छत्तीसगढ़
"पटना और सिकंदराबाद के बीच स्थित स्पेशल ट्रेन का परिचालन 29 अप्रैल, 2024 तक विस्तारित"
बिलासपुर: रेल यात्रियो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन के द्वारा एक स्पेशल ट्रेन 03253/ 03256 पटना-सिकंदराबाद-पटना के मध्य चल रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन दिनांक 29 अप्रैल, 2024 तक विस्तार किया गया है ।
यह गाड़ी पटना से प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को ट्रेन नंबर 03253 पटना-सिकंदराबाद समर स्पेशल ट्रेन दिनांक 31 जनवरी, 2024 तक चल रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन में दिनांक 29 अप्रैल, 2024 तक विस्तार किया गया तथा सिकंदराबाद से प्रत्येक शुक्रवार को ट्रेन नंबर 07256 सिकंदराबाद-पटना समर स्पेशल ट्रेन नम्बर के साथ दिनांक 02 फरवरी, 2024 तक चल रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन में दिनांक 26 अप्रैल, 2024 तक विस्तार किया गया है ।
इस स्पेशल ट्रेन में 2 एसएलआर, 03 सामान्य, 12 स्लीपर, 04 एसी थ्री, 02 एसी-टू श्रेणी सहित कुल 23 कोच रहेगी । यह गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है एवं केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी ।
"धान खरीदी की तिथि को एक महीना बढ़ाने की मांग: प्रदेश कांग्रेस कमेटी"
रायपुर: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि धान खरीदी की तिथि एक महिना और बढ़ाया जाना चाहिये। अभी तक प्रदेश के 5 लाख से अधिक किसान ने अपना धान नहीं बेचा है, तो ऐसे में धान खरीदी की समय सीमा बढ़ानी चाहिये। सरकार गलत बोलती है कि लक्ष्य प्राप्त हो गया यह लक्ष्य तो भूपेश बघेल की सरकार ने निर्धारित किया था 130 से 140 लाख मीट्रिक टन का था, तब 20 क्विंटल प्रतिएकड़ की खरीदी के हिसाब से लक्ष्य था जब घोषित कर दिया प्रतिएकड़ 21 क्विंटल लिया जायेगा तो यह लक्ष्य बढ़कर 150 लाख मीट्रिक टन हो जायेगा। इस लक्ष्य को प्राप्त करने कम से कम एक महिने धान खरीदी और बढ़ानी चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि साय सरकार के दुर्भावना और किसान विरोधी षड़यंत्रों के चलते प्रदेश के किसान परेशान है। मौसम की खराबी का बहाना बनाकर अनेकों संग्रहण केंद्रों में तौलाई रोक दी गयी। टोकन जारी करने में लेटलतीफी सर्वविदित है। तौलाई की धीमी रफ्तार बारदानों की कमी के चलते किसान अपना धान नहीं बेच पाये है। व्यवस्था दुरुस्त करने के बजाय भाजपा सरकार के इशारे पर रकबा समर्पण करा के अनेकों संग्रहण केंद्रों में धान की खरीदी बंद करा दी गयी है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि अपनी आदत के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से किसानों को धोखा दिया है। इसके पहले भी 2008, 2013 में इनकी सरकार बनी थी तब भी इन्होंने किसानों से धोखा किया था। इस बार भी किसानों से वादा किया 3100 रू. प्रतिक्विंटल का एकमुश्त भुगतान करेंगे। धान खरीदी समाप्त होने वाली है अभी तक 3100 रू. प्रतिक्विंटल के बारे में 6 बार मंत्रिमंडल की बैठक होने के बाद कोई निर्णय नहीं लिया गया। प्रत्येक गांव में 3100 रू. प्रति क्विंटल की दर से एकमुश्त भुगतान करने भुगतान केंद्र खोलने की मोदी की गारंटी कब पूरी होगी? या यह भी जुमला था? विधानसभा का सत्र आहूत किया गया लेकिन धान खरीदी के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया। इसका सीधा-सीधा मतलब ये है कि भाजपा किसानों को 3100 रू. प्रतिक्विंटल देने के मूड में नहीं है।
"जड़ी-बूटियों के नादर वैद्य श्री हेमचंद मांझी को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया"
आयुर्वेद में एक कहानी बताई जाती है। तक्षशिला विश्वविद्यालय में जब चरक और साथियों की गुरुकुल में शिक्षा पूरी हुई तो उनके गुरु ने अंतिम परीक्षा के लिए उन सभी को बुलाया। उनसे कहा कि ऐसे पौधे लाकर दें जिसमें औषधीय गुण हों और जिसके बारे में अब तक बताया न गया हो। सभी विद्यार्थी कुछ पौधे लेकर आये, केवल चरक कुछ नहीं लाये। जब चरक से गुरू ने पूछा कि पौधे क्यों नहीं लाए। चरक ने कहा कि मुझे सभी पौधों में कुछ न कुछ औषधीय गुण मिले, चूंकि सभी को लाना संभव नहीं था, इसलिए मैं खाली हाथ आया। गुरु जी ने कहा कि परीक्षा में केवल चरक उत्तीर्ण हुए। संसार में हर पौधे में कुछ न कुछ औषधीय गुण मौजूद हैं। यह कहानी बताती है कि जड़ी-बूटी के क्षेत्र में अनुसंधान की बड़ी गुंजाइश होती है।
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में रहने वाले वैद्य श्री हेमचंद मांझी ने अपना पूरा जीवन इन्हीं जड़ी-बूटियों की खोज की और लगभग पांच दशकों से हजारों लोगों को ठीक किया है। आम जनता की इस अहर्निश सेवा के चलते केंद्र सरकार ने इन्हें पद्मश्री से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य अतिथि गृह पहुना में श्री मांझी का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने छत्तीसगढ़ का गौरव पूरे देश में बढ़ाया है। आपने परंपरागत जड़ी-बूटियों के माध्यम से अनेक बीमारियों में लोगों का उपचार किया है। अमेरिका जैसे देशों से भी पेशेंट आपके पास आये हैं। यह ऐसी विद्या है जिसे अगली पीढ़ी तक पहुँचाना है।
उल्लेखनीय है कि श्री मांझी ने छोटे डोंगर में ऐसे समय में लोगों का जड़ी बूटियों से इलाज करने का निर्णय लिया जब यहां स्वास्थ्य सुविधाएं बिल्कुल नहीं थी। परिवार में किसी के वैद्य के पेशे में नहीं होने के बावजूद उन्होंने सेवाभाव के चलते यह निर्णय लिया। उनके अनुभव के चलते उनका ज्ञान बढ़ता गया और नारायणपुर के अलावा दूसरे जिलों के मरीज भी उनके पास आने लगे। वैद्य मांझी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हम तो सेवा का कार्य कर रहे थे। लोगों का उपचार कर रहे थे और खुश थे। जब पता चला कि मोदी जी ने पद्मश्री के लिए चुनने का निर्णय लिया है तो पहले तो आश्चर्य हुआ। हमें लगा कि दिल्ली में भी बैठकर मोदी जी की सरकार पूरे देश में हो रहे अच्छे कामों पर नजर बनाये हुए हैं और सेवा का काम करने वालों को सम्मानित करते जा रही है।
मांझी ने बताया कि बस्तर की वनौषधियों में जादू है। हम जंगल से अलग-अलग तरह की जड़ी-बूटी इकट्ठी करते हैं। इन्हें उचित अनुपात में मिलाते हैं और अलग-अलग तरह की बीमारियों का इस तरह से उपचार करते हैं। नाड़ी देखकर मर्ज का पता लगाते हैं और इसके मुताबिक इलाज करते हैं। कई बार जब एलोपैथी से लोग कैंसर जैसी बीमारियों के इलाज के संबंध में हतोत्साहित हो जाते हैं तब वे यहां आते हैं और ईश्वर की अनुकंपा से हमारी औषधियों के कमाल से वो ठीक हो जाते हैं।
मांझी के पास हर दिन अमूमन सौ से अधिक मरीज पहुँचते हैं। कल भी असम और आंध्रप्रदेश से कुछ मरीज पहुंचे थे। श्री मांझी यह सब मामूली शुल्क में करते हैं। जो खर्च वे लेते हैं वो दवाइयों के बनाने में लगता है। उन्होंने बताया कि वनौषधियों में उपयुक्त मात्रा में शहद, लौंग एवं अन्य मसाले डालने होते हैं। उनका खर्च हम मरीजों से लेते हैं। उन्होंने बताया कि जब तक साँसों में साँस हैं तब तक यह सेवा का काम करता रहूँगा।
मुख्यमंत्री ने मांझी से कहा कि आप सेवा का काम कर रहे हैं। ये बहुत पुण्य का काम है। आपकी विद्या से बहुत सारे लोग ठीक हो रहे हैं। आपको पद्मश्री मिलने से आपकी ख्याति और भी फैलेगी। आप आने वाली पीढ़ी को इसकी शिक्षा दें। यह बहुत मूल्यवान विद्या है इसे आपकी पीढ़ी में ही समाप्त नहीं होना चाहिए। श्री मांझी ने कहा कि आपसे मिले सम्मान से मेरा उत्साह और बढ़ गया है। अभी नई पीढ़ी को नाड़ी से मर्ज जानना सिखा रहा हूँ अब जड़ी-बूटी के गुणों के बारे में भी बताऊंगा।
बिरहोर समुदाय के सेवाभावी कार्यकर्ता जागेश्वर यादव को पद्मश्री से सम्मानित किया गया
राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र माने जाने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति के बिरहोर कुछ सालों पहले तक इतने संकोची थे कि जूते-चप्पल पहने हुए किसी को आता देखकर भाग जाते थे। उन्हें विकास की मुख्यधारा में शामिल करने जागेश्वर यादव ने जीवन भर जूते-चप्पल नहीं पहनने का संकल्प किया ताकि वे मिलने से सकुचाये नहीं। धीरे-धीरे वे बड़ा बदलाव लाने में कामयाब हुए और अभी बिरहोरों की पहली पीढ़ी शिक्षित हो गई है। वे शासकीय योजनाओं का लाभ लेने आगे बढ़ रहे हैं। जब जागेश्वर यादव 21 वर्ष के थे तब उन्होंने बिरहोर जनजाति के लोगों की दुर्दशा देखी और उनकी सेवा का संकल्प लिया। आज चार दशक हो गये हैं और उनका सेवा कार्य अनवरत जारी है।
राज्य अतिथि गृह पहुना में मुख्यमंत्री साय ने जागेश्वर यादव को छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने के लिए किया सम्मानित
संकल्पित भाव से बिरहोर जनजाति की सेवा करने वाले और पिछड़े वर्ग से आने वाले इस जननायक और सेवाभावी कार्यकर्ता का सम्मान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य अतिथि गृह पहुना में किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किये जाने के केंद्र सरकार के निर्णय पर शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। यादव ने भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए और उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पूरे रास्ते में आपका भरपूर सहयोग मिला जिसे मैं कभी नहीं भूलूँगा। आपने बिरहोर भाइयों के साथ बैठकर पतरी में चावल खाया। उनकी शिक्षा के लिए जो भी योजनाएं हम आपके पास लेकर गये। आपने कहा कि ये अच्छा काम है इसे आगे बढ़ाइये, मैं इसमें आपकी मदद करूंगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पहली ही कैबिनेट में आवासीहीनों को आवास उपलब्ध कराने का जो निर्णय लिया है। उससे सभी बिरहोरों को पक्का मकान मिल पाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जागेश्वर यादव को पद्मश्री के लिए सम्मानित किये जाने का केंद्र सरकार का निर्णय सेवा भाव से संकल्पित एक कार्यकर्ता का सम्मान है। जब प्रदेश में कोरोना फैला और मोदी ने वैक्सीन की सुविधा उपलब्ध कराई तब बिरहोर लोगों के मन में वैक्सीन को लेकर आशंकाएं थीं और प्रशासन के अनेक बार आग्रह करने पर भी उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। फिर जागेश्वर यादव को इसके लिए बिरहोरों को तैयार करने भेजा गया। बिरहोर इनको अपना मसीहा मानते हैं। जब श्री जागेश्वर यादव ने आग्रह किया तो सब तैयार हो गये, ये उनकी बिरहोरों की बीच गहरी पैठ का प्रमाण है। पाली विकासखंड में उन्होंने 3 कार्यक्रम बिरहोरों के लिए कराए और हर बार मैं इन कार्यक्रमों में शामिल हुआ। इनके सम्मान की जब जानकारी मुझे मिली तो मुझे बहुत खुशी हुई।
उल्लेखनीय है कि जागेश्वर यादव के प्रयासों से न केवल बिरहोर लोग शिक्षा से जुड़े हैं। उन्होंने खेती भी करना आरंभ कर दिया है। जो बिरहोर भिक्षावृत्ति से जुड़े थे वे आज धान बेच रहे हैं। धरमजयगढ़ के ग्राम खलबोरा के केंदा राम अब धान बेच रहे हैं। बिरहोरों के लिए श्री जागेश्वर यादव ने धरमजयगढ़ में आश्रम भी आरंभ किया है। उनको पद्मश्री मिलने पर बिरहोरों में भी काफी खुशी का माहौल है।
थल सेना और वायु सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीयन की तारीखें घोषित
महासमुंद : कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने अग्निवीर भर्ती अभियान के लिए स्कूल और महाविद्यालयों में 17 1/2 से 21 वर्ष आयु वर्ग के अध्ययनरत स्कूली, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों के प्रशिक्षण के लिए निर्धारित तिथि तक ऑनलाईन पंजीयन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आज वन विद्यालय के प्रशिक्षण केन्द्र में जिले के उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्य, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई के प्राचार्यों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि यह जिले के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। प्रत्येक संस्थान कम से कम 50 विद्यार्थियों का पंजीयन अनिवार्य रूप से करें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकासखण्ड में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाए। उन्होंने जिला रोजगार अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि हायर सेकेण्डरी एवं महाविद्यालयों में जो बच्चे अध्ययनरत है अथवा उस आयु वर्ग में शामिल है, ऐसे बच्चों का चिन्हांकन कर शारीरिक दक्षता एवं मानसिक दक्षता के लिए विशेष कैम्प लगाकर प्रशिक्षण देवें। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी लोक सेवा केन्द्रों एवं च्वॉईस सेंटर में अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की फीस प्रति आवेदन 30 रुपए से अधिक न हो इसका ध्यान रखा जाए। बैठक में थल सेना के सहायक भर्ती अधिकारी श्री सतीश सिंह, जिला रोजगार अधिकारी ए.ओ. लॉरी, रेखराज शर्मा मौजूद थे।
भारतीय थलसेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं को भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए सुनहरा अवसर दिया जा रहा है। उप संचालक रोजगार श्री लॉरी ने बताया कि भारतीय थलसेना में ऑनलाईन पंजीयन एवं आवेदन 8 फरवरी से 21 मार्च 2024 तक किया जा सकता है। पंजीयन के लिए 31 अक्टूबर 2024 की स्थिति में 17 1/2 से 21 वर्ष के मध्य होना चाहिए। भर्ती परीक्षा दो चरणों में होगी जिसमें कम्प्यूटर आधारित लिखित परीक्षा एवं शारीरिक परीक्षा एवं चिकित्सा परीक्षा शामिल है। इसी तरह वायु सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए 2 जनवरी 2004 से 2 जुलाई 2007 के बीच जन्म लेने वाले उम्मीदवार भारतीय वायु सेना की वेबसाईट में 6 फरवरी 2024 तक ऑनलाईन पंजीयन एवं आवेदन कर सकते हैं। चयन की स्थिति में उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। इसके लिए भर्ती की प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी।
पहले चरण में ऑनलाईन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा ली जाएगी। ऑनलाईन परीक्षा का आयोजन 17 मार्च 2024 से शुरू होगा। इसके अंतर्गत विज्ञान विषय भौतिकी, गणित एवं अंग्रेजी विषयों में 10+2 सीबीएसई सिलेबस पर आधारित 60 मिनट की ऑनलाईन परीक्षा होगी। विज्ञान विषय के अलावा अंग्रेजी तथा तार्किक योग्यता एवं सामान्य ज्ञान विषय के 10+2 सीबीएसई के अनुसार 45 मिनट की ऑनलाईन परीक्षा होगी। दूसरे चरण में सभी के लिए निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप शारीरिक दक्षता परीक्षण ली जाएगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले आवेदकों को आवश्यक टेस्ट उत्तीर्ण करना होगा। जिसके द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा की आवेदक भारतीय वायु बल एवं सैनिक जीवन में अपने आप को व्यवस्थित कर सकता है या नहीं। तीसरे चरण में चिकित्सा परीक्षण के तहत एजिबिलिटि टेस्ट 2 उत्तीर्ण करने वाले आवेदकों को चिकित्सा परीक्षा उत्तीर्ण करना होगा। जिसके दौरान विभिन्न प्रकार के शारीरिक एवं बॉयोकेमिकल जांच की जाएगी।
अग्निवीर वायु सैनिक पदों पर भर्ती के संबंध में नियम एवं अन्य विस्तृत जानकारी वायु सेना के वेबसाईट agnipathvayu.cdac.in एवं थल सेना भर्ती के लिए वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in तथा दूरभाष क्रमांक 0771-2965212, 2965213 तथा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद व कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07723-223625 से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।
गुलाम भारत में अंग्रेज और राजा जो बोलते थे वही सत्य था - कुलाधिपति श्री आई. पी. मिश्रा
भिलाई: श्री शंकराचार्य प्रोफेसनल यूनिवर्सिटी, भिलाई में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झंडारोहण किया गया तथा विद्यार्थियों को पुरस्कार भी वितरण किये गये. कार्यक्रम का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एंव वक्ता विश्वविद्यालय के कुलाधिपतिश्री आई पी.मिश्रा के द्वारा झंडारोहण के पश्चात् किया गया |
इस अवसर पर श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी,भिलाई के कुलपति प्रो. (डॉ.)ए.के.झा कुलसचिव श्री पी.के.मिश्रा तथा एसएसटीसी निदेशक डॉ. पी.बी.देशमुख की गरिमामयी उपस्थिति रही. सारा राष्ट्र आज गणतंत्र दिवस के उल्लास में डूबा हुआ है भारतीय संविधान ने न हमें सिर्फ जीने का अधिकार दिया है बल्कि हर तरह की स्वतंत्रता का भी अधिकार दिया है.
आज हम खुली हवा में अमन से सांस ले रहे है तो इसके पीछे अनगिनत क्रांतिकारियों का बलिदान है. उक्त उद्बोधन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आई पी.मिश्रा जीके द्वारा दिया गया.
उन्होंने समस्त विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमें कुछ भी बोलने ,खाने,पहननेका जो अधिकार है उसके लिए हमने लंबा संघर्ष किया है. आज़ादी के पहले अंग्रेज जो बोलते थे वही सत्य था और वही कानून भी. देश के राजा बस कठपुतली मात्र थे .विश्वविद्यालय और शिक्षा पर अपने विचार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश दिन-प्रतिदिन विकास कर रहा है. तकनीकी ने हमारी सोच और विकास कीदशा को बदल दिया है ऐसे में युवाओं की जिम्मेदारी और बढ़ चुकी है.
परन्तु तकनीकी कितना भी विकसित क्यों न हो जाये युवाओं को अपने गुरुओं का आदर नहीं भूलना चाहिए उन्होंने आगे कहा कि गूगल आपकी हर समस्या का हल नहीं हो सकता. शिक्षक और विद्यालय का महत्त्व न कभी कम हुआ है न होगा. संस्था के विषय पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि आज हमारा शंकराचार्य छत्तीसगढ़ में एक गौरवशाली प्रतिक बन चूका है.
आज पांच हजार से ज्यादा हमारी संस्था से जुड़े है. कार्यक्रम के पश्चात् हर वर्ष की भांति कुलाधिपति महोदय के कर कमलों से गत वर्ष के सफल विद्यार्थियों में साक्षी जगदाले, मुहम्मद मसूद अली. कशिश गुप्ता, मुस्कान बागडे, सौम्या सिंह, ईशा अग्रवाल, अंजली गहेरवाल, आर. श्रीधर, आंकना सेन, हर्षा कुकरेजा, हिमांशु देवांगन , पल्लवी वर्मा , सौम्या अग्रवाल को मेडल, प्रमाणपत्र एंव नगद राशि प्रदान किया गया तथा संस्था के शोध के क्षेत्र में सर्वोच्च प्रदर्शन करने हेतु शिक्षकों को भी प्रमाण पत्र तथा नगद पुरस्कार राशि दी गयी. इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार के सभी विद्यार्थियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति रहीं.
दिल्ली: आम आदमी पार्टी की प्रेस कांफ्रेंस में हसदेव के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा, प्रियंका शुक्ला ने जमकर निशाना साधा
दिल्ली/ छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ में हसदेव क्षेत्र में काटे जा रहे जंगलों को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस कर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। इस प्रेस कांफ्रेंस में आम आदमी पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता व प्रदेश सचिव प्रियंका शुक्ला ने प्रदेश और केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला।
प्रियंका शुक्ला ने बोला कि हसदेव के जंगलों की कटाई और आदिवासी किसानो पर बर्बरता के लिए राज्य और केंद्र की बीजेपी सरकार दोषी है। बीते दिनों छत्तीसगढ़ की सत्ता में नई सरकार के काबिज होते ही हसदेव अरण्य बचाओ संघर्ष समिति के युवा साथी रामलाल करियाम (ग्राम हरिहरपुर), जयनंदन पोर्ते (सरपंच ग्राम घाटबर्रा) और ठाकुर राम सहित अन्य आंदोलनकारी साथियों को पुलिस घर से उठाकर ले गई है और गांव में भारी पुलिस फोर्स को तैनात करके परसा ईस्ट केते बासेन कोयला खदान के लिए पेड़ों की कटाई शुरू कर दी । भाजपा सरकार की इस दमनात्मक कार्रवाई का हम विरोध करते हैं और आदिवासी साथियों पर की गई बर्बरता की कड़ी निन्दा करते हुए हसदेव के जंगल विनाश पर रोक लगाने की मांग करते है।
प्रधानमंत्री एवं छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहें है। जब पत्रकारों ने उनसे हसदेव कटाई पर सवाल पूछा तो उन्होंने आसानी से कह दिया कांग्रेस के सरकार के समय आदेश दिया गया था। जबकि सच्चाई यह है कि केंद्र सरकार ने आदेश दिया था जिसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार ने विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर हसदेव कटाई पर रोक लगा दिया और केंद्र सरकार को अनुरोध भी किया था कि इसपर रोक लगाया जाये। अफसोस आज छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है और केंद्र में भी भाजपा की सरकार है और हसदेव का जंगल फिर से उजड़ रहा है। छत्तीसगढ़ महतारी पर प्रहार हो रहे हैं।
प्रियंका शुक्ला ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, चुनाव से पहले मोदी जी कहते थे जब तक आपका चौकीदार है, आपके जल जंगल और जमीन कोई हाथ नहीं लगा सकता, सत्ता में आने के बाद सैकड़ों मशीनें लगा कर पेड़ कटाई चल रही है। हसदेव अरण्य छत्तीसगढ़ का समृद्ध वन क्षेत्र है, जहां हसदेव नदी और उस पर मिनीमता बांगो बांध का कैचमेंट है, जिससे 4 लाख हेक्टेयर जमीन सिंचित होती है। केंद्र सरकार के ही एक संस्थान "भारतीय वन्य जीव संस्थान" ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि हसदेव अरण्य में कोयला खनन से हसदेव नदी और उस पर बने मिनीमाता बांगो बांध के अस्तित्व पर संकट होगा। प्रदेश में मानव-हाथी संघर्ष इतना बढ़ जाएगा, जिसे संभालना नामुमकिन जैसा होगा।
प्रियंका शुक्ला ने कहा, जिस जंगल के नाम पर मोदी जी ने आदिवासी समाज का वोट लिया आज उसे बीजेपी खत्म कर रही है। इतना ही नहीं प्रियंका ने आगे कहा, छत्तीसगढ़ विधानसभा ने 26 जुलाई 2022 को सर्वसम्मति से संकल्प पारित किया था कि हसदेव अरण्य को खनन मुक्त रखा जाए। पूरा क्षेत्र पांचवी अनुसूची में आता है और किसी भी ग्रामसभा ने खनन की अनुमति नहीं दी है। परसा ईस्ट केते बासेन कोयला खदान के दूसरे चरण के लिए खनन वनाधिकार कानून, पेसा अधिनियम और भू-अर्जन कानून – तीनों का उल्लंघन है। जिन जंगलों का विनाश किया जा रहा है, उसके प्रभावित गांव घाटबर्रा गांव को मिले सामुदायिक वन अधिकार पत्र को गैरकानूनी रूप से तत्कालीन भाजपा सरकार द्वारा ही निरस्त किया गया था, जिसका मामला पुनः बिलासपुर उच्च न्यायालय में लंबित है साथ हाल में ही नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ( NGT) ने भी अखबार की खबर के आधार पर मध्य भारत के इस हसदेव के जंगल के मामले को भी संज्ञान लिया है।
प्रियंका ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, 12 वर्षों से लड़ रहे स्थानीय आंदोलनकारियों के साथ हो रही बर्बरता और ग्रामीण किसानो पर अत्त्याचार बीजेपी को लोकसभा चुनाव में भारी पड़ेगी। नव निर्वाचित भाजपा सरकार को जिस विश्वास के साथ इस प्रदेश और खासकर सरगुजा के आदिवासियों ने सत्ता सौंपी है, उनके साथ यह कृत्य विश्वासघात है। यदि हसदेव के जंगलों की कटाई नहीं रोकी गई, तो पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन शुरू किया जायेगा।
"परीक्षा पे चर्चा: प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रा उमेश्वरी से की सीधी बात, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने भी दी प्रेरणा"
रायपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्कूली बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ परीक्षा को उत्सव की तरह मनाने एवं विद्यार्थियों में तत्संबधी तनाव दूर करने के लिए सीधा संवाद किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बच्चों से सीधा संवाद कर उन्हें परीक्षा को एक उत्सव की तरह मनाने तनावमुक्त एवं उत्साह के साथ दिलाने के टिप्स दिए। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के सुकमा की छात्रा उमेश्वरी को अपने पास बिठाया। कांकेर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र शेख कैफुर रहमान ने प्रधानमंत्री से सवाल करते हुए पूछा - परीक्षा के दौरान अधिकांश छात्र घबराहट महसूस करते हैं, जैसा कि प्रश्नों को सही ढंग से न पढ़ना आदि। मेरा आपसे प्रश्न है कि इन गलतियों से कैसे बचा जाए कृपया अपना मार्गदर्शन दें ? जिस पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने उत्तर दिया कि धैर्य रखकर अतिउत्साह में न आना और परीक्षा को एक उत्सव की तरह देखना बहुत जरूरी है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल , विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, श्री अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब राजधानी रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित परीक्षा पे चर्चा के सीधे प्रसारण कार्यक्रम में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली बच्चों एवं अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अभी हम सभी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का प्रेरक उद्बोधन सुना। इस उद्बोधन से निश्चित रूप से आपके भीतर नयी ऊर्जा का संचार हुआ होगा। आपका आत्मविश्वास और अधिक मजबूत हुआ होगा। आप सभी कितने सौभाग्यशाली हैं कि जब आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तब आपको न सिर्फ आपके शिक्षकों, माता-पिता और मित्रों का साथ मिल रहा है, बल्कि देश के प्रधानमंत्री भी आपके साथ खड़े हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री जी हर साल परीक्षा से पहले विद्यार्थियों से चर्चा कर उन्हें सफल परीक्षार्थी बनने का गुर बताते हैं। यह भी बताते हैं कि परीक्षा की तैयारी के दौरान आप स्वयं को तनाव से किस तरह दूर रख सकते हैं। हर साल आयोजित होने वाला उनका यह कार्यक्रम, परीक्षा पे चर्चा, बहुत लोकप्रिय कार्यक्रम है। आज का यह कार्यक्रम इस तरह का सातवां कार्यक्रम था। देश के प्रधानमंत्री को आप लोगों की चिंता है, क्योंकि आप देश का भविष्य हैं। प्रधानमंत्री जी का आप लोगों के लिए यही संदेश है कि परीक्षा एक उत्सव है। इसकी तैयारी उत्सव की तरह करें, उत्साह के साथ और पूरी ऊर्जा के साथ करें। सकारात्मकता और मेहनत विद्यार्थियों के लिए सफलता की कुंजी है। आपको हर चुनौतियों पर विजय पाते हुए अपनी सकारात्मकता को बनाए रखना है।
मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि पाठ्यक्रम की तैयारी तभी ठीक तरह से हो पाती है, जब आप अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए ठीक तरह से तैयारी करते हैं। अध्ययन और सेहत के बीच जितना अच्छा संतुलन आप बनाए रखेंगे, आपकी सफलता की गारंटी उतनी ही अधिक होगी। प्रधानमंत्री जी ने आपको सफलता के बहुत सारे टिप्स बता दिए हैं। मैं केवल इतना कहूंगा कि परीक्षा के दौरान अपना खानपान ठीक रखें, नियमित व्यायाम करें, नियमित योग और ध्यान करें। जीवन में कदम-कदम पर परीक्षाएं होती हैं। स्कूली परीक्षाओं में सफलता के बाद जीवन की पाठशाला की परीक्षाएं शुरू हो जाती हैं। उन परीक्षाओं में भी सफलता के लिए यही टिप्स काम आते हैं। हमारे प्रधानमंत्री देश में शिक्षा व्यवस्था और नीति में बदलाव के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। उन्हीं की नीतियों का अनुसरण करते हुए हम भी छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था और नीति में बदलाव की तैयारी कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बच्चों को आगामी परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम अपने प्रदेश में शिक्षा का नया वातावरण तैयार करेंगे। इस नये वातावरण में प्रतिस्पर्धा के बजाए सहयोग और प्रोत्साहन का महत्व होगा। परीक्षा अध्ययन-अध्यापन की एक प्रक्रिया है। सफलता-असफलता से परे, हम इसके सहभागी बनें, आनंद के साथ इसमें शामिल हों, अपना सर्वोत्तम देने का प्रयास करेंl मैं सभी शिक्षकों और पालकों से भी कहना चाहता हूं कि हमें अपनी इच्छाओं और आकांक्षाओं का बोझ बच्चों पर नहीं डालना चाहिए। उन्हें अपना सर्वोत्तम देने में सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया ।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। श्री अग्रवाल ने कहा कि हम सभी को लक्ष्य पर केंद्रित रहकर तैयारियां करनी है। हमारा लक्ष्य केंद्रित रहना चाहिए । प्रधानमंत्री जी ने आप सभी को बताया कि कैसे तनाव रहित होकर परीक्षा की तैयारी करना है ।
‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम का लाईव प्रसारण सभी न्यूज चैनलों के साथ डीडी न्यूज, डीडी नेशनल, डीडी इंडिया, एफएम रेडियो, फेसबुक लाईव, यूट्यूब चैनल और MyGov.in पोर्टल की वेबसाईट के माध्यम से लाईव देखा गया। छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी, शिक्षक एवं अभिभावकों ने इसमें बढ़-चढ़कर सहभागिता की। राज्य से गत वर्ष 2023 में 62 हजार 077 विद्यार्थियों ने विभिन्न मुद्दों पर अपने आलेख भेजे और 12 हजार 355 शिक्षकों ने अपने आलेख भेजकर उपस्थिति दर्ज की एवं 2 हजार 876 पालक सहित 77 हजार 308 लोगों ने सहभागिता की थी। इस वर्ष कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों, पालकों एवं शिक्षकों को भाग लेने का अवसर दिया गया है। भारत सरकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 जनवरी 2024 तक 1 लाख 56 हजार 459 विद्यार्थियों, 21 हजार 607 शिक्षकों और 5 हजार 963 अभिभावकों ने पंजीयन कराया था। राज्य से एक शिक्षक और 2 विद्यार्थियों ने चर्चा में भाग लिया। परीक्षा पे चर्चा का प्रारंभ वर्ष 2018 में सिर्फ 22 हजार लोगों ने सहभागिता की थी, जो छह वर्षों में 102 गुनी बढ़कर इस वर्ष 2 करोड़ 26 लाख से ज्यादा रही।
उल्लेखनीय है कि आज दिल्ली में हुई परीक्षा में चर्चा कार्यक्रम से छत्तीसगढ़ से तोंगपाल के स्वामी आत्मानंद स्कूल की शिक्षिका अनिता पहारे और कोटा आत्मानंद स्कूल के छात्र शिवम बंसल भी शामिल हुए।
"मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिक्षकों के सम्मान में उठाए सवाल, शिक्षा से ही परिवार, समाज, और राष्ट्र की नींव रखने की बात की"
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि शिक्षा से ही परिवार समाज और उन्नत और समृद्ध राष्ट्र की नींव रखी जा सकती है। यह कार्य हमारे शिक्षक करते हैं इसलिए उन्हें गुरू का दर्जा दिया गया है। हम सबको मिलकर शिक्षा के स्तर को उन्नत करना है। मुख्यमंत्री साय आज शाम राजधानी रायपुर के राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक शाला
के शासकीय अनुदान प्राप्त शिक्षक एवं कर्मचारी संगठन के प्रान्तीय सम्मेलन. सह. सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अनुदान प्राप्त विद्यालयों को मै नजदीक से जानता हू क्योकि मै स्वयं अनुदान शाला मे ही पढ़ा हू अनुदान प्राप्त कर्मचारियों से संबंधित शिक्षा मंत्री से चर्चा कर मांगो पर सकारात्मक निर्णय लेगे अब राम जी आगये है किसी के साथ अन्याय नहीं होगा भविष्य मे शिक्षकों को उनका अधिकार और सम्मान मिलेगा।
मंत्री स्कूल शिक्षा बृजमोहन अग्रवाल अनुदान प्राप्त संगठन की मांगो पर बोलते हुए कहा कि अनुदान के कर्मचारियों मांगो से मै अवगत है अब राम लला आगया है आपकी मांगो को तीन महीने हल कर दिया जायेगा माननीय मुख्यमंत्री जी स्वयं उपस्थित है आप को निरास नही किया जायेगा शिक्षा मंत्री जी ने अवगत कराये कि सत्रांत तक सेववृद्धि को जो काग्रेस के समय बंद करदी गई पुन: चालू कर दिया गया है इस अवसार पर पूरे प्रांत से आये पन्द्रह सौ शिक्षक कर्मचारियों ने माननीय मुख्यमंत्री जिन्दावाद शिक्षा मंत्री जिन्दावाद रामप्रताप सिंह जिन्दावाद के नारे लगाये माननीय मुख्यमंत्री शिक्षामंत्री एवं रामप्रताप सिंंह जी को शाल श्रीफल व प्रतीक चिन्ह मे श्री रामचन्द्र भगवान की मूर्ति भेट की गई इस अवसर पर संगठन के प्रान्ताध्यक्ष संजय कुमार दुबे, महामंत्री कृष्णा सिंह, कोषाध्यक्ष अक्षय कुमार सिंहा के साथ ही संगठन के जिला इकाइयों के जिलाध्यक्ष, सचिव,कोषाध्यक्ष,साथ ही विशेष रूप से राष्ट्रीय विद्यालय समिति के अध्यक्ष अजय तिबारी,पूर्व संचालक लोक शिक्षण अवध बिहारी दुबे उपस्थित रहे
"रायगढ़: 11 किलो चांदी के आभूषण ऑल्टो कार से बरामद, व्यक्ति को कार्रवाई में जब्त किया गया"
रायगढ़: ऑल्टो कार से 11 किलो चांदी के आभूषण बरामद किए गए है। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को मुखबीर से सूचना मिली कि ओडिशा से एक व्यक्ति ऑल्टो कार से बिना पक्के बिल के चांदी के आभूषण अवैध तरीके से खपाने रायगढ़ लेकर आ रहा है।
सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल थाने से प्रधान आरक्षक जगदीश नायक के हमराह स्टाफ को संदिग्ध ऑल्टो कार पर कार्रवाई के लिए रवाना किया गया। कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा रात्रि पेट्रोलिंग दौरान पुराना शनि मंदिर ओवर ब्रिज के पास संदिग्ध ओडि़शा पासिंग ऑल्टो कार OR17 J 9876 को रोक कर चेक किया गया
जिसमें भारी मात्रा में चांदी के नए आभूषण- चांदी का चूड़ा, अंगूठी, पायल, ब्रेसलेट, सिंदूर डिब्बी रखे हुए थे । कोतवाली पुलिस टीम द्वारा वाहन में मौजूद व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना जुगल प्रधान निवासी बरगढ़ उड़ीसा का रहने वाला बताया जिससे वाहन में रखे चांदी के नए आभूषणों के कागजात पेश करने नोटिस दिया गया। जुगल प्रधान चांदी के आभूषणों का कोई रसीद नहीं होना बताया ।
थाना प्रभारी कोतवाली के निर्देशन पर अनावेदक जुगल प्रधान पिता स्वर्गीय गणेश प्रधान उम्र 44 साल निवासी वार्ड नंबर 03 हाटपदा थाना व जिला बरगढ़ (उड़ीसा) को वाहन एवं चांदी के आभूषण समेत थाना लाया गया। अनावेदक से संदिग्ध चांदी के आभूषण कुल वजन 11 किलो कीमत करीब 6 लाख रुपए का धारा 102 ष्टह्म्क्कष्ट के तहत कार्रवाई कर जप्त किया गया।
"अवैध शराब बिक्री: महासमुंद में आबकारी विभाग की कार्रवाई, तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया"
महासमुंद : अवैध रूप से आसवित कच्ची शराब के सेवन से संभावित जनहानि को रोकने तथा अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध आबकारी विभाग महासमुंद द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी के तारतम्य मे कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशानुसार और जिला आबकारी अधिकारी महासमुंद मोहित कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में 27 एवं 28 को आबकारी वृत्त सरायपाली अन्तर्गत आरोपी राजू कलेत उम्र -33 वर्ष, निवासी -सिन्घोड़ा के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब,
आरोपी राजिन बारला उम्र -22 वर्ष, निवासी -छुईपाली, थाना - सिन्घोडा के कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुवा शराब जप्त किया गया तथा छुईपाली के ही एक अन्य आरोपी हरीशचंद्र यादव, उम्र-28 वर्ष के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब जप्त कर उक्त तीनों आरोपियो के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर रिमांड पर जेल दाख़लि किया गया है।
अन्य कार्यवाही मे ग्राम डोंगररक्सा थाना सिन्घोडा में जंगल से 80 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब और 22 प्लास्टिक ड्रमों में लगभग 1100 किलोग्राम शराब बनाने योग्य किण्वित महुआ लहान जप्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क)(च), 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। संपूर्ण कार्यवाही सराईपाली के वृत्त प्रभारी अधिकारी उत्तमबुद्ध भारद्वाज द्वारा की गई जिसमें आबकारी स्टाफ़ मौजूद थे।
"प्रधानमंत्री मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से मिलकर परीक्षा की तैयारी के लिए मोटिवेशन दिया"
रायपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भारत मंडपम, आईटीपीओ प्रगति मैदान में छात्र-छात्राओं से ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कर रहे हैं. पीएम मोदी स्कूली बच्चों को तनावमुक्त परीक्षा दिलाने के टिप्स दे रहे हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री ने अन्य विद्यार्थियों के साथ ही छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 9वीं की उमेश्वरी ओटी को अपने पास में बैठाया है.
बता दें कि, राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आयोजित किया है. इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए हैं.
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, मां-बाप अपने बच्चों को कोसते रहते हैं कि सिर्फ खेलते रहता है, दूसरे से कंपेयर भी करते हैं. जो मां-बाप सफल नहीं हुए ओ परिजन अपने बच्चे के रिपोर्ट कार्ड को अपना विज़िटिंग कार्ड समझ लेते हैं. उन्होंने कहा, दोस्ती कोई लेन-देन का खेल है क्या? मैंने ऐसे दोस्त देखा है, जो फेल हो गया, लेकिन दोस्त के टॉप करने का मीठा बांटता है. मैंने ऐसे भी दोस्त देखा है जो अपने ज़्यादा अंक लाना का उत्सव नहीं मनाते, क्योंकि उसके दोस्त का कम अंक आया है.
कांकेर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र शेख कैफुर रहमान ने पीएम मोदी से सवाल पूछा कि, परीक्षा के दौरान तनाव के करण प्रश्न को ध्यान से नहीं पड़ पाते इसलिए कई गलतियां हो जाती है. इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि, घूम फिर के फिर तनाव आ गया. गलतियां अति उत्साह के कारण भी होता है, चाहे मां-बाप का हो या बच्चों का. ठीक परीक्षा के समय पर बच्चों का पहुंचना भी तनाव का कारण है. परीक्षा के कम से कम 15 मिनट पहले पहुंचे. मस्ती में रहिए और खुद में खो जाओ.
उन्होंने कहा कि, अर्जुन के पक्षी के आंख वाली कथा सुनते जानते हैं, लेकिन जीवन में नहीं उतरते. परीक्षा के दौरान ध्यान लक्ष्य में होना चाहिए. लिखने की आदत नहीं होने, कम होने का कारण जानते हुए भी नहीं लिख सकते. लगातार लिखने के प्रयास से आपको अपने लिखने का स्पीड का अंदाजा होगा कि कितने समय में कितना लिख सकते हैं तो सवाल कैसे छूटेगा, प्रैक्टिस ही समाधान है.
"महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर रायपुर में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन, स्थानीय नेताओं और समर्थकों की भागीदारी से होगा"
महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि शहीद दिवस 30 जनवरी 2024 को प्रात: 10.30 बजे से गांधी चबूतरे एवं उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर छत्तीसगढ़ संघर्ष परिषद के केन्द्रीय कार्यालय शुक्ल भवन बूढापारा रायपुर में मनाई जायेगी.
कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी एवम् सदस्यगण, संघर्ष परिषद के समस्त पदाधिकारी एवम् सदस्यगण एवम् समस्त शुक्ल समर्थकगण उक्त कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं.
"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'परीक्षा पे चर्चा-2024' कार्यक्रम के माध्यम से स्कूली बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों से सीधे संवाद करेंगे"
रायपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी स्कूली बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ परीक्षा को उत्सव की तरह मनाने एवं विद्यार्थियों में तत्संबधी तनाव दूर करने के लिए सीधा संवाद करेंगे। ‘परीक्षा पे चर्चा-2024‘ का कार्यक्रम आज 29 जनवरी को प्रातः 11 बजे भारत मण्डपम, प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा-2024’ कार्यक्रम के सीधे प्रसारण का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल स्कूली बच्चों के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में अनुश्रवण करेंगे। मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री इसके सीधे प्रसारण कार्यक्रम में सुबह 11 बजे से शामिल होंगे। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राएं और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि ‘परीक्षा पे चर्चा-2024’ कार्यक्रम के बाद स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे।
‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम का लाईव प्रसारण सभी न्यूज चैनलों के साथ डीडी न्यूज, डीडी नेशनल, डीडी इंडिया, एफएम रेडियो, फेसबुक लाईव, यूट्यूब चैनल और MyGov.in पोर्टल की वेबवाईट के माध्यम से लाईव देखा जा सकता है। राज्य में परीक्षा पे चर्चा को लेकर व्यापक उत्साह है।
छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी, शिक्षक एवं अभिभावक इसमें बढ़-चढ़कर सहभागिता कर रहे हैं और लाभान्वित हो रहे हैं। राज्य से गत वर्ष 2023 में 62 हजार 077 विद्यार्थियों ने विभिन्न मुद्दों पर अपने आलेख भेजे और 12 हजार 355 शिक्षकों ने अपने आलेख भेजकर उपस्थिति दर्ज की एवं 2 हजार 876 पालक सहित 77 हजार 308 लोगों ने सहभागिता की थी। इस वर्ष कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों, पालकों एवं शिक्षकों को भाग लेने का अवसर दिया गया है। भारत सरकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 जनवरी 2024 तक 1 लाख 56 हजार 459 विद्यार्थियों, 21 हजार 607 शिक्षकों और 5 हजार 963 अभिभावकों ने पंजीयन कराया है। राज्य से नियमानुसार प्रतिभागियों में से एक शिक्षक और 2 विद्यार्थियों का जीवंत कार्यक्रम, नई दिल्ली हेतु चयन किया गया है।
परीक्षा पे चर्चा का प्रारंभ वर्ष 2018 में सिर्फ 22 हजार लोगों ने सहभागिता की थी, जो छह वर्षों में 102 गुनी बढ़कर इस वर्ष 2 करोड़ 26 लाख से ज्यादा हो गई है।
"रायपुर: बाइक चोरी मामले में 'बंटी-बबली' जोड़ी को पुलिस ने किया गिरफ्तार"
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले बंटी और बबली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपी रायपुर में घूम-घूमकर घटना को अंजाम देते थे. पुलिस के मुताबिक लोगों की बाइक पार करने वाले दोनों आरोपी पति-पत्नी है, जो कि मूलतः नागपुर महाराष्ट्र के रहने वाले हैं, और राजधानी के भनपुरी इलाके में रह रहे थे.
बता दें कि, आजाद चौक थाना क्षेत्र में लगातार वाहन चोरी हो रही थी. इस संबंध में पुलिस स्टाफ लगाकर लगातार आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी. इस दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक दंपति द्वारा मिलकर इन घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. इसके बाद मुखबिर के बताए हुलिए को चिन्हांकित धर दबोचा.
पुलिस की पूछताछ के दौरान दोनों ने गोलमटोल जवाब दिया. लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने बाइक चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति अनमोल और पत्नी गीता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के कब्जी से चोरी की आठ बाइक और एक ई-रिक्शा को जब्त किया है.
"छत्तीसगढ़: आज की प्रमुख खबरें - पीएम मोदी की 'परीक्षा पे चर्चा', राहुल की न्याय यात्रा, और अलका लांबा का महिला सम्मेलन"
रायपुर: छत्तीसगढ़ की आज की प्रमुख खबरें जो आपको जननी जरुरी है. इसमें आज पीएम मोदी की ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम महत्वपूर्ण रहने वाली है. इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के एक शिक्षक और 2 विद्यार्थियों का लाइव कार्यक्रम होगा. तो इधर बिहार में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज में एंटर करने वाली है. इस यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे. उन्हें हाल ही में कांग्रेस ने बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा और अन्य पार्टी गतिविधियों के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया है. जानिए आज और क्या गतिविधियां रहने वाली है.
परीक्षा पे चर्चा में एक शिक्षक और 2 विद्यार्थियों का जीवंत कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी स्कूली बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ परीक्षा को उत्सव की तरह मनाने और विद्यार्थियों में तत्संबधी तनाव दूर करने के लिए सीधा संवाद करेंगे. ‘परीक्षा पे चर्चा-2024‘ का कार्यक्रम आज सुबह 11 बजे भारत मण्डपम, प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित होगा.
PM मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा-2024’ कार्यक्रम के सीधे प्रसारण का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल स्कूली बच्चों के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में अनुश्रवण करेंगे. मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री इसके सीधे प्रसारण कार्यक्रम में सुबह 11 बजे से शामिल होंगे. इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राएं और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे. मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि ‘परीक्षा पे चर्चा-2024’ कार्यक्रम के बाद स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे. ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम का लाईव प्रसारण सभी न्यूज चैनलों के साथ डीडी न्यूज, डीडी नेशनल, डीडी इंडिया, एफएम रेडियो, फेसबुक लाईव, यूट्यूब चैनल और MyGov.in पोर्टल की वेबवाईट के माध्यम से लाईव देखा जा सकता है. राज्य में परीक्षा पे चर्चा को लेकर व्यापक उत्साह है.
छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक इसमें बढ़-चढ़कर सहभागिता कर रहे हैं और लाभान्वित हो रहे हैं. राज्य से गत वर्ष 2023 में 62 हजार 077 विद्यार्थियों ने विभिन्न मुद्दों पर अपने आलेख भेजे और 12 हजार 355 शिक्षकों ने अपने आलेख भेजकर उपस्थिति दर्ज की और 2 हजार 876 पालक सहित 77 हजार 308 लोगों ने सहभागिता की थी. इस वर्ष कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों, पालकों और शिक्षकों को भाग लेने का अवसर दिया गया है. भारत सरकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 जनवरी 2024 तक 1 लाख 56 हजार 459 विद्यार्थियों, 21 हजार 607 शिक्षकों और 5 हजार 963 अभिभावकों ने पंजीयन कराया है. राज्य से नियमानुसार प्रतिभागियों में से एक शिक्षक और 2 विद्यार्थियों का जीवंत कार्यक्रम, नई दिल्ली के लिए चयन किया गया है.
परीक्षा पे चर्चा का प्रारंभ वर्ष 2018 में सिर्फ 22 हजार लोगों ने सहभागिता की थी, जो छह वर्षों में 102 गुनी बढ़कर इस वर्ष 2 करोड़ 26 लाख से ज्यादा हो गई है.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा कार्यक्रम
सीएम विष्णुदेव साय आज 10.50 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम साइंस कॉलेज मैदान में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल होंगे. उसके बाद दोपहर 2.50 से 5 बजे तक मंत्रालय में बैठेंगे.
राहुल की न्याय यात्रा में भूपेश बघेल
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बिहार दौरे का आज दूसरा दिन है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज बिहार पहुंचेगी. इस दौरान यात्रा में भूपेश बघेल भी शामिल होंगे. बघेल किशनगंज से पूर्णिया तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे. वहीं बिहार में ही रात्रि विश्राम करेंगे.
अलका लांबा धमतरी में महिला कार्यकर्ताओं को करेंगी चार्ज
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस जुट गई है. महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के दौरे का आज दूसरा दिन है. धमतरी में आयोजित महिला सम्मेलन में अलका लांबा शामिल होंगी. लोकसभा चुनाव के लिए महिला कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करेंगी.
"दुर्ग: जिला सहकारी बैंक में डकैती का प्रयास, तीन गिरफ्तार; दो अन्य आरोपी फरार"
दुर्ग: जिला सहकारी बैंक अंडा में डकैती डालने वाले तीन लोगों को पुलिस ने पकडऩे में सफलता पाई है। वहीं मामले के दो अन्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं । पकड़े गए तीनों आरोपी रायपुर के रहने वाले हैं। यह मामला अंडा थाना क्षेत्र का हैं। जानकारी के अनुसार, 25 जनवरी की रात बाइक में आए 5 नकाबपोश युवक डकैती की नियत से डा थाना क्षेत्र में जिला सहकारी बैंक की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे।
इस बीच बैंक में आरोपियों के होने की भनक ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने पुलिस को बुलवाया। बैंक लूटने पहुंचे आरोपी में ग्रामीणों के शोरगुल के बाद बैंक में रखे कम्प्यूटर मॉनिटर लेकर फरार हो गए। आरोपियों के फरार होने के बाद पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। मामले के 5 आरोपियों में से 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं फरार दो आरोपियों की तलाश जारी ही।
सहकारी बैंक में लूट की कोशिश करने वाले गिरफ्तार तीनों आरोपी रायपुर के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से 4700 नगद, एक बाइक और लुटे गए मॉनिटर बरामद की गई है. गिरफ्तार आरोपियों का नाम साहिल राय उर्फ राहुल, अभिषेक राय, शेख अमित कुरैशी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस दो अन्य आरोपी ,धर्मेंद्र और सलमान की तलाश कर रही है।