व्यापार
छुट्टा सांड!, सेंसेक्स पहली बार पहुंचा 80,000 के पार, निफ्टी ने भी सर्वकालिक उच्च स्तर को छुआ…
मुंबई। शेयर बाजार की भाषा में दो शब्द बहुत मायने रखते हैं, पहला बुल (बैल) और दूसरा बीयर (भालू). बुल जहां तेजी का प्रतीक है, तो बीयर गिरने का प्रतीक है. और मोदी 3.0 के आने के बाद से शेयर बाजार लगता है छुट्टा सांड हो गया है. बुधवार को भारतीय बाजार सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया, जिससे सेंसेक्स 80,000 के पार पहुंच गया और निफ्टी 24,300 के करीब पहुंच गया.
भारतीय बाजार में OLA के Electric Scooter की बढ़ी मांग, जून में बेच डाली 36 हजार 716 यूनिट्स
OLA Electric Scooter: देश की दिग्गज इलेक्ट्रिक टू व्हीलर कंपनी ओला इलेक्ट्रिक एक और मुकाम हासिल किया है. कंपनी ने हाल ही में जून महीने की सेल्स का आंकड़ा जारी किया है. जून में कंपनी ने रिकॉर्ड सेल्स का आंकड़ा दर्ज किया है. कंपनी ने एक बार फिर एक ही महीने में 30 हजार से ज्यादा यूनिट्स की सेल्स की है. कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, साल दर साल कंपनी ने 107 फीसदी की बढ़त हासिल की है. वाहन पोर्टल (VAHAN Portal) के मुताबिक, कंपनी ने जून में 36,716 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन किया है. कंपनी अपनी शुरुआत से ही इलेक्ट्रिक टू व्हीलर सेगमेंट में बढ़त बनाए हुए है.
Realme का सस्ता स्मार्टफोन Realme C63 हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा और 128GB Storage के साथ मिलेगा दमदार फिचर्स…
Realme C63 launched : रियलमी ने पिछले दिनों IP54 रेटिंग वाले सस्ते स्मार्टफोन Realme C61 को भारत में लॉन्च किया था. अब कंपनी ने इस सीरीज में एक और स्मार्टफोन Realme C63 को भारतीय बाजार में पेश किया है. रियलमी का यह फोन देखने में iPhone 15 Pro की तरह लगता है.
दिल्ली में ई-वाहन नीति की वैधता खत्म, सब्सिडी रुकी
नई दिल्ली . दिल्ली की नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति लागू नहीं होने से मौजूदा वाहन नीति की वैधता 30 जून को फिर खत्म हो गई है. इसके साथ दिल्ली में 1 जुलाई से पंजीकृत होने वाले नए इलेक्ट्रिक वाहनों को अब सब्सिडी का फायदा नहीं मिलेगा.
Vespa 946 Dragon Edition: लाइट गोल्डन कलर… बॉडी पर ड्रैगन! 14 लाख में लॉन्च हुआ देश का सबसे महंगा स्कूटर
Vespa 946 Dragon Edition: इटली की लग्ज़री स्कूटर निर्माता कंपनी वेस्पा ने भारतीय बाजार में अपने नए स्कूटर Vespa Dragon को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च किया है. Vespa 946 Dragon एक एक्सक्लूसिव कलेक्टर एडिशन मॉडल है. जिसे हांगकांग के लूनर न्यू ईयर के मौके पर लॉन्च किया गया है. इस स्कूटर की सबसे ख़ास बात ये है कि, कंपनी दुनिया भर में इसके केवल 1,888 यूनिट्स की बिक्री करेगी. उनमें से कुछ यूनिट्स भारत में पेश किए गए हैं.
Flipkart Big Bachat Days सेल हुआ शुरू, Earbuds , टैबलेट और लैपटॉप्स पर मिल रहे हैं धमाकेदार Discount
Flipkart Big Bachat Days Sale : अगर आप कुछ नया सामान खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं तो ये मौका खास है. ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर आज यानी 1 जुलाई से फ्लिपकार्ट बिग बचत डेज सेल शुरू हो चुकी है. सेल में खरीदारी करने पर आपकी अच्छी खासी बचत हो सकती है. सेल में ग्राहकों को अलग-अलग कैटेगरी के तमाम प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है. सेल में स्मार्टफोन, मोबाइल असेसरीज, TWS, लैपटॉप, टीवी और AC सहित दूसरे प्रोडक्ट पर बचत की जा सकती है.
New Rules July 2024: 1 जुलाई से क्रेडिट कार्ड पेमेंट और बैंक खाते समेत बदल गए 5 नियम… तो बंद हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट
New Rules July 2024: 1 जुलाई 2024 से क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान के नियम बदल गए हैं. अब मोबाइल सिम बदलने के बाद मोबाइल नंबर पोर्ट कराने के लिए 7 दिन इंतजार करना होगा. 1 जुलाई 2024 से मोबाइल रिचार्ज कराना भी महंगा हो जाएगा. अगर आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में है और उसे लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किया गया है, तो वह 1 जुलाई 2024 से खुद-ब-खुद बंद हो जाएगा.
Zomato Shares Fall : Tax Notice के बाद Zomato को मिला जोरदार झटका, धड़ाधड़ गिर गए कंपनी के Shares
Zomato Shares Fall : ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के शेयर आज चर्चा में हैं, क्योंकि कंपनी को कर्नाटक के कर विभाग से 9.5 करोड़ रुपये का जीएसटी डिमांड नोटिस मिला है. यह नोटिस वित्त वर्ष 2020 के लिए मिला है. इसमें ब्याज और जुर्माना शामिल है.
3 जुलाई के बाद बंद होगें Jio के ये 5 Recharge Plans…
New Jio Recharge Plan 2024 July : रिलायंस जियो और दूसरी प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों ने देश में टैरिफ के दामों में इजाफा कर दिया है. जियो के नए महंगे प्लान 3 जुलाई से लागू होंगे. 25 फीसदी तक का इजाफा कर दिया है. हालांकि, अगर आप 3 जुलाई से लागू हो रहे महंगे रिचार्ज प्लान से पहले रिचार्ज कर लें तो कुछ पैसे जरूर बचा सकते हैं.
खाताधारकों के लिए खुशखबरी, ये Bank दे रहा Fixed Deposit पर धमाकेदार ब्याज, जानिए Details…
ICICI Bank FD Rates Hike : ICICI बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं. अब आईसीआईसीआई बैंक में एफडी कराने पर आम लोगों को 7.20% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% तक ब्याज मिलेगा. बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं. नई ब्याज दरें 1 जुलाई से लागू हो गई हैं.
Tata Motors और Hero ने ग्राहकों को दिया जोरदार झटका, जानिए कितने प्रतिशत महंगी हुई गाड़ियां…
Tata Cars to Get Expensive in July 2024 : आज (1 जुलाई) से हीरो मोटोकॉर्प और टाटा मोटर्स की गाड़ियां महंगी हो गई हैं. हीरो कंपनी ने कुछ चुनिंदा गाड़ियों की एक्स-शोरूम कीमतों में 1,500 रुपये तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. वहीं, टाटा मोटर्स ने अपने सभी कमर्शियल वाहनों की कीमतों में 2% की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है.
JIO ने अपने करोड़ों ग्राहकों को दिया तगड़ा झटका: अनलिमिटेड प्लान हुए महंगे,
Jio Hike Recharge Plan: अगर आप जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए खास है. दरअसल, जियो ने अपने करोड़ों यूजर्स को चुपके से एक बड़ा झटका दिया है. कंपनी ने अपने सभी रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है, जिसमें प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों प्लान शामिल हैं.
एक देश, एक चार्जर! भारत में मोबाइल चार्जर को लेकर आ रहा है नया नियम, कॉमन चार्जर से बचेगा पैसा
यूरोपीय यूनियन की तरह ही भारत में भी एक चार्जर का नियम लागू किया जा सकता है. रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार कॉमन चार्जिंग पोर्ट का नियम लागू करने पर विचार कर रही है. इस नियम के लागू होने के बाद सभी स्मार्टफोन्स और टैबलेट के लिए एक ही चार्जिंग पोर्ट जरूरी होगा. सरकार Type-C चार्जिंग पोर्ट को कॉमन बना सकती है. साल 2022 में यूरोपीय यूनियन ने ये नियम पास किया था, जिसके बाद ऐपल को भी iPhone में टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट देना पड़ा था. इस साल के अंत तक सरकार इस पर कोई ऐलान कर सकती है.
शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स फिसला
घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन कमजोर शुरुआत हुई। सोमवार को सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार के दौरान 400 अंकों की गिरावट दिखी। वहीं निफ्टी 23400 के नीचे पहुंच गया। सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर सेंसेक्स 316.10 (0.40%) अंक फिसलकर 76,903.35 पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 110.85 (-0.47%) अंकों की गिरावट के साथ 23,390.25 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। इस दौरान डेल्टा कॉर्प के शेयरों में 7% की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, सुजलॉन के शेयर 4क मजबूत हो गए। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 12 पै% तसे मजबूत होकर 83.45 रुपये के लेवल पर पहुंच गया।
भारत का निर्यात 9 फीसदी बढ़कर 38.13 अरब डॉलर
वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत से वस्तुओं का निर्यात मई, 2024 में सालाना आधार पर 9 फीसदी बढ़कर 38.13 अरब डॉलर पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि में देश से 34.95 अरब डॉलर की वस्तुओं का निर्यात किया गया था। व्यापार घाटा भी पिछले माह बढ़कर सात महीने के उच्चतम स्तर 23.78 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले अक्तूबर, 2023 में सर्वाधिक 31.46 अरब डॉलर का व्यापार घाटा हुआ था।
वर्कशॉप में आंत्रप्रेन्योर्स ने सीखे पब्लिक रिलेशन्स के असली मायने
आई-स्टार्ट की वर्कशॉप्स में 100 से अधिक स्टार्टअप आंत्रप्रेन्योर्स ने भाग लिया
लखनऊ में हुआ दुबई 100 एक्सपो का शानदार आयोजन
सितारों की मौजूदगी से सजे इस कार्यक्रम में लखनऊ के लोगों को एक अनोखी शाम देखने को मिली