छत्तीसगढ़ / रायपुर

शिव सेना द्वारा खरोरा तिगड्डा चौक में पुतला दहन कर प्रदर्शन किया गया

खरोरा ब्लॉक तथा खरोरा नगर पंचायत के आस पास गावो में अवैध रूप से गंजा,दारू सट्टा,जुआ  जैसे अवैध कार्यों के विरोध में शिव सेना द्वारा खरोरा तिगड्डा चौक में पुतला दहन कर प्रदर्शन किया गया

पिछले दिनों अवैध रूप से चल रहे इन काम काजो के लिए खरोरा तहसील दार को ज्ञापन के जरिए सूचना दिया गया था जिसके बाद कोई करवाही की स्थिति सामने नहीं आई और अभी भी खरोरा तथा आस पास गावों में धड्डले से अवैध रूप कार्य हो रहे है जिससे आप पास के नवयुवक तथा तथा माता बहनों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है तथा आस पास का माहौल बिगड़ रहा है जिसके विरोध में शिव सेना द्वारा पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया आगे करवाही ना होने की स्थिति बड़ी आंदोलन की चेतावनी दी है

जिला सचिव चंद्रकांत वर्मा ने बताया कि कुछ दिनों पहले तहसील दार जी को ज्ञापन के माध्यम से इन अवैध काम काजों के बारे में अवगत कराया गया था और आज भी कई गांवों में यह अवैध काम धड्डले से खुलेआम चल रहे हैं जिसका शिव सेना विरोध करती है अभी भी अगर संज्ञान में नहीं लिया जाता तो भविष्य में बड़ी आंदोलन होगी जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन को होगी

मुख्य रूप से शिव सेना प्रदेश सचिव एचएन सिंह पलिवार जी,जिला अध्यक्ष बल्लू जांगड़े जी, जिला महासचिव राहुल सोनवानी जी, चंद्रकांत वर्मा,आकिब खान , खिलेश बंजारे,तामेश्वर मरकाम,खूबी मरकाम,विष्णु यदु उपस्थित रहे 

Leave Your Comment

Click to reload image