De De Pyaar De 2 की रिलीज डेट हुई अनाउंस, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म …
11-Oct-2025
एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्मों का फैंस को काफी इंतजार रहता है. अब वो जल्द ही साल 2019 में आई फिल्म दे दे प्यार दे (De De Pyaar De) का सीक्वल लेकर आ रहे हैं. हाल ही में एक्टर ने दे दे प्यार दे 2 (De De Pyaar De 2) की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) फिर से नजर आने वाली हैं.
अजय देवगन ने की फिल्म की अनाउंसमेंट
बता दें कि अजय देवगन (Ajay Devgn) ने कुछ समय पहले ही अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म की अनाउंसमेंट की है. उन्होंने फिल्म का मोशन पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘प्यार का सीक्वल है क्रूशियल. क्या आशीष को मिलेगा आयशा के पेरेंट्स का अप्रूवल. दे दे प्यार दे 2 सिनेमाघरों में 14 नवंबर को रिलीज होगी.’
साल 2019 में आई फिल्म दे दे प्यार दे (De De Pyaar De) में अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और तब्बू (Tabu) अहम किरदार निभाते नजर आए थे. इस फिल्म में रकुल और अजय देवगन का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर दिखाया गया था. अब इस फिल्म का सीक्वल आ रहा है. जिसमें एक्टर रकुल के पेरेंट्स को मनाते नजर आने वाले हैं.
फिल्म दे दे प्यार दे 2 (De De Pyaar De 2) की बात करें तो इस फिल्म में तब्बू (Tabu) नहीं दिखने वाली हैं. लेकिन उनके अलावा फिल्म में कई नए चेहरे नजर आने वाले हैं. अजय देवगन (Ajay Devgn) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) के अलावा फिल्म में आर माधवन, गौतमी कपूर, मीजान जाफरी, जावेद जाफरी, रकुल प्रीत और इशिता दत्ता नजर आने वाले हैं.