छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री ने नीट टॉपर खुशी मेघानी को डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए 5 लाख रूपए स्वीकृत किए जाने के घोषणा की
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नई लेदरी में विभिन्न समाज एवं संगठनों के पदाधिकारी सहित जनसामाजन्य से भेंट-मुलाकात के दौरान मेडिकल की छात्रा खुशी मेघानी को अध्ययन के लिए शासन की ओर से पांच लाख रूपए स्वीकृत किए जाने की घोषणा की। खुशी मेघानी आज मुख्यमंत्री से नई लेदरी में मुलाकात के दौरान बताया कि वह एम्स भोपाल में अध्ययनरत है। नीट में उन्होंने सेकण्ड रेंक हासिल की है, जिसके चलते एम्स भोपाल में मेडिकल शिक्षा के लिए एडमिशन मिला है। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण कॉलेज की फीस और पढ़ाई प्रति वर्ष एक लाख रूपए का खर्च वहन करने में दिक्कत आ रही है। मुख्यमंत्री ने खुशी मेघानी की पढ़ाई के लिए मौके पर ही पांच लाख रूपए स्वीकृत किए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री की इस संवेदनशीलता पर खुशी मेघानी और उनके पालकों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।
शासकीय कार्यालयों में हितग्राहियों के काम आसानी से हों - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
• कार्यालय में हो सकारात्मक वातावरण• अधिकारी-कर्मचारी शासन तंत्र का अभिन्न अंग• अधिकारियों-कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित करने लागू की गई पुरानी पेंशन योजना • मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बैकुंठपुर के सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि शासकीय कार्यालयों में हितग्राहियों का काम आसानी से होना चाहिए। इसके लिए कार्यालयों में सकारात्मक वातावरण बनना चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करें, जाति प्रमाण पत्र के कार्य नियमित रूप से हों। उपजातियों को भी प्रमाणपत्र मिलना चाहिए। तेंदूपत्ता का बोनस और पारिश्रमिक वितरण त्वरित रूप से किया जाना सुनिश्चित करें, जंगली जानवर हमले में क्षतिपूर्ति के मुआवजा के प्रकरण लंबित न रहें। मुख्यमंत्री ने जिले के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में शासकीय योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन तथा आम जनता से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिंहदेव एवं विधायक श्री गुलाब कमरो और मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
CM भूपेश बघेल ने भरतपुर-सोनहत को दी 188 करोड़ के कार्यों की सौगात, 43 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
सुदूर वनांचल में आवागमन को सुलभ बनाने सड़क निर्माण और उच्चस्तरीय पल निर्माण प्रमुख रूप से शामिल, 2.37 करोड़ की लागत से तैयार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केल्हारी का लोकार्पण
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा आज बैकुण्ठपुर रेस्ट हाउस में भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र के कुल 188 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत के 43 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया, जिनमें 29 करोड़ 28 लाख रुपए लागत के 10 कार्यों का भूमिपूजन तथा 159 करोड़ 47 लाख रुपए लागत के 33 कार्यों का लोकार्पण किया गया। गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिंहदेव एवं विधायक श्री गुलाब कमरो इस अवसर पर उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने बैकुंठपुर के प्राचीन शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना.. प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना..
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बैकुंठपुर के प्रेमा बाग स्थित भगवान शिव के प्राचीन मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की। मंदिर के पुजारी श्री प्रहलाद मिश्रा ने बताया कि यह अति प्राचीन मंदिर है, जिसे सन 1921 में तत्कालीन महाराजा के दीवान ने अपनी पत्नी श्रीमती प्रेमा देवी की स्मृति में बनवाया था। प्रत्येक सोमवार को भक्तों के द्वारा यहां विशेष पूजा आराधना की जाती है। प्रेमा देवी की स्मृति में यहां प्रेमा बाग भी अवस्थित है। इसी परिसर में हनुमान मंदिर भी नगरवासियों की आस्था या केंद्र है। मंदिर के 88 वर्ष के वयोवृद्ध महंत श्री तुलसी पुरी से मुख्यमंत्री ने आशीर्वाद लिया और उन्हें मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल देने के निर्देश कलेक्टर को दिए। गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिंहदेव एवं विधायक श्री गुलाब कमरो इस अवसर पर उपस्थित थे।
जब बच्चों ने पूछा हेलिकॉप्टर से रामगढ़ कैसा दिखता है..
बच्चों ने मुख्यमंत्री से पूछी बचपन की यादें
मुख्यमंत्री 29 जून को मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के ग्राम कटकोना एवं पाराडोल में करेंगे आम जनता से भेंट-मुलाकात..
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने भेंट-मुलाकात अभियान के तहत 29 जून को मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कटकोना एवं पाराडोल में आम जनता से रू-ब-रू होंगे और चर्चा कर शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का फीड बैक लेेंगे। मुख्यमंत्री इससे पूर्व बैकुण्ठपुर में अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा के उपरांत विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।
कोरिया जिला बहुत सुंदर, इहां के नोनी बाबू मन ओकर ले जादा सुंदर.. मुख्यमंत्री ने 'नोनी अनीषा' के अंग्रेजी सवाल का दिया ठेठ छत्तीसगढ़ी में जवाब..
आज रजौली भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सोनहत के स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी स्कूल के कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा अनीषा जयसवाल से बड़ा ही आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने अनीषा से कहा -मैं छत्तीसगढ़ी में बोलूंगा, तुम अंग्रेजी में सवाल पूछो। अनीषा ने मुख्यमंत्री से हिंदी में पूछा कि आपको हमारे जिले में आकर कैसा लगा। जिसपर मुख्यमंत्री ने उसे फिर अंग्रेजी में पूछने कहा। अंग्रेजी में जब अनीषा ने इसी सवाल को पूछा तो उन्होंने ठेठ छत्तीसगढ़ी में जवाब देते हुए कहा- बहुत बढ़िया लागत है, अतेक सुंदर, इहां के जिला बहुत सुंदर, इहां के रहैया मन भी सुंदर, इहां के नोनी बाबू मन ओकर ले जादा सुंदर। बहुत बढ़िया लागत हे। मुख्यमंत्री ने अपनी बात- छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया कह कर समाप्त की तो सभी उपस्थित लोगों ने भी इस वाक्य को दोहराते हुए तालियां बजाईं।
मुख्यमंत्री से सामाजिक संगठनों ने की मुलाकात, रखी मांगें... गिरौदपुरी की तर्ज पर कोरिया में होगा रविदास भवन परिसर का विस्तार..मनेन्द्रगढ़ में गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क को विकसित करने के निर्देश...
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान की कड़ी में आज कोरिया जिला के भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अनेक ग्रामों का दौरा कर ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात की और उनकी समस्याएं जानी। वहीं कोरिया में रात्रि विश्राम के दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल से विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात की और मुख्यमंत्री से अनेक मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान इन संगठनों और जनप्रतिनिधियों की ओर से अनेक मांगें भी रखी गईं।
मुख्यमंत्री का छत्तीसगढ़ी में सवाल और छात्रा का फर्राटेदार अंग्रेजी में जवाब..
छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल अब बदलाव की झलक देने लगे हैं। भरतपुर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्रा श्रद्धा कुशवाहा ने आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ी में पूछे गए सवालों के जवाब फर्राटेदार अंग्रेजी में दिए। कोरिया जिले के भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र के बहरासी में लोगों से भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्रा से बात की और छत्तीसगढ़ी में प्रश्न पूछे।
सवा सौ फीट का पेड़ बन चुका पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी के द्वारा भेंट किया पीपल का पौधा, आनंदपुर गांव के विशेष पिछड़ी जनजाति पंडो के रामचरण साय को पौधा देकर कहा था- देखभाल कर बड़ा करना...38 साल पहले जुलाई 1984 में परिवार सहित आनंदपुर आये थे श्री राजीव गांधी...
रामचरण साय और उनकी पत्नी कुंती बाई तो आज जीवित नहीं है, लेकिन वह पीपल का पेड़ पूरी तरुणाई पर है। घने पेड़ की छांव में पंछियों की कई पीढ़ियां आश्रय ले चुकी हैं, तो पेड़ गांव के विकास और वनवासियों की पर्यावरण संरक्षण पहचान का भी जीता-जागता सबूत बन खड़ा है। स्वर्गीय रामचरण साय के पोते श्री फूलसाय पंडो को इसकी ज्यादा कुछ जानकारी तो नहीं है। बस इतना बताया कि उनकी दादी श्रीमती कुंती बाई अक्सर यह कहती थीं 'यह पीपल का पेड़ राजीव जी की याद और हमारी पुरखौती की निशानी है और इसका जतन अपने बच्चे की तरह करना। इस तरह देश के पूर्व प्रधानमंत्री ने खुद इसके जरिए गांव को हरा-भरा रखने का संदेश दिया था।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर पुलिस लाईन से कोरिया जिले के बहरासी के लिए रवाना
रायपुर| सीएम श्री बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत अब तक प्रदेश के 11 जिलो के 22 विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर चुके हैं
रायपुर : योग मनुष्य की शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ाता है- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल.... मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में योगाभ्यास
रायपुर| मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में प्रातः योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए लोगों से योग को अपने दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मन की एकाग्रता बढ़ती है।
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की नियमित आपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री को लिखा पत्र....पिछले एक-दो माह से छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की कम हो रही है आपूर्ति....कई जिलों के पेट्रोल पम्पों और पेट्रोलियम कम्पनियों के डिपो ड्राई हो रहे हैं....अति आवश्यक एम्बुलेंस सेवा हो रही प्रभावित....खेती-किसानी का कार्य पिछड़ रहा है...
रायपुर, 19 जून 2022
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के किसानों और नागरिकों को पेट्रोल-डीजल की कमी से हो रही समस्याओं से अवगत कराते हुए छत्तीसगढ़ में स्थित सभी पेट्रोलियम कंपनियों के डिपो में पेट्रोल-डीजल की नियमित सप्लाई करने का आग्रह किया है।
मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि विगत 1-2 महीने से छत्तीसगढ़ राज्य में पेट्रोल, डीजल की आपूर्ति कम हो गयी है, जिससे कई जिलों के पेट्रोल पम्प ड्राई हो जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा भी अवगत कराया गया है कि मेसर्स हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पाेरेशन लिमिटेड के छत्तीसगढ़ में 750 रिटेल आउटलेट हैं, जिसमें पेट्रोल, डीजल की नियमित सप्लाई नहीं होने से कई दिन बंद की स्थिति रहती है।
पेट्रोलियम कम्पनियों की समीक्षा में पाया गया कि पूर्व में बफर स्टॉक 4-5 दिन के लिये रहता था, विगत 1-2 माह से बफर स्टॉक केवल 1 दिन के लिये बच रहा है, जो कि कई बार खत्म हो जा रहा है और डिपो भी ड्राई हो जाता है।
मुख्यमंत्री ने लिखा है कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है, मानसून के आने से कृषि कार्य प्रगति पर है, किसानों को डीजल नहीं मिल पाने से खेती के कार्याें में दिक्कत हो रही है। साथ ही ग्रामीण अचलों में डीजल नहीं मिल पाने से अति आवश्यक सेवा एम्बुलेंस परिवहन एवं आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। डीजल एवं पेट्रोल नियमित रूप से नहीं मिलने से कृषि कार्य पिछड़ जायेगी, जिससे आम जनता को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। ग्रामीण अंचलों के रिटेल आउटलेट को एडवांस भुगतान के बाद भी डीजल पेट्रोल की सप्लाई नहीं की जा रही है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केन्द्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी से आग्रह किया है कि मेसर्स हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पाेरेशन लिमिटेड, मेसर्स भारत पेट्रोलियम एवं मेसर्स इंण्डियन ऑयल कार्पाेरेशन लिमिटेड के छत्तीसगढ़ में स्थित डिपो में पेट्रोल और डीजल की नियमित सप्लाई कराने का कष्ट करें ताकि कृषकों एवं आम जनता को कठिनाईयों का सामना न करना पड़े। इस समस्या का सहृदयतापूर्वक विचार कर उचित समाधान करेंगे।
यात्रीगण ध्यान दें! रेलवे ने 09 जोड़ी ट्रेने की रद्द... देखें कहीं आपके सफर करने वाली ट्रेन भी तो नही है रद्द...
बिलासपुर| रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत अनूपपुर-अमलाई सेक्शन में तीसरी रेललाइन विद्युतीकृत का कार्य दिनांक 20 जून से 26 जून, 2022 (सात दिन ) तक किया जायेगा । इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी ।
मुख्यमंत्री को किए एक ट्वीट से मासूम सिद्धार्थ को मिली तत्काल मदद, दिल की गंभीर बीमारी से पीड़ित 4 माह के सिद्धार्थ का इलाज कराएगी छत्तीसगढ़ सरकार..
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशील पहल।
छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में घर पर खेल रहे दो मासूमों पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत.. जनकपुर थाना क्षेत्र का मामला..
मनेन्द्रगढ़| बीते दिन कोरिया जिला के थाना क्षेत्र जनकपुर के गांव में घर के अंदर खेल रहे दो मासूम बच्चों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना बीते दिन दोपहर करीब 3.30 बजे की है।बुधवार दोपहर ग्राम जैती के ददरा टोला के रहने वाले दो मासूम अपने घर के अंदर खेल रहे थे, तभी जोरदार बारिश हुई, जहां आकाशीय बिजली घर के अंदर ही गिर गई, जिससे घर के अंदर खेल रहे दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।एक बच्ची का नाम मुस्कान बर्मन (5) पिता लवकेश वर्मन वहीं दूसरे मासूम उकेश बर्मन (12) पिता चरकू बर्मन की मौत हो गई।ज्ञात हो कि मुस्कान बर्मन कुछ दिन पहले ही लाखन टोला से अपनी बुआ के यहां जैती आई हुई थी, जहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से इन मासूमों को तत्काल गांव के बोलेरो से जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।दोनों मासूमों की आकस्मिक मृत्यु पर क्षेत्रीय विधायक गुलाब कमरो ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
राहुल के रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल टीमों का मुख्यमंत्री श्री बघेल करेंगे सम्मान.. मुख्यमंत्री निवास में कल होगा सम्मान समारोह...
रायपुर, 15 जून 2022/ छत्तीसगढ़ के इतिहास में सबसे बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल बचाव दल का मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सम्मान करने जा रहे हैं। सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार 16 जून को मुख्यमंत्री निवास में होगा। इससे पूर्व मासूम राहुल के सफलतापूर्वक रेस्क्यू पर मुख्यमंत्री ने बचाव दल में शामिल सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। गौरतलब है कि जांजगीर-चाम्पा जिले के पिहरीद में 11 वर्षीय राहुल साहू बीते 10 जून की दोपहर करीब 2 बजे खेलते वक्त घर के नजदीक ही खुले बोरवेल के गड्ढे में गिर गया था। इसकी सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर जिला प्रशासन ने तत्काल राहुल के रेस्क्यू के प्रयास शुरू कर दिए थे। बोरवेल में 60 फीट की गहराई में फंसे राहुल के रेस्क्यू के लिए भौगोलिक कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ली गई। इस कार्य में जिला प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना, होमगार्ड्स सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। शुरुआत से लेकर रेस्क्यू पूरा होने तक तकरीबन 104 घंटे इन सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी घटनास्थल पर अनवरत डटे रहे और अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते रहे। एक मासूम की जिंदगी को बचाने में पूरे समर्पण से जुटे अधिकारी-कर्मचारियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया जा रहा है।