माना बस्ती स्थित ब्लॉसम्स स्कूल में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
स्कूल के बच्चों को शैक्षणिक गतिविधियों से अलग जानकारी देने के संदर्भ में शनिवार को माना बस्ती स्थित ब्लॉसम्स स्कूल में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमे स्कूल के एवं बस्ती के बच्चों और शिक्षिकाओं को प्लास्टिक फ्री अभियान की ब्रांड एंबेसेडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने प्लास्टिक के उपयोग के नुकसान के बारे में बताया और एक एक नई कपड़े की थैलियां वितरित की. साथ ही प्रधानमंत्री जन औषधि के पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाने वाली *ओक्सो बायोडिग्रेडेबल सेनेटरी नेपकिन का भी वितरण किया, तथा उसके बारे में पूरी जानकारी भी दी गई।
ये सैनिटरी नैपकिन बहुत अच्छी क्वालिटी के और मात्र एक रुपये में एक के दाम पर उपलब्ध है। करीब 60 बच्चों को सेनेटरी पैड वितरित किया गया। प्राचार्या पूजा साहू, प्रधानमंत्री जन औषधि से नोडल अधिकारी श्री अनीश वोडितेलवार ,श्री संजय आप्टे और अर्चना जतकार सहित सभी स्कूल स्टाफ का सहयोग रहा।सबका आभार