मनोरंजन

Hardik Pandya-Natasa Stankovic Divorce: सोशल मीडिया पर दोनों ने शेयर किया पोस्ट, कहा – मुश्किल था फैसला लेना

 क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और नताशा स्‍टेनकोविक (Natasa Stankovic) के बीच तलाक की खबरों पर अब मुहर लग गई है. हार्दिक और नताशा ने अपने-अपने सोशल मीडिया पर तलाक की पुष्टि कर दिया और लंबा नोट शेयर किया है.


भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) आपसी सहमति से तलाक ले लिया है. आईपीएल 2024 के बाद से ही दोनों के बीच अनबन चल रही थी. टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी नताशा को जीत के जश्न से दूर देखा गया था. इसके साथ ही अनंत अंबानी की शादी में भी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को अकेले ही देखा गया था. जिसके बाद अब दोनों ने ही तलाक की पुष्टि कर दिया है.

‘मुश्किल था फैसला लेना’

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और नताशा स्‍टेनकोविक (Natasa Stankovic) ने अपने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, चार साल साथ रहने के बाद, नताशा और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है. हमने अपनी पूरी कोशिश की इस रिश्ते को बचाने के लिए और अपना सब कुछ लगा दिया, लेकिन अब हमें लगता है कि हम दोनों के लिए यही सही फैसला है. ये हमारे लिए बेहद मुश्किल फैसला था, साथ में बिताए खुशी के पल, आपस की रिस्पेक्ट और एक दूसरे का साथ, जो भी हमने साथ में बिताया और एंजॉय किया, एक फैमिली के तौर पर आगे बढ़े.

Leave Your Comment

Click to reload image