प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा भी होने की संभावना
मानसून द्रोणिका बीकानेर, नारनौल, शिवपुरी, मंडला, अंबिकापुर, चांदबाली और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।
एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे तटीय उड़ीसा के ऊपर 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है, इसके प्रभाव से अगले 48 घंटे में एक निम्न दाब का क्षेत्र इसी स्थान पर बनने की संभावना है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
प्रदेश में कल दिनांक 19 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः बस्तर संभाग और उससे लगे जिले हैं।