प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है
मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर फिरोजपुर, करनाल, शाहजहांपुर, सुल्तानपुर, डाल्टनगंज, दीघा और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।
एक द्रोणिका उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल से उत्तर छत्तीसगढ़ तक 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।
एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
प्रदेश में कल दिनांक 4 जुलाई को कुछ स्थान पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
प्रदेश में उतार-चढ़ाव के साथ अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है