सर्व ब्राह्मण समाज का बोल बम कंवर यात्रा रविवार 9 जुलाई को आयोजित होगा
रायपुर: प्रतिवर्षानुसार सर्व ब्राह्मण समाज तथा बेटी बचाओ मंच का श्रावण मास में आयोजित बोल बम कावड़ यात्रा 9 जुलाई, प्रातः 10:30 बजे बुढेश्वर महादेव मंदिर (बूढ़ा तालाब के पास) से प्रारंभ होगा। समाज के प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा तथा जिला अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा ने बताया प्रातः 10:30 बजे
बुढेश्वर महादेव से जल लेकर महादेव घाट हटकेश्वर महादेव मैं जलाभिषेक के साथ यात्रा का समापन होगा । भगवा पोशाक में भगवा ध्वज सहित यात्रा में यात्री डीजे की धुन में थिरकते हुए शामिल होंगे । यात्रा में शिव ,पार्वती ,नंदी तथा शिव के गण बराती विशेष वेशभूषा में शामिल होंगे।