छत्तीसगढ़ / रायपुर

वन मंत्री श्री अकबर ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवार को किया 8 लाख रूपए का चेक वितरण


रायपुर: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज अपने कवर्धा प्रवास के दौरान प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को 8 लाख रुपए का चेक वितरण किया। मंत्री श्री अकबर ने प्रभावित परिवारों के सदस्यों से भेंटकर चेक वितरित किया और अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को हर संभव सहायता के लिए आश्वस्त किया।


मंत्री श्री अकबर ने बोड़ला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडरिया के श्री तोलम सिंह मेरावी के परिजनों से भेंट कर आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपए का चेक वितरण किया। उन्होंने ग्राम हरीनछपरा में श्रीमती संगीता भारती पति स्व. भाव सिंह को आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपए का चेक वितरण किया। इस अवसर पर श्री होरी साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 




#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image