मनोरंजन

Rajeev Khandelwal ने कास्टिंग काउच को लेकर किया बात, कहा- संभालना बहुत मुश्किल …

 टीवी से लेकर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुके एक्टर राजीव खंडेलवाल (Rajeev Khandelwal) ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है. हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में एक्टर ने अपना एक अनुभव शेयर करते हुए बताया कि कास्टिंग काउच से निकलना कितना मुश्किल होता है. इसे लेकर एक्टर ने कई तरह के खुलासे किए हैं.


बता दें कि अपने एक इंटरव्यू में राजीव खंडेलवाल (Rajeev Khandelwal) ने बताया कि वो करियर के शुरुआती दौर में सेक्शुअल हैरेसमेंट को कैसे संभाला है. उनका कहना है कि- ‘इसको संभालना बहुत मुश्किल भी हो सकता है और बहुत आसान भी. पहचानना आपको होगा कि आप कौन हैं, जितनी जल्दी आप पहचान लेंगे कि आप कौन हैं और क्या बनना चाहते हैं. उतना अच्छा होगा.’

इंटरव्यू में राजीव खंडेलवाल (Rajeev Khandelwal) ने आगे कहा, ‘मैं एक ऐसा व्यक्ति हूं जो मिलने वाली हर मुस्कान और तारीफ को हासिल करना चाहता हूं. लालच से लड़ना मुश्किल है, और यदि आप जानते हैं कि आप कौन हैं तो यह आसान है. मैं उनसे कहता था, सॉरी सर, मुझसे नहीं मिलेगा आपको. माफ करना बॉस, आप मेरा भविष्य नहीं लिखेंगे, मैं ऐसा करूंगा. मैं किसी एक व्यक्ति को महत्व नहीं देता कि इससे मेरी जिंदगी बनेगी या बिगड़ेगी.’

वर्कफ्रंट की बात करें, तो राजीव खंडेलवाल (Rajeev Khandelwal) ने छोटे पर्दे पर ‘कहीं तो होगा’, ‘रिपोर्ट्स’, ‘टाइम बम’, ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ जैसे सीरियल्स में काम किया था. लेकिन उनको ‘कहीं तो होगा’ की सुजल के रूप में पहचान मिली और वो काफी फेमस भी हुए. बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म ‘आमिर’ से अपना डेब्यू किया था. इसके बाद वो कई फिल्मों और वेब सीरीज का हिस्सा रह चुके हैं. वहीं, अपकमिंग फिल्म परम सुंदरी (Param Sundari) में भी वो नजर आने वाले हैं.
 

Leave Your Comment

Click to reload image