाग की टीम ने जोन 6 के क्षेत्र के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना आवासीय परिसर में हितग्राहियों की सुविधा हेतु शिविर लगाया, जिसमें 71 बकायेदारों ने 80 हजार रूपये का बकाया पहुंचकर अदा किया, वहीं नगर निगम जोन 7 के राजस्व विभाग की टीम द्वारा जोन क्षेत्र के अन्तर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के कोटा स्थित आवासीय परिसर में योजना के 21 बकायेदार हितग्राहियों से शिविर लगाकर 58500 रूपये का बकाया राजस्व वसूला.जोन 9 राजस्व विभाग की टीम ने जोन क्षेत्र के अन्तर्गत लाभांडी में प्रधानमन्त्री आवास योजना के संकल्प होम्स फेस - 1 और संकल्प होम्स फेस - 2 आवासीय परिसर में घर - घर जाकर एवं शिविर लगाकर बकायेदारों से राजस्व के बकाये की वसूली की गयी. दो दिनों में पहले दिन 53 हजार रूपये एवं दूसरे दिन आज 92 हजार रूपये कुल दो दिनों में 1 लाख 45 हजार रूपये के बकाये की वसूली की गयी.