छत्तीसगढ़ / रायपुर

प्री सावन सेलिब्रेशन में प्रीति ,संगीता व खिलेश्वरी सावन क्वीन चुने गए


रायपुर: सावन आगमन के पूर्व संध्या बेटी बचाओ मंच रायपुर जोन के पदाधिकारिय ने अनुपम गार्डन में प्रतिवर्ष अनुसार प्री सावन सेलिब्रेशन मनाया। मंच के अध्यक्ष ललित मिश्रा, जोन अध्यक्ष निर्मला शर्मा , जोन प्रभारी मृणालिनी मिश्रा, की उपस्थिति में ग्रीन परिधान में सजे 100 से अधिक महिला पदाधिकारियों ने सावन क्वीन प्रतियोगिता ,पीलो गेम्स, चीट गेम्स के साथ छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल फुगड़ी, खो-खो, गोटा, सावन आधारित गीत के साथ फुल एंजॉय किया ।

सावन क्वीन प्रतियोगिता में प्रतियोगियों को कैटवॉक, सावन आधारित प्रश्नोत्तरी, ग्रीन ड्रेस तथा सावन गीत जैसे विभिन्न चरणों से गुजरना पड़ा ।सर्वाधिक नंबर के आधार पर विजेता प्रीति मिश्रा, उपविजेता संगीता शर्मा व खिलेश्वरी जायसवाल चुने गए। पीलो गेम प्रथम -हिंगलाज द्विवेदी तथा द्वितीय- सरिता शर्मा घोषित हुए। चीट गेम प्रथम निर्मला शर्मा तथा द्वितीय अंजलि ध्रुव का चयन हुआ। विजेताओं को प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा ने पुरस्कार वितरित किया।

संचालन प्रदेश सचिव सरिता शर्मा तथा प्रभारी मृणालिनी मिश्रा व आभार जोन अध्यक्ष निर्मला शर्मा ने किया। निर्णायक मंडल में आशा शर्मा, संतोषी जैतवार , वैजयंती चतुर्वेदी, अमृता पुष्पराज , सुनीता मेश्राम तथा शोभा तिवारी थे । प्रतियोगिता व समस्त आयोजनों में मुख्य रूप से लीला रहंगडाले , दिव्या शुक्ला, दमयंती ठाकरे, सुनीता दुबे, ,कंचन देवी, संध्या चौधरी, विद्या पांडे, सरिता कटरे, लक्ष्मी धीवर, पुष्पा साहू, रेणु साहू, सरिता शर्मा, गंगा वर्मा, नंद कुमारी वर्मा, लोकेश्वरी यादव, अनिता यदु, सरिता बघेल, गायत्री शर्मा, पुष्पा विश्वकर्मा, निर्मला बाजपेयी ,गीता तिवारी, पार्वती वर्मा सहित 100 से अधिक पदाधिकारी व सदस्य गण शामिल हुए।
 




#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image