छत्तीसगढ़
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
सुकमा जिले में वन विभाग की एक सराहनीय पहल ने विकास और पुनर्वास की नई मिसाल पेश की है। वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में तैयार किया गया तुंगल इको-पर्यटन केंद्र आज आत्मनिर्भरता और सामाजिक बदलाव का प्रतीक बन गया है।
सुकमा नगर से मात्र एक किलोमीटर दूर स्थित यह स्थान पहले उपेक्षित और जर्जर था, लेकिन वन विभाग के प्रयासों से इसे एक सुंदर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया। यहाँ बनाए गए आकर्षक टापू और प्राकृतिक वातावरण अब स्थानीय लोगों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य ओडिशा से आने वाले पर्यटकों को भी आकर्षित कर रहे हैं।
इस केंद्र की सबसे खास पहल है “तुंगल नेचर कैफे”, जिसे ‘आत्मसमर्पण पुनर्वास महिला स्वयं सहायता समूह’ की 10 महिलाएँ संचालित कर रही हैं। इनमें 5 महिलाएँ वे हैं जिन्होंने नक्सलवाद का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया है, जबकि 5 महिलाएँ नक्सल हिंसा से प्रभावित रही हैं। इन सभी को जगदलपुर और सुकमा के संस्थानों में विशेष प्रशिक्षण देकर रोजगार के लिए तैयार किया गया है।
आज ये महिलाएँ आत्मविश्वास के साथ पर्यटकों का स्वागत कर रही हैं और सम्मानजनक जीवन जी रही हैं। जो महिलाएँ कभी संघर्ष और भय के माहौल में थीं, वे अब स्वावलंबन और आत्मसम्मान की मिसाल बन गई हैं।
इस पर्यटन केंद्र की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 31 दिसंबर 2025 को शुरू होने के बाद केवल तीन महीनों में, 30 मार्च 2026 तक यहाँ 8 हजार 889 पर्यटक आए। इस दौरान केंद्र ने लगभग 2.92 लाख रूपए की आय भी अर्जित की।
पर्यटक यहाँ स्वादिष्ट स्थानीय व्यंजनों का आनंद लेने के साथ-साथ तुंगल डैम में कयाकिंग, पैडल बोटिंग और बाँस राफ्टिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों का भी अनुभव कर रहे हैं।
यह पहल साबित करती है कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर जीवन की दिशा बदली जा सकती है। तुंगल इको-पर्यटन केंद्र न केवल पर्यटन का केंद्र है, बल्कि यह उन महिलाओं के साहस, आत्मविश्वास और वन विभाग की दूरदर्शी सोच का प्रतीक है।
यह कहानी हमें यह संदेश देती है कि प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ मानव विकास को जोड़कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। बस्तर की बदलती तस्वीर में यह केंद्र एक उज्ज्वल उदाहरण बनकर उभरा है।
CM साय का जशपुर दौरा आज, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन करेगी प्रेसवार्ता, नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक का दूसरा दिन…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर दौरे पर रहेंगे. निर्धारित समय के मुताबिक, सीएम दोपहर 12 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और स्टेट प्लेन से जशपुर के लिए रवाना होंगे. दोपहर 1 बजे जशपुर के आगडीह एयर स्ट्रीप में लैंड करेंगे. दोपहर 1:30 करमगढ़ पहुंचेंगे, जहां वे एक निजी कार्यकम में शामिल होंगे. इसके बाद करीब 3 बजे ग्राम ढ़ोढ़ीबाहर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. शाम 6 बजे ग्राम बंदरचुआ में एक शोक कार्यकम में शामिल होंगे. इसके बाद बन्दरचूआ से अपने निजी निवास बगिया के लिए होंगे रवाना। आज रात सीएम जशपुर में ही विश्राम करेंगे.
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर राज्यभर में रंगारंग कार्यक्रम
स्वास्थ्य सेवा में छत्तीसगढ़ का डंका, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दो राष्ट्रीय पुरस्कार
भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा दिनांक 17 एवं 18 अप्रैल 2026 को पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित चिंतन शिविर में देश के सभी राज्यों को योजना के बेहतर क्रियान्वयन हेतु आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य को योजना के प्रभावी संचालन, सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था तथा पारदर्शी क्लेम प्रबंधन प्रणाली के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
भीषण गर्मी के बीच बदलेगा मौसम, कुछ इलाकों में ग्रीष्म लहर से हल्की राहत के आसार, बारिश और अंधड़ की संभावना
रायपुर. छत्तीसगढ़ के मौसम का मिजाज बदलने वाला है. भीषण गर्मी से परेशान हो रहे लोगों को हल्की राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को कुछ इलाकों में बारिश, अंधड़ और बिजली गिरने की संभावना जताई है. वहीं अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने के आसार हैं. इस दौरान मध्य क्षेत्र में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति से हल्की राहत मिल सकती है.
CM साय जाएंगे जांजगीर-चांपा, BJP की आज जन-आक्रोश रैली, नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस करेगी प्रेसवार्ता, कृषि विवि में मनाया जाएगा अक्ती तिहार…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. शाम 4 बजे वह रायपुर सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे. शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक जन-आक्रोश महिला पद यात्रा में शामिल होंगे. पद यात्रा इनडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक होगी. इसके बाद सीएम हाउस पहुंचेंगे. इसके बाद शाम 7 बजे रायपुर से बिलासपुर के लिए स्टेट प्लेन से रवाना होंगे. जांजगीर चांपा स्थित आनंदम निधिवन रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. वहीं रात 9:40 बजे फिर बिलासपुर से रायपुर के लिए लौटेंगे.
सुशासन तिहार 2026: जिले में जनशिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु शिविरों का आयोजन 01 मई से 10 जून 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार राज्य में “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शासन की योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है।
अक्षय तृतीया से पहले राज्य सरकार का तोहफा, 3 स्थानीय छुट्टियों का किया ऐलान, कर्चारियों की होगी मौज
छत्तीसगढ़ सरकार ने तीन स्थानीय छुट्टियों की घोषणा की है। जिसके तहत अब सरकारी कर्मचारियों को नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा पर छुट्टी मिलेगी। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है।
CM साय और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, परिसीमन की आड़ में भाजपा का भला करने की कोशिश थी : भूपेश, DCP नार्थ आएंगे सोशल मीडिया पर LIVE, राजधानी में मनाया जाएगा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव…
रायपुर. लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ बड़े प्रदर्शन की तैयारी कर ली है. आज प्रदेश, संभाग और जिला स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी. दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. कल रायपुर में भाजपा की महिला जनआक्रोश पदयात्रा निकाली जाएगी, जिसकी शुरुआत दोपहर 3 बजे इंडोर स्टेडियम से होगी और सुभाष स्टेडियम पहुंचकर सम्मेलन व समापन होगा. इसके अलावा 20–21 अप्रैल को प्रदेशभर में महिला पदयात्राएं और 23–24 अप्रैल को जनआक्रोश महिला सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे.
दिग्गज भारतीय क्रिकेटर Sachin Tendulkar आएंगे बस्तर, बच्चों के साथ खेलेंगे क्रिकेट
मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ महाअभियान अंतर्गत 500 नए तरिया का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल “मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया महाअभियान” का आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शुभारंभ किया। अभियान के अंतर्गत “नवा तरिया, आय के जरिया” के तहत प्रदेश में 500 नए तरिया (तालाब) के निर्माण का भी शिलान्यास किया। इससे जल संचयन, भूजल स्तर में वृद्धि और कृषि कार्यों के लिए सिंचाई सुविधा में सुधार होगा। इस अभियान के माध्यम से जल संरक्षण, जल संवर्धन और ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में बड़े स्तर पर कार्य किए जाएंगे।
बस्तर में 'रेड कॉल सेंटर' के जरिए हर प्रसव होगा सुरक्षित
बस्तर जिले में सुरक्षित मातृत्व की अवधारणा को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन और यूनिसेफ़ ने एक अत्यंत संवेदनशील और अनूठी पहल की शुरुआत की है। सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में महारानी अस्पताल में 'रेड (रिचिंग एवरी डिलिवरी) कॉल सेंटर' का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस गौरवपूर्ण क्षण को और भी विशेष बनाते हुए कलेक्टर ने स्वयं पहल की और अस्पताल में उपस्थित एक नवजात शिशु की माता को सादर आमंत्रित कर उनके हाथों से ही इस केंद्र का उद्घाटन करवाया। यह हृदयस्पर्शी दृश्य इस सशक्त संदेश का प्रतीक बना कि मातृ स्वास्थ्य से जुड़ी समस्त सरकारी योजनाएं वास्तव में माताओं के समर्पण के लिए हैं और उनकी सक्रिय सहभागिता ही इन प्रयासों को सफल बनाएगी।
मुख्यमंत्री 515 नई पैक्स समितियों का कल करेंगें वर्चुअल शुभारंभ
Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: आमनेर नदी के सूखने से आसपास के ग्रामों में भारी जल संकट… विधायक निधि के कार्य ऑनलाइन पोर्टल से होंगे संचालित… महतारी वंदन योजना के लिए ई-केवाईसी जरूरी… ऑपरेशन तलाश ने वापस लौटाई 192 परिवारों में खुशी… पानी टंकी बनी, लेकिन घरों तक नहीं पहुंचा पानी… पाटन नपं का 46.39 करोड़ का बजट पेश…
दुर्ग। गर्मी अपने शबाब पर अभी आई नहीं है, उसके पहले ही असर दिखना शुरू हो गया है। आमनेर नदी के पूरी तरह सूख जाने की वजह से आसपास के कई ग्रामों में भारी जल संकट की स्थिति निर्मित हो गई है। वहीं नदी में जलाशय से भी पानी नही छोड़े जाने के कारण भूजल स्तर काफी नीचे चला गया है। इसकी वजह से अनेक ग्रामों में 50 प्रतिशत से अधिक बोर बंद हो जाने से निस्तारी व पेयजल समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। अनेक किसानों के गेहूँ की फसल पूरी तरह नहीं पक पाए।
साय कैबिनेट की बैठक आज, नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री होंगे शामिल, जेम पोर्टल से की खरीदी की जांच का साहस दिखाए सरकार : कांग्रेस, कवि डॉ. सुरेन्द्र दुबे की स्मृति में कवि सम्मेलन…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक बुधवार को बुलाई गई है. मंत्रालय में सुबह 11.30 बजे होने वाली बैठक में मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में धान सरप्लस की नीलामी करने लिए गए निर्णय को लेकर मुहर लग सकती है. वहीं बस्तर से नक्सलवाद का सफाया करने के बाद बस्तर 2.0 प्रोजेक्ट को लेकर कैबिनेट में चर्चा की जाएगी.
नक्सलमुक्त बस्तर में विकास की नई गूंज : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
नक्सलवाद के प्रभाव से उबरकर नए विश्वास और विकास की राह पर अग्रसर बस्तर क्षेत्र में आज एक महत्वपूर्ण पड़ाव जुड़ गया, जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले को 308 करोड़ रुपए से अधिक के 228 विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने 159 कार्यों का शिलान्यास और 69 कार्यों का लोकार्पण करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्रदान की।
CG CENSUS 2027 : पहली बार ऑनलाइन स्व-गणना का विकल्प, 1 मई से घर-घर पहुंचेगी टीम
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनगणना का बड़ा अपडेट सामने आया है। इस बार प्रक्रिया पूरी तरह बदली हुई नजर आएगी, क्योंकि पहली बार डिजिटल तरीके से जनगणना की शुरुआत हो रही है।
16 अप्रैल से लोग खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकेंगे, जिसे स्व-गणना कहा जा रहा है। इसके लिए एक पोर्टल जारी किया गया है, जहां जानकारी भरने के बाद एक SE ID जनरेट होगी। यही ID बाद में घर आने वाले प्रगणक को दिखानी होगी।
अगर आप खुद जानकारी नहीं भरते, तो भी चिंता की बात नहीं है। 1 मई से 30 मई तक सरकारी कर्मचारी घर-घर जाकर सारी जानकारी जुटाएंगे। इस दौरान मकान, परिवार और सुविधाओं से जुड़े 33 सवाल पूछे जाएंगे।
सरकार का कहना है कि यह सारी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी और इसका इस्तेमाल सिर्फ योजनाएं बनाने के लिए किया जाएगा, न कि टैक्स या किसी जांच के लिए।
पूरे राज्य में इस काम के लिए 62 हजार से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 33 जिलों, हजारों गांवों और शहरों में यह प्रक्रिया चलेगी।
इसके साथ ही आम लोगों की मदद के लिए 1855 टोल फ्री नंबर भी शुरू किया जा रहा है, जहां जनगणना से जुड़ी जानकारी ली जा सकेगी।