रोचक तथ्य
Aaj Ka Rashifal: 23 जुलाई बनेगा इन 6 राशियों का ‘बेस्ट डे’, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज सावन माह के कृष्ण पक्ष की शिवरात्रि है। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब, इसको आप राशिफल से जान सकते हैं। आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आपके लिए 23 जुलाई का दिन कैसा रहेगा?
Aaj Ka Panchang: आज 23 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 23 जुलाई 2025
विक्रम संवत- 2082, कालयुक्त
शक सम्वत- 1947, विश्वावसु
पूर्णिमांत- श्रावण
अमांत- आषाढ़
तिथि
चतुर्दशी – 02:28 ए एम, जुलाई 24 तक
नक्षत्र
आर्द्रा – 05:54 पी एम तक
योग
व्याघात – 12:34 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 05:37 AM
सूर्यास्त- 07:17 PM
चन्द्रोदय- 04:43 AM, जुलाई 24
चन्द्रास्त- 06:26 PM
अशुभ काल
राहुकाल- 12:27 PM से 2:10 PM
यमगण्ड- 7:20 AM से 09:02 AM
गुलिक- 10:45 AM से 12:27 PM
शुभ काल
अमृत काल- 11:14 AM से 12:43 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:14 AM से 04:55 AM
Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों का ‘सुपर डे’ आज, पढ़ें 22 जुलाई का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: 22 जुलाई 2025 को सावन का दूसरा मंगलवार और पहला भौम प्रदोष व्रत है। इसके साथ ही इस दिन दूसरा मंगला गौरी व्रत भी रखा जाएगा। आज मंगलवार होने के कारण आज के प्रदोष को भौम प्रदोष कहा जाएगा। आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? यह आप आज के राशिफल से जान सकते हैं। आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है?
मेष राशि
आज स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है, खासकर खान-पान में संयम रखें। अनावश्यक खर्चों से बचें और मानसिक शांति के लिए ध्यान या प्रकृति के साथ समय बिताएं। संतान की पढ़ाई या भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। व्यापार में धीमी गति निराश कर सकती है, लेकिन धैर्य रखें। कानूनी मामलों में प्रगति संभव है।
वृषभ राशि
कार्यक्षेत्र में आज व्यस्तता रहेगी, लेकिन मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन या मनचाहा स्थानांतरण हो सकता है। निवेश से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। छोटी यात्रा से लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि
जीवनसाथी का सहयोग आपको प्रेरित करेगा। व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। कार्यस्थल पर सतर्कता बरतें, गलतफहमियां हो सकती हैं। परिवार के साथ समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा।
कर्क राशि
सामाजिक गतिविधियों में आपकी प्रशंसा होगी। व्यापार में लाभदायक अवसर मिलेंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है, जो खुशी का कारण बनेगी।
सिंह राशि
आज दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। व्यापार में रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आर्थिक चिंताएं मन को परेशान कर सकती हैं, लेकिन धैर्य से समाधान निकलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कन्या राशि
दिनचर्या में बदलाव से कुछ कार्य प्रभावित हो सकते हैं। परिवार में कोई शुभ आयोजन हो सकता है। व्यवसाय में लाभ के योग हैं, लेकिन सहकर्मियों या कर्मचारियों पर नजर रखें। छोटी-मोटी यात्रा संभव है।
तुला राशि
रुका हुआ धन प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। मनोरंजन या रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कीमती सामान संभालकर रखें।
वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। नए व्यापार या निवेश के अवसर मिल सकते हैं। विद्वानों या अनुभवी लोगों से सलाह लाभकारी रहेगी। सामाजिक कार्यों में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धैर्य के साथ निर्णय लें।
धनु राशि
रिश्तों में मधुरता बनाए रखें, लापरवाही से बचें। व्यवसाय में नई योजनाएं बन सकती हैं, जो भविष्य में लाभ देंगी। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। निजी जीवन में मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। शनिदेव की पूजा से लाभ होगा।
मकर राशि
नौकरी में बदलाव की इच्छा रहेगी, लेकिन निर्णय लेने में असमंजस हो सकता है। साहित्य या पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रह सकती है। व्यापार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ परिणाम देंगे।
कुंभ राशि
समय का सदुपयोग करें और गलत संगति से बचें। दूसरों की प्रगति से जलन न पालें, मेहनत पर ध्यान दें। व्यापार में सावधानी बरतें और हर किसी पर भरोसा न करें। कानूनी मामले आपके पक्ष में हल हो सकते हैं।
मीन राशि
काम समय पर न होने से मन थोड़ा अशांत रह सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें, तनाव से बचें।
Aaj Ka Panchang: आज 22 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 22 जुलाई 2025
विक्रम संवत- 2082, कालयुक्त
शक सम्वत- 1947, विश्वावसु
पूर्णिमांत- श्रावण
अमांत- आषाढ़
तिथि
द्वादशी – 07:05 ए एम तक
नक्षत्र
मृगशिरा – 07:24 पी एम तक
योग
ध्रुव – 03:32 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 05:37 AM
सूर्यास्त- 07:18 PM
चन्द्रोदय- 03:35 AM, जुलाई 23
चन्द्रास्त- 05:27 PM
अशुभ काल
राहुकाल- 03:53 PM से 05:35 PM
यमगण्ड- 09:02 AM से 10:45 AM
गुलिक- 12:27 PM से 02:10 PM
शुभ काल
अभिजित मुहूर्त- 12:00 PM से 12:55 PM
अमृत काल- 11:14 AM से 12:43 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:14 AM से 04:55 AM
शुभ योग
द्विपुष्कर योग- 05:37 AM से 07:05 AM
Aaj Ka Rashifal 18 July 2025: शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी बरसाएंगी इन 3 राशियों पर कृपा,
Aaj Ka Rashifal 18 July 2025: आज श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 5 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 56 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 14 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज कालाष्टमी और श्री शीतलाष्टमी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 जुलाई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा।
मेष राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। किसी काम में आज आपको परिवार के लोगों से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आज आप किसी नए बिजनेस को शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। आज तरक्की के किसी भी अवसर को अपने हाथ से ना जाने दें, कोई भी छोटा सा मौका आपको मालामाल बना सकता है। विद्यार्थी जीवन से जुड़ी समस्याएं आज किसी की मदद से दूर होंगी। माता लक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य की आपको प्राप्ति होगी।
- शुभ रंग- पिंक
- शुभ अंक- 02
वृष राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको अधिकतर कार्यों में सफलता मिलेगी। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, उनके लिए दिन उत्तम रहने वाला है। लंबे समय से प्रमोशन में आ रही रुकावटें आज दूर हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में चल रही अनबन आज समाप्त होगी, आपके रिश्ते में मिठास आएगी। लव पार्टनर आज के दिन को खूबसूरत बनाने का प्रयास करेंगे।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 06
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज व्यापार में आपको बढ़िया धनलाभ होगा, लेकिन परिश्रम की अधिकता रह सकती है। जो विद्यार्थी एडमिशन लेने के लिए तैयारी कर रहे हैं, वो जल्द ही अपनी तैयारियां पूरी कर लेंगे। शादीशुदा रिश्तों में ताल-मेल बना रहेगा। आज किसी भी काम को शुरू करने से पहले आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिये। इससे आपको अपने काम में मदद मिलेगी। माता लक्ष्मी की भी आज आप पर विशेष कृपा बनी हुई है।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 08
कर्क राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप पार्टनरशिप में किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आप अपने उच्च अधिकारियों की मदद ले सकते हैं। जिन लोगों की नयी-नयी शादी हुई है, उनके लिए दिन उत्तम रहने वाला है। कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 04
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज आपके मन में नए-नए रचनात्मक विचार आएंगे, जिनका आप बखूबी इस्तेमाल भी करेंगे। ऑफिस में हर कोई आपके काम से खुश रहेगा, आपके जूनियर्स भी आपसे काम सीख सकते हैं। आज का दिन आप परिवार के साथ बिताना पसंद करेंगे और आप परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का मन भी बना सकते हैं। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा, अपने खान – पान पर ध्यान दें।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 07
कन्या राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। जिन लोगों का होल सेल का बिजनेस है, उनको आज बड़ी डील मिलने के संकेत है। इस राशि के व्यक्ति आज किसी बिजनेस को शुरू करने के लिए विचार-विमर्श कर सकते हैं। आज आपको ऑफिस के काम में किसी का सहयोग मिल सकता है। आज आपके घर पर अचानक से मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल – पहल बनी रहेगी। माता लक्ष्मी आपको धन लाभ भी आज दिला सकती हैं।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 03
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको रोजगार के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे, जिनका लाभ उठाकर आप अपने जीवन में तरक्की कर सकते हैं। आज बिजनेस में लेन-देन का ख्याल रखें, कोई भी बड़ी डील करने से पहले सब कुछ अच्छे से जांच परख कर लें। जो महिलाएं गृह उद्योग शुरू करना चाहती हैं, उनको परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपके परिवार में सब कुशल-मंगल बना रहेगा, घर के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा।
- शुभ रंग- मजेंटा
- शुभ अंक- 01
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। आज जो लोग घर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, वो लोग कार्य शुरू करवा सकते हैं। अगर आप किसी बात को लेकर उलझन में हैं, तो अपने दोस्तों से इस बारे में बात करें, आपको अच्छा लगेगा। आज आप किसी भी व्यक्ति से बात करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दें।
- शुभ रंग- इंडिगो
- शुभ अंक- 06
धनु राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। रोज की अपेक्षा व्यापार में आज आपको अधिक धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, आज आप किसी विशेष पूजा का हिस्सा बन सकते हैं। लंबे समय से अटका हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको मनचाही जगह पर तबादले का ऑफर मिल सकता है। आई.आई.टी या किसी भी तकनीकी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज गुरुजनों का विशेष सहयोग मिलेगा।
- शुभ रंग- पर्पल
- शुभ अंक- 05
मकर राशि
आज आपका दिन कुछ बदलाव लेकर आया है। आज आपको अपने कार्यों को पूरा करने में थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग होटल या खाद्य से संबंधित किसी भी बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिये दिन पहले से थोड़ा बेहतर रहेगा। जो लोग अपने बिजनेस को शिफ्ट करना चाहते हैं या कोई दूसरी ब्रांच खोलना चाहते हैं, वो आज इसकी योजना बना सकते हैं। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी, घर में नयी खुशियां आएंगी।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 09
कुम्भ राशि
आज आपका दिन रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ दिलवाने वाला रहेगा। लंबे समय से चल रही कोई योजना आज पूरी हो जायेगी। कोई नया काम शुरू करने के बारे में भी सोच सकते हैं, दिन आपके लिये लाभकारी होगा। आज आप दोस्तों के साथ कहीं नयी जगह घूमने जा सकते हैं, जहां आपके नए दोस्त भी बनेंगे। जो लोग कला या संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिये आज का दिन उत्तम रहने वाला है।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 02
मीन राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपको बिजनेस में धनलाभ होने के साथ-साथ, खर्चों में वृद्धि देखने को भी मिलेगी। आज ऑफिस में बॉस किसी काम को लेकर आपकी तारीफ करेंगे और आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आज लवमेट एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे, आप लोग मूवी देखने भी जा सकते हैं। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को आज शिक्षकों का सहयोग मिलेगा, जिससे उनको सही दिशा मिलेगी। आज बच्चे आपसे मन की बात शेयर कर सकते हैं, आपको उनकी बात ध्यान से सुननी चाहिए।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 07
Aaj Ka Panchang: आज 18 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 18 जुलाई 2025
विक्रम संवत- 2082, कालयुक्त
शक सम्वत- 1947, विश्वावसु
पूर्णिमांत- ज्येष्ठ
अमांत- वैशाख
तिथि
अष्टमी – 05:01 पी एम तक
नवमी
नक्षत्र
अश्विनी – 02:14 ए एम, जुलाई 19 तक
भरणी
योग
सुकर्मा – 06:48 ए एम तक
धृति – 03:56 ए एम, जुलाई 19 तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 05:30 AM
सूर्यास्त- 07:21 PM
चन्द्रोदय- 12:06 AM
चन्द्रास्त- 12:54 PM
अशुभ काल
राहुकाल- 10:44 AM से 12:27 PM
यमगण्ड- 3:53 PM से 05:37 PM
गुलिक- 07:18 AM से 09:01 PM
शुभ काल
अभिजित मुहूर्त- 12:00 PM से 12:55 PM
अमृत काल- 07:27 PM से 08:57 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:13 AM से 04:54 AM
Aaj Ka Rashifal 15 July 2025: मंगलवार को बजरंगबली बरसाएंगे इन 4 राशियों पर कृपा,
Aaj Ka Rashifal 15 July 2025: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज रात 10 बजकर 40 मिनट तक रहेगी | आज दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 47 मिनट तक पूर्वभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज श्रावण मास के दौरान पड़ने वाले मंगलवार को मंगला गौरी व्रत के अलावा भौम व्रत भी किया जाता है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 जुलाई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा।
Aaj ka Panchang: सावन का पहला मंगलवार आज, जानें 15 जुलाई 2025 का पंचांग और राहु काल
Aaj ka Panchang 15 July 2025: आज सावन का पहला मंगलवार है। सावन का महीना भगवान महादेव को समर्पित है, जिस दौरान व्रत और पूजा-पाठ करने से विशेष फल मिलता है। वहीं जब पूजा शुभ मुहूर्त में की जाती है तो उसका महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है। द्रिक पंचांग की मदद से आपको हर के दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, काल, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र और करण आदि के बारे में पता चल सकता है। चलिए अब जानते हैं 15 जुलाई 2025, वार मंगलवार के पंचांग और राहुकाल के बारे में।
Aaj Ka Rashifal 14 July 2025: इस राशि वाले को हो सकती है बड़ी परेशानी, जल्दबाजी में न लें फैसला…
Aaj Ka Rashifal 14 July 2025: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि व सोमवार का दिन है। आज सावन महीने का पहला सोमवार व्रत है। चतुर्थी तिथि आज रात 12 बजे तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 14 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 27 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 जुलाई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा।
Aaj ka Panchang: सावन का पहला सोमवार आज, जानें 14 जुलाई का पंचांग और राहु काल
Aaj ka Panchang 14 July 2025: सावन माह का शुभारंभ हो गया है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज सावन का पहला सोमवार है। आज 14 जुलाई को देर रात 11 बजकर 59 मिनट तक श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी, जिसके बाद पंचमी तिथि का आरंभ होगा। करण की बात करें तो दोपहर 12:33 मिनट तक बव रहेगा, जिसके बाद प्रात: काल 12 बजे तक बालव और फिर कौलव का आरंभ होगा। आज सुबह 06:49 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा, जिसके उपरांत शतभिषा का आरंभ होगा।
Aaj Ka Rashifal 13 July 2025 : इन 5 रोशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, रूके हुए काम होंगे पूरे
राशिफल के अनुसार आज का दिन यानि 13 जुलाई 2025, रविवार का दिन महत्वपूर्ण है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आज नौकरी और वर्कप्लेस पर आपके बड़े अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। वहीं तुला राशि वाले जातकों अगर आप आज वाहन खरिदने की सोच रहें हैं तो आज थोड़ रूक जाएं बाकि सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे-
13 July 2025 Ka Panchang: रविवार के दिन से शनि हो रहे वक्री, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्यादय-सूर्यास्त का समय
13 July 2025 Ka Panchang: 13 जुलाई को श्रावण कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और रविवार का दिन है। तृतीया तिथि देर रात 1 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। फिर शाम 6 बजकर 1 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही पूरा दिन पूरी रात पार कर के 14 जुलाई की सुबह 6 बजकर 49 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 13 जुलाई से पंचक शुरू हो रहा है। साथ ही भोर 4 बजकर 8 मिनट पर शनि वक्री हो चुके है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जान लेते हैं रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
ड्राइविंग लाइसेंस को करें अपडेट, जानें घर बैठे कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
अब जमाना बदल चुका है और ड्राइविंग लाइसेंस भी. पहले जो लाइसेंस कागज की छोटी सी बुकलेट में मिला करता था, अब वो बन चुका है स्मार्ट कार्ड – न केवल टिकाऊ, बल्कि तकनीकी रूप से भी ज्यादा सुरक्षित. अगर आपके पास भी अभी तक पुराना ड्राइविंग लाइसेंस है, तो अब आप उसे घर बैठे ऑनलाइन नए स्मार्ट कार्ड में बदल सकते हैं. जानिए इसका आसान तरीका…
Aaj Ka Rashifal 10 July 2025: गुरु पूर्णिमा के दिन इन 5 राशियों पर बरसेगी देवी लक्ष्मी की कृपा, जानें मेष से मीन तक सभी का हाल
Aaj Ka Rashifal 10 July 2025: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि गुरुवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज देर रात 2 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 38 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 56 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्नान दान की पूर्णिमा और गुरु पूर्णिमा व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 10 जुलाई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा।
Aaj Ka Panchang 10 जुलाई 2025: गुरु पूर्णिमा आज, जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय
Aaj Ke Shubh Muhurat: 10 जुलाई 2025 गुरुवार को आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि पूरे दिन रहेगी। ये आषाढ़ मास का अंतिम रहेगा और इसी दिन गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। लोग इस दिन अपने-अपने गुरुओं की पूजा कर आशीर्वाद लेंगे। धर्म ग्रंथों में इस पर्व का विशेष महत्व बताया गया है। मुख्य रूप से ये पर्व महर्षि वेदव्यास के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। गुरुवार को प्रजापति, इंद्र और वैधृति नाम के शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग…
Aaj Ka Rashifal 9 July 2025: बुधवार के दिन गणेश जी बरसाएंगे इन 3 राशियों पर कृपा, विघ्न-बाधाओं से मिलेगी मुक्ति
Aaj Ka Rashifal 9 July 2025: आज आषाढ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि बुधवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज देर रात 1 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 9 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 50 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 9 जुलाई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा।
Aaj Ka Panchang: आज 9 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 9 जुलाई 2025