खेल
चेस ओलंपियाड विजेताओं से मिले पीएम मोदी, खिलाड़ियों ने दिया खास गिफ्ट
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास पर शतरंज ओलंपियाड में स्वर्णिम इतिहास रचने वाली भारतीय टीमों से मुलाकात की। इस मुलाकात का वीडियो सामने आया है।
Team India Create ‘HISTORY’: भारतीय टेस्ट क्रिकेट के 92 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, बांग्लादेश के खिलाफ मैच जीतते ही टीम इंडिया ने बनाया ये ख़ास रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम ने दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में बांग्लादेश को 280 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम ने क्रिकेट के इतिहास में अपने 92 साल लंबे इंतजार को समाप्त कर करते हुए एक ख़ास उपलब्धि हासिल की है, बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम की जीत की संख्या हार के आंकड़े से पहली बार ज्यादा हो गई है। भारत ने अपना पहला टेस्ट 1932 में सीके नायडू के नेतृत्व में खेला था, लेकिन उसे 158 रन से हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच के बाद से भारत कभी भी हार की संख्या से अधिक जीत हासिल करने में कामयाब नहीं हुआ था।
भारत ने Chess Olympiad में रचा इतिहास: पहली बार जीता गोल्ड, महिला कैटेगरी में भी बने चैंपियन
Chess Olympiad: रविवार का दिन भारतीय शतरंज के इतिहास में एक खास मुकाम लेकर आया, जब पुरुष और महिला दोनों टीमों ने शतरंज ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। यह पहली बार है जब भारतीय टीमों ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। बुडापेस्ट में आयोजित 45वें शतरंज ओलंपियाड के आखिरी दौर में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने विरोधियों को मात दी और चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
ND vs BAN: 50 रन बनाते ही गिल ने जड़ दिया स्पेशल 'शतक', निकाली पहली पारी की कसर
नई दिल्ली: भारतीय टीम ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश पर शिकंजा कस लिया है। टीम इंडिया ने पहली पारी में 376 रन बनाने के बाद बांग्लादेश को 149 रनों पर ढेर कर दिया। मैच के तीसरे दिन शनिवार को टीम इंडिया ने दूसरी पारी खेलते हुए अपनी बढ़त को मजबूत किया। इस दिन शुभमन गिल ने अपना अर्धशतक पूरा किया जिसके साथ ही वह एक स्पेशल शतक पूरा करने में भी सफल रहे।
यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा 51 साल पुराना सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड
चेन्नई। भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में खेले जा रहे टेस्ट मैच का शनिवार को तीसरा दिन है। दूसरी पारी में टीम इंडिया की बढ़त 400 रन से ज्यादा हो गई है।
विश्व म्यू थाई चैंपियनशिप में बस्तर के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन, युवराज सिंह ने जीता गोल्ड मेडल
रायपुर। विश्व म्यू थाई प्रतियोगिता में बस्तर के खिलाड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता है। यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया UMAI के तत्वावधान में भारतीय म्यू थाई दल ने 12 से 19 सितंबर तक हुई स्पर्धा में हिस्सा लिया। बैंकाक के पैरागांन हॉल में आयोजित विश्व म्यू थाई चैंपियनशिप में 17 खिलाड़ियों में छत्तीसगढ़ से एकमात्र खिलाड़ी युवराज सिंह ने भाग लिया। युवराज ने 14-15 उम्र और 81+ वजन वर्ग में खेलते हुए “म्यू तलाई” इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम कर देश, राज्य और अपने जिले को गौरवान्वित किया।
बांग्लादेश ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी
इंदौर।भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत गुरुवार से होगी। पहला मुकाबला चेपॉक स्टेडियम पर सुबह 09.30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया 42 दिन बाद इंटरनेशनल क्रिकेट खेलती नजर आएगी।
IND Vs BAN Test Team: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए तैयार 'रोहित की सेना', ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 19 सितंबर से खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। रोहित शर्मा टीम की कप्तानी करेंगे। वहीं, बांग्लादेश की बागडोर नजमुल हुसैन शांतो के हाथों में होगी। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा।
IND vs BAN Test Series: 147 साल के क्रिकेट इतिहास में पहली बार होगा ऐसा कारनामा, बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ 58 रन बनाते ही विराट के नाम दर्ज हो जाएगा ये ‘प्रचंड रिकॉर्ड’
IND vs BAN Test Series: बांग्लादेशी क्रिकेट टीम 2 मैचों की टेस्ट और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए भारत दौरे पर आज रही है। दोनों टीमों के बीच पहले 19 सितंबर से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी, वहीं 6 अक्टूबर से टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 58 रन बनाते ही ऐसा कीर्तिमान रच देंगे जो क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में अब तक कोई नहीं कर सका है।
IND vs BAN Test: खतरे में दिग्गज डॉन ब्रैडमैन का ये बड़ा रिकॉर्ड, चेन्नई टेस्ट विराट कोहली करेंगे कमाल?
Virat Kohli: टीम इंडिया के लिए टेस्ट शतक लगाने के मामले में विराट कोहली चौथे नंबर पर हैं. अब उनके निशाने पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सर डॉन ब्रैडमैन का एक बड़ा रिकॉर्ड है.
विश्व के ‘सबसे विशालकाय बॉडीबिल्डर’ इलिया गोलेम येफिमचिक की हार्ट अटैक से मौत, 36 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
विश्व के मशहूर बॉडीबिल्डर इलिया गोलेम येफिमचिक (Golem’ Yefimchyk) की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. वे मात्र 36 साल के थे. वे दुनिया के सबसे विशालकाय बॉडीबिल्डर के रूप में मशहूर थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बेलारूस के इलिया ‘गोलेम’ येफिमचिक की 6 सितंबर को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस दौरान वे कोमा में चले गए और 11 सितंबर को उनकी मौत हो गई.
6 6 6 6 6 6 6 6, कायरन पोलार्ड के तूफान में उड़े गेंदबाज, 19 गेंदों पर 52 रन ठोक टीम को दिलाई जीत
Kieron Pollard: वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड ने एक बार फिर बल्ले से तबाही मचाई है. इस बार उन्होंने कप्तानी पारी खेली और टीम को जीत दिला दी. पोलार्ड के बल्ले से 19 गेंदों पर 52 रन निकले, जिनमें 7 सिक्स भी शामिल थे.
Yuzvendra Chahal ने आधी टीम को अकेले समेट दिया, कातिलाना गेंदबाजी से दुनिया हैरान
Yuzvendra Chahal: टीम इंडिया से बाहर चल रहे युवजेंद्र चहल इस वक्त इंग्लैंड में हैं, जहां वे अपना जादुई गेंदबाजी का जलवा दिखा रहे हैं. काउंटी चैंपियनशिप में एक बार फिर चहल ने कातिलाना गेंदबाजी से विरोधी टीम के 5 बल्लेबाजों को आउट कर दिया. उनकी फिरकी के सामने इंग्लिश बैटर रनों के लिए तरस गए. इन 5 विकेट के साथ उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास में 100 विकेट भी पूरे कर लिए हैं. चहल ने नॉर्थम्पटनशर के लिए खेलते हुए डर्बीशर के खिलाफ 5 विकेट लेने का कमाल किया है.
एक्सीडेंट में खोया बायां हाथ, फिर भी नहीं मानी हार, कौन हैं सुंदर सिंह गुर्जर, जिन्होंने ब्रॉन्ज जीतकर किया कमाल
Paris Paralympics 2024: मंजिल जिल उन्हें मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता हौसले से उड़ान होती है। इस इस शेर को पेरिस में जारी पेरिस पैरालंपिक में भाला फेंक प्रतियोगिता की F46 श्रेणी में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीट सुंदर सिंह गुर्जर ने चरित्रार्थ किया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुन्दर सिंह गुर्जर को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुन्दर सिंह गुर्जर को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी
IND vs BAN: बांग्लादेश सीरीज में Gautam Gambhir का 'टेस्ट', कामाख्या मंदिर में की खास पूजा-अर्चना
नई दिल्ली। इस महीने बांग्लादेश टीम भारत का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट और 3 टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप कर आ रही बांग्लादेश के हौसले बुलंद हैं।