छत्तीसगढ़
"छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 60 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र"
छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज चौथे दिन 64 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार पहले चरण के लिए अब तक कुल 60 अभ्यर्थियों ने 87 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
आज पंडरिया और भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 6-6, कांकेर और दंतेवाड़ा में 5-5, कवर्धा,डोंगरगांव और अंतागढ़ में 4-4,खैरागढ़ ,मोहला-मानपुर ,केशकाल, बस्तर, बीजापुर और कोंटा में 3-3 जबकि डोंगरगढ़ ,राजनांदगांव, खुज्जी, कोंडागांव, नारायणपुर और चित्रकोट में दो-दो नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए बुधवार को कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया।
प्रथम चरण में बस्तर संभाग की 12 निर्वाचन क्षेत्रों सहित राजनांदगाँव, मोहला -मानपुर -अंबागढ़ चौकी , खैरागढ़- छुईखदान- गंडई तथा कबीरधाम जिलों के 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया जारी है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में दो चरणों में हो रहे निर्वाचन के पहले चरण की 20 सीटों के लिए 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं। 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जाँच की जाएगी तथा प्रत्याशी 23 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। प्रथम चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा जबकि दोनों ही चरणों के लिए मतगणना 3 दिसंबर को होगी।
प्रथम चरण में कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर , नारायणपुर , कोंडागांव ,केशकाल ,कांकेर ,भानुप्रतापुर, अंतागढ़, मोहला- मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा।
"पं. रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय टीम ने महिला कबड्डी प्रतियोगिता में जीत हासिल की"
अंतर महाविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता जो कि दुर्गा महाविद्यालय के द्वारा आयोजित किया गया था। जिसमे कुल 17 टीमों ने भाग लिया।
सेमीफाइनल में 4 टीम यूटीडी पी.आर.एस.यू. एवम आरंग के बीच खेला गया जिसमें यू टी डी रायपुर विजय रही। दूसरी सेमीफाइनल छत्तीसगढ़ महाविद्यालय एवम धमतरी के बीच खेला गया जिसमें धमतरी विजय रही। फाइनल मैच यू टी डी vs धमतरी के बीच खेला गया जिसमें यू टी वी पी आर एस यू रायपुर की टीम ने 41-14 के शानदार बढ़त के साथ विजेता रही। जिसमे यू टी डी की छाया को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिया गया
"छत्तीसगढ़ चुनाव: भाजपा सांप्रदायिकता और ईडी के आधार पर चुनाव लड़ने का आरोप, कांग्रेस ने जनहित के मुद्दे उठाने की करी योजना"
राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ का चुनाव दो मुद्दों पर केंद्रित करना चाह रही भ्रम और भय वह -
1 हिन्दू-मुस्लिम और सांप्रदायिकता फैलाकर चुनाव लड़ना चाह रही,
2 ईडी की कार्यवाही झूठी कहानी बनाकर भ्रम फैलाकर चुनाव लड़ना चाह रही।
अमित शाह के भाषण से लेकर हेमंत विस्व शर्मा के बयान बता रहे भाजपा छत्तीसगढ़ में दंगा भड़काने में लगी है।
दूसरा भाजपा चुनाव तक ईडी की कार्यवाही और करवा कर नई-नई कहानियां बनाकर प्रदेश में भ्रम पैदा करेगी, इनके पास मुद्दे नहीं है। आने वाले दिन में दंगे कराना और ईडी की छापेमारी इनका उद्देश्य है। आने वाले दिनों में चुनाव तक गली-गली में ईडी की छापेमारी होगी।
भाजपा छत्तीसगढ़ में जनसरोकारों के मुद्दों पर चुनाव लड़ने से डर रही है। उसके पास आम आदमी से जुड़े मुद्दे उठाने के लिये नहीं है। वह हिन्दू-मुस्लिम सांप्रदायिकता की गंदगी फैलाकर छत्तीसगढ़ की फिजा खराब करना चाह रही है। जिस प्रदेश में हिन्दू-मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध सभी मिल कर आबादी 3 प्रतिशत से भी कम है उस प्रदेश में भाजपा सांप्रदायिकता का गंदा खेल खेलने की कोशिश में है ताकि मतो का ध्रुवीकरण हो जिस कवर्धा में प्रदेश में सबसे बड़ी जीत मोहम्मद अकबर को दिया, वहां पर आकर आसाम का मुख्यमंत्री धार्मिक विद्वेष भड़काने का काम करता है। पहले अमित शाह ने भड़काऊ भाषण दिया अब हेमंत शर्मा इनमे साहस नहीं किसानों के बारे में आदिवासियों के बारे में लोगों से जुड़ी समस्या महंगाई के बारे मेमं बात करें, धान के बारे में बात करें, मजदूर के बारे में बात करें, यह सिर्फ धार्मिक विद्वेष भड़काना जानते है वही कर रहे है। इनको जनता और जनता के सुख दुख से मतलब नहीं है।
हेमंता से असम संभल नहीं रहा छत्तीसगढ़ में बड़बोली कर रहे
जो अपना प्रदेश नहीं संभाल पा रहे हेमंत विस्व शर्मा वह छत्तीसगढ़ में आकर बड़ी-बड़ी बाते कर रहे है।
देश का तीसरा सबसे ज्यादा बेरोजगारी वाला राज्य आसाम है आसाम की बेरोजगारी दर 17.2 प्रतिशत से अधिक है, छत्तीसगढ़ बेरोजगारी दर 0.5 प्रतिशत है देश में सबसे कम, वह छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी की बाते कर रहे है, बेरोजगारी पर मोदी से सवाल करने का साहस क्यों नही दिखाते।
आसाम देश में सबसे ज्यादा अपराधों वाला हाई क्राईम वाला राज्य है। महिलाओं के प्रति अपराधों में आसाम देश में प्रथम स्थान पर है। मतलब आसाम में महिलाएं पूरे देश में सबसे ज्यादा असुरक्षित है जबकि कांग्रेस राज में महिलायें देश के 5 सबसे ज्यादा सुरक्षित राज्यों में एक है। साइबर क्राइम में आसाम देश में दूसरे नंबर पर हे। आसाम 32 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा के नीचे है अर्थात वहां पर 1 करोड़ जनसंख्या बीपीएल के नीचे है।
सिद्धार्थ सिंह को भाजपा ने झूठ बोलने परमानेंट रखा है
भाजपा के यूपी के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह शराब घोटाले की बात कर रहे थे पहली बात उन्होंने अपने बयान में कोर्ट के आदेश की गलत और अपने राजनैतिक सुविधा के अनुसार व्याख्या कर रहे है। सुप्रीम कोर्ट ने भी ईडी को फटकार लगाया था।
छत्तीसगढ़ में कोई शराब घोटाला नहीं हुआ है, भाजपा और ईडी षड़यंत्र करके छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले की पटकथा लिखा है। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में शराब के राजस्व में दुगुनी बढ़ोतरी हुयी है। कांग्रेस के राज में शराब का राजस्व 3200 करोड़ सालाना से बढ़कर 6000 करोड़ के लगभग पहुंच गया।
छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला रमन राज में हुआ था, ठीक वैसे ही जैसे आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में शराब नीति बदला था उनमें उपमुख्यमंत्री जेल में है, वैसे ही घोटाला करके जो 4700 करोड़ रूपये का है रमन सिंह खुला घूम रहे, ईडी, सीबीआई कोई जांच नही कर रहा। रमन के नान घोटाला, चिटफंड घोटाला, पनामा घोटाला की जांच क्यों नहीं हो रही?
पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ प्रवक्ता आर.पी.सिंह, धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेंद्र वर्मा, संयुक्त महासचिव अजय साहू, प्रवक्ता मणी वैष्णव, सुजीत घिदौड़े, ऋषभ चंद्राकर उपस्थित थे।
"सिहावा नगरी क्षेत्र को पर्यटन से विकसित करने के लक्ष्य के साथ"
सिहावा नगरी क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा ताकि ताकि स्थानीय रह वासियों को रोजगार सहित अन्य सुविधाओं का लाभ मिल सके
"विधानसभा आम निर्वाचन 2023: कांकेर में 11 अभ्यर्थी दाखिल करें नाम, 06 को मिले नामनिर्देशन पत्र"
कांकेर: विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के तहत जिले के अंतागढ़, भानुप्रतापपुर और कांकेर विधानसभा क्षेत्र के लिए अभ्यर्थियों के नामांकन की प्रक्रिया जारी है। नामांकन के चतुर्थ दिवस आज तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिए 11 अभ्यर्थियों ने अपना नाम-निर्देशन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष जमा किया। साथ ही आज कुल 06 लोगों के द्वारा नाम-निर्देशन पत्र क्रय किए गए।
रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए पखांजूर तहसील के ग्राम बारदा निवासी श्री रूपसिंह पोटाई तथा अंतागढ़ तहसील के ग्राम कोदागांव निवासी श्री संतराम सलाम और ग्राम आमागांव निवासी श्री कुंवरसिंह ध्रुव ने नाम निर्देश पत्र जमा किये। इसी प्रकार भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए ग्राम तेलगरा निवासी सावित्री मण्डावी, चारामा तहसील के ग्राम मरकाटोला निवासी श्री जालमसिंह जुर्री, भानुप्रतापपुर तहसील के ग्राम मुंगवाल निवासी श्री कोमल सिंह हुपेण्डी और ग्राम तरहुल निवासी श्री लतीफ कुमार पिद्दा ने नाम-निर्देशन पत्र जमा किया।
इसी तरह कांकेर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कांकेर तहसील के ग्राम मोहपुर निवासी श्री आशाराम नेताम, सरोना तहसील के ग्राम मुड़पार (दखनी) निवासी श्री शंकर ध्रुवा और श्री हेमलाल मरकाम, ग्राम कन्हनपुरी निवासी श्रीमती नमिता नेताम ने नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किया।
इसी क्रम में आज 06 लोगों ने नाम-निर्देशन पत्र क्रय किये, जिनमें अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-79 के लिए अंतागढ़ निवासी श्री अनूप नाग, भानुप्रतापपुर तहसील के ग्राम तरांदुल निवासी श्री शिवप्रसाद गोटा तथा दुर्गूकोंदल तहसील के ग्राम भुरसा तरहूल निवासी श्री लिलाधर कोरेटी ने नाम निर्देश पत्र क्रय किये। इसी प्रकार भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-80 के लिए चारामा तहसील के ग्राम दरगहन निवासी श्री चन्द्रशेखर कोड़प्पा तथा दुर्गूकोंदल तहसील के ग्राम बोदेली निवासी श्री सहदेव तुलावी और कांकेर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-81 के लिए कांकेर तहसील के ग्राम दबेना निवासी प्रीति नेताम ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किये।
"देशभर में वैवाहिक सीजन: 35 लाख शादियों के साथ 4.25 लाख करोड़ का कारोबार की उम्मीद"
देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, एवं कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश सहित देश भर के व्यापारी आगामी शादी के मौसम के लिए एक बड़ी बिक्री करने पूरी तरह से तैयारी में जुट गये हैं । दिवाली के तुरंत बाद शादियों का सीजन में इस बार व्यापारी बड़े व्यापार की उम्मीद लगाए बैठे हैं। इस वर्ष 23 नवंबर, देवउठनी एकादशी से शादियों का सीजन शुरू होकर 15 दिसंबर तक चलेगा। एक अनुमान के अनुसार किए इस अवधि के दौरान प्रदेश सहित देश भर में लगभग 35 लाख शादियाँ संपन्न होंगी, जिसमें शादी की खरीदारी और शादी से संबंधित अनेक प्रकार की सर्विस के ज़रिए सेवाएँ लगभग 4.25 लाख करोड़ रुपये का बड़ा खर्च इस सीजन में होने की संभावना है। भारी प्रवाह होगा।
कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी ने बताया की कैट की रिसर्च शाखा कैट रिसर्च एंड ट्रेड डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा हाल ही देश के 20 प्रमुख शहरों के व्यापारियों एवं सर्विस प्रोवाइडर के बीच किए गए एक सर्वे के अनुसार अकेले दिल्ली में इस सीज़न में 3.5 लाख से अधिक शादियाँ होने की उम्मीद है, जिससे दिल्ली में लगभग 1 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने की संभावना है। पिछले साल इसी अवधि में करीब 32 लाख शादियां हुईं और खर्च 3.75 लाख करोड़ रुपये आंका गया था।
कैट की आध्यात्मिक एवं वैदिक ज्ञान समिति के अध्यक्ष एवं प्रख्यात वैदिक विद्वान आचार्य दुर्गेश तारे ने बताया कि नक्षत्रों की गणना के अनुसार नवंबर में विवाह की तिथियां 23,24,27,28,29 हैं जबकि दिसंबर माह में विवाह की तिथियां हैं। 3,4,7,8,9 और 15 तारीखें विवाह के लिए शुभ दिन हैं। उसके बाद, तारा एक महीने के लिए मध्य जनवरी तक डूब जाता है और फिर मध्य जनवरी से शुभ दिन शुरू हो जाएंगे।
श्री पारवानी एवं श्री दोशी ने बताया कि इस शादी सीजन में करीब 6 लाख शादियों में प्रति शादी 3 लाख रुपये का अनुमानित खर्च आएगा, जबकि करीब 10 लाख शादियों में प्रति शादी करीब 6 लाख, 12 लाख रुपये का खर्च आएगा. शादियों में प्रति शादी लगभग 10 लाख खर्च होंगे, 6 लाख शादियों में प्रति शादी 25 लाख खर्च होंगे, 50 हजार शादियों में प्रति शादी 50 लाख खर्च होंगे और 50 हजार शादियाँ ऐसी होंगी जिनमें 1 करोड़ या उससे अधिक पैसे खर्च होंगे। कुल मिलाकर इस एक महीने में शादी के सीजन में बाजारों में शादी की खरीदारी से करीब 4.25 लाख करोड़ रुपये का प्रवाह होगा। शादी के सीज़न का अगला चरण जनवरी के मध्य से शुरू होगा और जुलाई तक जारी रहेगा
श्री पारवानी और श्री दोशी ने कहा कि शादी के सीजन में कारोबार की अच्छी संभावनाओं को देखते हुए देशभर के व्यापारियों ने व्यापक तैयारियां की हैं। ग्राहकों की संभावित भीड़ को देखते हुए व्यापारी अपने यहां सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विवाह का लगभग 20 प्रतिशत खर्च दूल्हा-दुल्हन पक्ष को जाता है जबकि 80 प्रतिशत खर्च विवाह संपन्न कराने में काम करने वाली अन्य तीसरी एजेंसियों को जाता है।
श्री पारवानी और श्री दोशी ने बताया कि शादी के सीजन से पहले घरों की मरम्मत और घरों की रंगाई-पुताई का कारोबार बड़ी मात्रा में होता है। इसके अलावा आभूषण, साड़ी, लहंगा-चूनी, फर्नीचर, रेडीमेड कपड़े, कपड़े आदि का कारोबार होता है। , जूते, शादी और ग्रीटिंग कार्ड , सूखे मेवे, मिठाइयाँ, फल, पूजा सामग्री, किराना, खाद्यान्न, सजावट का सामान, घर की सजावट का सामान, विद्युत उपयोगिता, इलेक्ट्रॉनिक्स और कई उपहार आइटम आदि की आमतौर पर मांग रहती है और इस साल इन सेक्टर के अलावा अन्य व्यापार में भी अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
श्री पारवानी और श्री दोशी ने कहा कि प्रदेश समेत देशभर में शादी के लिए बैंक्वेट हॉल, होटल, खुले लॉन, सामुदायिक केंद्र, सार्वजनिक पार्क, फार्म हाउस और कई अन्य प्रकार के स्थान पूरी तरह तैयार हैं. प्रत्येक शादी में सामान की खरीद के अलावा, टेंट डेकोरेटर, फूलों की सजावट, क्रॉकरी, खानपान सेवा, यात्रा सेवा, कैब सेवा, पेशेवर समूहों का स्वागत, सब्जी विक्रेता, फोटोग्राफर, वीडियोग्राफर, बैंड सहित कई प्रकार की सेवाएं भी शामिल होती हैं। -बाजा, शहनाई, ऑर्केस्ट्रा, डीजे, जुलूस के लिए घोड़े, बग्घी, लाइट और कई अन्य प्रकार की सेवाओं से इस बार बड़ा कारोबार होने की संभावना है! इसके साथ ही इवेंट मैनेजमेंट भी एक बड़ी व्यावसायिक संभावना बनकर उभरा है।
"छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की 53 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी"
रायपुर: केंद्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ विधान सभा के आगामी चुनाव के लिए 53 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। जिसमें बसना से देवेंद्र बहादुर सिंह,. खल्लारी से द्वारिका धीश यादव, बिलाईगढ़ से कविता प्रण लहरे, बलौदाबाजार से शैलेश नितिन त्रिवेदी, भाटा पारा से इन्दर कुमार साव, धरसींवा से छाया वर्मा, रायपुर ग्रामीण से पंकज शर्मा।
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
"मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस के वचन पत्र के साथ की घोषणाएं, भड़काऊ बयान पर भाजपा को दिया जवाब"
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मध्य प्रदेश में जारी किए गए कांग्रेस के वचन पत्र को लेकर कहा कि हम सत्ता में हैं, फिर भी तीन बड़ी घोषणाएं की हैं. पहला 20 क्विंटल धान खरीदेंगे. दूसरा 17 लाख परिवार को आवास देंगे, भारत सरकार दे न दे. साढ़े 7 लाख लोगों को किश्त चली गई है, 10 लाख लोगों को और देने की प्रियंका गांधी ने घोषणा की है. इसके अलावा जाति जनगणना की घोषणा की गई है. लेकिन भाजपा मौन है, क्योंकि पता है कि वह सरकार में नहीं आने वाली है.
राजनांदगांव और कांकेर जिले के दौरे के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज कांकेर और राजनांदगांव में प्रत्याशी नामांकन भरेंगे, सभा भी होगी. अमित शाह आए थे ईडी लेकर, आते हैं तब भी लाते हैं, और जाते हैं, तब भी लाते हैं. तो उसका जवाब भी देना है. फिर परसो आ रहे हैं तो उसके स्वागत में फिर ईडी आ रहा है.
पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने त्योहार के चलते चुनावी तारीख में फेरबदल कर की मांग पर सीएम बघेल ने कहा कि पहले दिन ही मैंने बोल दिया था कि निर्वाचन आयोग इस पर संज्ञान ले. वहीं कांग्रेस के निर्वाचन आयोग में अमित शाह की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने कहा कि
भड़काऊ बयान देने पर कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को ज्ञापन सौंपा है. बिल्कुल शिकायत करेंगे, यह भड़काने वाला काम कर रहे हैं.
गृह मंत्री होकर लोगों की भावनाओं को भड़काएंगे तो शिकायत होगी ही.
पूर्व सीएम रमन सिंह पर सीएम भूपेश बघेल का हमला बोलते हुए कहा कि यहां भाजपा नहीं लड़ रही, रमन सिंह लड़ रहे हैं. रमन सिंह चलना मतलब पीछे अमन सिंह है. अमन सिंह मोदी के साथ मोदी अडानी के साथ है.अडानी ने गिनकर छत्तीसगढ़ के खदानों को निकाला है. भाजपा अब तक उल्टा लटकना में लगी हुई है. छत्तीसगढ़ में अमित शाह आए पर उन्होंने कोई बात नहीं कही, किसानों और महिलाओं के लिए क्या करेंगे, केवल उल्टा लटकाने की बात कही, इसलिए उन्हें कुछ नहीं सूझ रहा, क्योंकि खदान और अडानी के बीच में कांग्रेस की सरकार खड़ी हुई है.
असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले मुंडन करवा लें, फिर हिंदू होने की बात करें. आ रहे है तो हिसाब-किताब ले आए असम का. सरकारी फंड से क्या किया है?
"छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर देवी मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने वालों के लिए कई एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज तय"
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए 23 अक्टूबर तक कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज दिया गया है. मंगलवार को रेलवे प्रशासन ने 6 और एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज डोंगरगढ़ स्टेशन में अस्थायी तौर पर घोषित कर दिया है. इसलिए रायपुर स्टेशन से होकर चलने वाली ये सभी ट्रेनें डोंगरगढ़ स्टेशन में आते-जाते दो मिनट रुककर चलेंगी.
अब आज से ये सभी ट्रेनें डोंगरगढ़ में रुकेंगी
यात्रियों के दिक्कतों को देखते हुए रेल प्रशासन ने अब डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में तीन जोड़ी यानी कि 6 एक्सप्रेस गाड़ियों का ठहराव दिया जा रहा है. 18 से 23 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 20843/20844 बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12851/12852 बिलासपुर-चेन्नई-बिलासपुर एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12849/12850 बिलासपुर-पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस अब आते-जाते डोंगरगढ़ स्टेशन में रुककर रवाना होंगी. जिसका देवी दर्शन करने वाले लोगों को इंतजार था.
"कांकेर विधानसभा चुनाव: छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने प्रत्याशियों के साथ दाखिल किया नामांकन"
कांकेर: छत्तीसगढ़ में पहले चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज कांकेर जिले की तीन विधानसभा सीट के प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन दाखिल के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी मौजूद रहे.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पूर्व में भी क्षेत्र की जनता ने जिले की तीनों विधानसभा सीट से पार्टी को जीत दिलाई थी. इस बार भी जनता का आशीर्वाद मिलेगा और जिले की तीनों विधानसभा में जीत दर्ज होगी. अंतागढ विधायक अनूप नाग के निर्दलीय चुनाव लड़ने नामांकन लेने पहुंचने के सवाल पर सीएम बघेल ने कहा कि उन्हें मना लिया जाएगा. वे पार्टी से बगावत नहीं करेंगे.
चुनावी घोषणा पत्र जारी करने के सवाल सीएम भूपेश बघेल ने चुटकी लेते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी उल्टा लटकाने के अलावा कोई बात नहीं कह रहे हैं. हमने जातिगत जनगणना सहित अन्य घोषणा की है, जबकि भारतीय जनता पार्टी केवल आलोचना करने, जेल भेजने, उल्टा लटकाने की बात कह रही है.
"कांकेर में कांग्रेस के विधायक अनूप नाग का बगावत का दौर: नए प्रत्याशी ने किया नामांकन"
कांकेर: प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद कांग्रेस में भी बगावत शुरू हो गई है. कांकेर जिले की अंतागढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के वर्तमान विधायक अनूप नाग निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया है. वे अपने समर्थकों के साथ नामांकन लेने आज कलेक्टोरेट पहुंचे.
कांग्रेस ने अंतागढ़ से अनूप नाग का टिकिट काटकर नए प्रत्याशी रूप सिंह पोटाई को प्रत्याशी बनाया है. टिकिट कटने से अनूप नाग व उनके समर्थकों में भारी नाराजगी है. कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान टिकिट कटने से नाराज कार्यकर्ताओं ने पीसीसी चीफ के समक्ष ही अनूप नहीं तो कोई नहीं के भी नारे लगाए थे. अब गुटबाजी जमकर सामने आ रही.
"भाजपा का सवाल: क्या भूपेश अब ईडी, आईटी, सीबीआई के साथ हाईकोर्ट का नाम भी जोडेंगे?"
रायपुर: भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय चुनाव मीडिया संयोजक व प्रयागराज (उ.प्र.) के विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री से सवाल किया है कि छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में गिरफ्तार लोगों की जमानत याचिका खारिज करते हुए हाई कोर्ट ने जो टिप्पणी की है, उसके मद्देनजर वे जिस तरह कहते रहे हैं कि भाजपा की तरफ से ईडी, आईटी, सीबीआई चुनाव लड़ रही है, तो क्या वे अब इसमें हाईकोर्ट को भी शामिल करेंगे? श्री सिंह ने कहा कि हाई कोर्ट के निर्णय से यह साफ हो गया है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को शराब की लत लगी हुई है। कांग्रेस की भूपेश सरकार पर तीखा प्रहार कर श्री सिंह ने कहा कि देश के इतिहास में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ऐसी पहली सरकार है, जो अपने राजस्व पर ही डाका डालती है। शराब घोटोले में जमानत याचिका खारिज करते हुए हाई कोर्ट ने कई महत्वपूर्ण तथ्यों को भी संज्ञान में लिया है।
भाजपा केंद्रीय चुनाव मीडिया संयोजक व विधायक श्री सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में सरकारी मुलाजिमों उपसचिव सौम्या चौरसिया, अनिल टुटेजा, सीएसएमसीएल के मैनेजिंग डायरेक्टर अरुणपति त्रिपाठी और राजनीतिक पृष्ठभूमि के अनवर ढेबर, इन सबको हाई कोर्ट के जजमेंट में 'सिंडीकेट' कहा गया है, जिसने सोची-समझी रणनीति के तहत सीएसएमसीएल को सिंडीकेट की कठपुतली बना दिया था। यह कोई सामान्य बात नहीं है। सीएसएमसीएल की दुकानों के माध्यम से अवैध और नकली होलोग्राम से नकली शराब बिक रही थी।
साथ-ही-साथ सिंडीकेट ने यह भी प्लानिंग की कि जो विदेशी शराब आती है, उसके लिए नए प्रावधान कर दें और इसके लिए एक लाइसेंस बना दिया जिसे एफएल 10-ए कहा जाता है, उसके तहत उन लोगों ने 10 प्रतिशत का कट (कमीशन) लेना शुरू किया। एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता में श्री सिंह ने कहा कि वह (श्री सिंह) जो तथ्य रख रहे हैं, वे हाई कोर्ट के जजमेंट में हैं। इसमें जिक्र है 19.2 करोड़ जो अवैध बोतलों पर नकली होलोग्राम उसे लगाकर बेचा गया है और 2019-20 से लेकर 2022-23 तक यह चला। श्री सिंह ने कहा कि अवैध शराब से 2,161 करोड़ रुपए इन लोगों ने कमाया है। जजमेंट में एक महत्वपूर्ण तथ्य का जिक्र है कि जो ईओडब्ल्यू डीआईजी ने चिट्ठी लिखी थी कि यह सिंडिकेट किस प्रकार से अवैध शराब का धंधा चला रहा है?
भाजपा केंद्रीय चुनाव मीडिया संयोजक व विधायक श्री सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर सवालों की बौछार करते हुए कहा कि प्रश्न किया है कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि भाजपा के लिए ईडी, सीबीआई, आईटी चुनाव लड़ती है। क्या अब भूपेश बघेल इन तीनों के साथ छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का नाम भी जोड़ना चाहेंगे? छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में अनवर ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी, त्रिलोक सिंह ढिल्लों और नवीन पुरोहित ने मिलकर 19.2 करोड़ नकली शराब की बोतलें बेचकर 2161 करोड़ रु का घोटाला किया। अब प्रदेश को यह भी बताया जाना चाहिए इस सिंडीकेट से मुख्यमंत्री बघेल का क्या रिश्ता था? क्योंकि, हम लोग अब जनता के बीच में हैं। क्या रिश्ता होने के कारण ही अपने डीआईजी की चिट्ठी पर प्रदेश की भूपेश सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की? क्या यही कारण था या कोई और कारण था? 2000 करोड़ रुपए की जो लूट थी, उसमें दिल्ली को भी हिस्सा गया, क्योंकि मुख्यमंत्री बघेल एटीएम बने हुए थे।
19.2 करोड़ बोतलों की नकली होलोग्राम के जरिए बिक्री हुई है। इतनी बड़ी बिक्री राज्य में हो रही थी, क्या मुख्यमंत्री बघेल को इसका पता ही नहीं चला? श्री सिंह ने कहा कि भाजपा अवैध शराब का मुद्दा उठाती रही और मुख्यमंत्री चुप रहे। अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भी इस विषय पर तथ्यों के आधार पर संज्ञान लेते हुए बेल खारिज की है। हाई कोर्ट के विषय पर जो उन्होंने बेल खारिज कर कहा है, अब मुख्यमंत्री बघेल इस पर भी चुप्पी बनाए रखेंगे या कुछ बोलेंगे? यहां पर आपकी जो मीडिया टीम है, वह कहती है कका जिंदा है; अब क्या यह जो घोटाले हो रहे हैं, इसी को जिंदादिली कहा जाता है? कका की जिंदादिली कहा जाता है? श्री सिंह ने कहा कि जब भाजपा की सरकार थी तो तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को प्यार से चावल वाले बाबा कहा जाता था, मुख्यमंत्री बघेल ने तो यहां पर शराब की लत लगा दी तो उसके आगे क्या लिखा जाना चाहिए?
पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल और उ.प्र. के भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ला उपस्थित रहे।
"छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन: प्रथम चरण के लिए 17 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए 23 नामांकन पत्र"
छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन के पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज तीसरे दिन 11 अभ्यर्थियों ने 16 नामांकन पत्र दाखिल किए। इस प्रकार पहले चरण के लिए अब तक कुल 17 अभ्यर्थियों ने 23 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। तीसरे दिन कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 05,मोहला -मानपुर में 3, डोंगरगढ़ में 2 तथा खैरागढ़,अंतागढ़,कांकेर,
केशकाल,जगदलपुर और बीजापुर में एक -एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया है।
प्रथम चरण में बस्तर संभाग की 12 निर्वाचन क्षेत्रों सहित राजनांदगाँव, , मोहला -मानपुर -अंबागढ़ चौकी , खैरागढ़- छुईखदान- गंडई तथा कबीरधाम जिलों के 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया जारी है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में दो चरणों में हो रहे निर्वाचन के पहले चरण की 20 सीटों के लिए 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं। 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जाँच की जाएगी तथा प्रत्याशी 23 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। प्रथम चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा जबकि दोनों ही चरणों के लिए मतगणना 3 दिसंबर को होगी।
प्रथम चरण में कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर , नारायणपुर , कोंडागांव ,केशकाल ,कांकेर , भानुप्रतापुर, अंतागढ़, मोहला- मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा।
"निगरानी दलों ने प्रदेश में अवैध धनराशि और वस्तुओं की बरामदगी के लिए अब तक 5 करोड़ 57 लाख रुपए की राशि जब्त की"
प्रदेश में निगरानी दलों की सघन जाँच के दौरान अवैध धनराशि तथा वस्तुओं की बरामदगी का आँकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। 16 अक्टूबर तक यह आंकड़ा 5 करोड़ 57 लाख रूपए से अधिक हो गया है। निगरानी दल, धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर नजर रख रही है जिसमें 16 अक्टूबर तक 5 करोड़ 57 लाख 18 हजार 352 रूपए की राशि तथा वस्तु बरामद की गई है। इसमें 85 लाख 2 हजार 655 रूपए से अधिक नकद राशि बरामद की गई है।
निगरानी के दौरान अब तक 11 हजार 851 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 37 लाख 57 हजार 549 रूपए है। साथ ही 1838 किलोग्राम अन्य नशीली वस्तुएं जिसकी कीमत लगभग 62 लाख रुपए है भी बरामद किया गया है। सघन जाँच अभियान के तहत अधिकारियों ने अवैध रूप से अन्य सामग्रियों जिनकी कीमत 2 करोड़ 03 लाख 563 रूपए है जब्त की हैं। इसके अतिरिक्त 1 करोड़ 70 लाख रूपए कीमत के 63 किलोग्राम से अधिक कीमती आभूषण तथा रत्न भी तलाशी के दौरान जब्त किया गया है।
"महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने देवी महिमा का आयोजन किया"
रायपुर: महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ में नवरात्रि के पावन अवसर पर आज रास गरबा का आयोजन किया गया इसमें देवी महिमा की शानदार प्रस्तुति देते हुए छात्र-छात्राओं ने भावपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई वहीं आयोजन में माता दुर्गा की शानदार स्तुति के साथ शुरुआत हुई जिसमें समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी सचिव अनिल तिवारी एवं उपाध्यक्ष आरके गुप्ता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी सहित कालेज स्टाफ ने भाग लिया तत्पश्चात राजस्थानी से लेकर महाराष्ट्र की धार्मिक स्तुतियों में छात्र-छात्राओं ने एक से तीन घंटे तक झूम कर प्रस्तुतियों दी
इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि शैक्षणिक माहौल के साथ छात्र-छात्राओं को तमाम गतिविधियों से जोड़ते हुए देवी स्तुति का यह कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को संस्कारों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है इसी दृष्टि से स्वस्थ उपस्थिति को बनाए रखते हुए यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया मुख्य आयोजक कला संकाय की डॉक्टर किरण अग्रवाल डॉक्टर श्वेता शर्मा सहित अन्य शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज की गई
"रमन सिंह का आग्रह: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की मतदान तिथि को बदलें"
रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण का मतदान दिनांक (17 नवंबर) बदलने का आग्रह किया उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण (17 नवंबर) के निकट छठ पूजा का पर्व आने से बड़ी संख्या में मतदाता इस निर्वाचन प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बन पायेंगे।
मैं @ECISVEEP से आग्रह करता हूँ कि दूसरे चरण के मतदान को आगे बढ़ाने की कृपा करें, जिससे अधिक से अधिक संख्या में मतदाता इस चुनाव से जुड़कर अपने मताधिकार का उपयोग कर पाएँ।
"पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में भावना बोहरा भाजपा की प्रत्याशी घोषित, कांग्रेस के नीलकंठ चंद्रवंशी के खिलाफ"
रायपुर: भारतीय जनता पार्टी ने पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से भावना बोहरा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा ने आज तीसरी सूची जारी की जिसमें भावना बोहरा का नाम सिंगल है। इनको मिलाकर भाजपा ने अपने 86 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं अब केवल चार प्रत्याशियों के नाम घोषित करना बाकी है। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से भावना बोहरा के विरुद्ध कांग्रेस के नीलकंठ चंद्रवंशी चुनाव मैदान में हैं।
गौरतलब है कि कांग्रेस ने अपनी विधायक ममता चंद्राकर की टिकट काटकर कुर्मी समाज से नीलकंठ चंद्रवंशी को टिकट दिया है। पंडरिया में प्रथम चरण में 7 नवंबर को मतदान है और वहां नामांकन प्रक्रिया जारी है। कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से कल कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर ने नामांकन दाखिल किया। भावना बोहरा लगातार पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रही हैं। लेकिन उनको वहां बाहरी प्रत्याशी के रूप में के रूप में विरोध का सामना करना पड़ सकता है।