मनोरंजन

द ब्लफ से प्रियंका चोपड़ा का लुक वायरल, हेयरस्टाइल ने खींचा फैंस का ध्यान, समुद्री डाकू के रोल में आएंगी नजर

 The Bluff, Priyanka Chopra बॉलीवुड से हॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों को दिवाना बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में अपनी अगली फिल्म द ब्लफ की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म के सेट से एक्ट्रेस के नए लुक की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। फ्रैंक ई टावर्स की पीरियड एक्शन फिल्म द ब्लफ में वह एक समुद्री डाकू का किरदार निभा रही हैं।



लीक हुई तस्वीरों में वह एक समुद्री डाकू जहाज पर एक सीक्वेंस के बीच में नजर आ रही हैं। वह ब्लैक स्पेगेटी पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बाल भी अजीबोगरीब तरीके से कटवाए हैं और यह हेयरस्टाइल अब चर्चा का विषय बन गया है। इस रोल के लिए प्रियंका ने अपने लंबे बालों से अलग हेयरस्टाइल अपनाया है। उन्हें पहली बार मोहॉक के साथ देखा जा सकता है, जो 19वीं सदी के कैरिबियन समुद्री डाकू के रूप में उनके लुक को और निखार रहा है।

बता दें, प्रियंका चोपड़ा जल्द ही ‘द ब्लफ’ और ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह ‘जी ले जरा’ से भी बॉलीवुड में वापसी करने के लिए तैयार हैं। फिलहाल वह इस फिल्म की शूटिंग के लिए समय नहीं निकाल पा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया और कैटरीना भी लीड रोल में नजर आएंगी।
 

Leave Your Comment

Click to reload image