छत्तीसगढ़
पांडातराई में नगर पंचायत उपाध्यक्ष समेत 5 पार्षदों की घर वापसी
कवर्धा। लोकसभा चुनाव से पहले नगर पंचायत पांडातराई में कांग्रेस को संजीवनी मिली है। यहां पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष समेत 5 पार्षदों की घर वापसी हो गई है। बता दें कि 2 साल पहले पार्टी ने इन्हे निष्कासित कर दिया था। लेकिन फिर से पार्षदों को पार्टी ने वापस ले लिया है। उपाध्यक्ष सहित पार्षदों की सदस्यता को बहाल कर दिया गया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष होरीराम साहू ने यह आदेश जारी किया है। बता दें कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के खिलाफ गतिविधियों के आरोप पर पूरे प्रदेश में कार्रवाई की थी, कई नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था, लेकिन अब फिर से लोकसभा चुनावों से पहले अपने निष्कासित नेताओं को पार्टी में फिर से लेने की पहल शुरू की गई है।
बृजमोहन अग्रवाल ने निकाली विशाल नामांकन रैली
रायपुर। छत्तीसगढ़ में रायपुर लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने विशाल नामांकन रैली के साथ अपना नामांकन दाखिल किया है जिसकी वजह से शहर भर में भाजपा के समर्थकों की गूंज सुनने मिली है। छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री और रायपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने नामांकन दाखिल किया है। बृजमोहन अग्रवाल बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ भाजपा कार्यालय एकात्मक परिसर से नामांकन रैली के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचें और अपना नामांकन दाखिल किया। रायपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। बीजेपी नामांकन रैली में भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन नवीन, सांसद सुनील सोनी, विधायक अजय चंद्राकर, भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल, लोकसभा चुनाव प्रभारी संदीप शर्मा समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए।
हमारा संकल्प पत्र संविधान की तरह पवित्र : CM विष्णुदेव साय
अभी ट्रेलर है...अब शुरू होगी विकसित भारत की यात्रा रायपुर।भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेरविवार कोलोकसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र मोदी की गारंटी नाम से जारी किया। इसे लेकर रायपुर स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि हमारा संकल्प पत्र संविधान की तरह पवित्र है।उन्होंने कहा कि देश में 3 करोड़ मकान बनेंगे, जो आम लोगों को मिलेंगे।साय ने कहा कि संकल्प पत्र में जो बातें आई हैं वह तो सिर्फ ट्रेलर है। जब तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे तो गरीबी मुक्त भारत और विकसित भारत की यात्रा शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा आज नवरात्रि में माता कात्यायनी का दिन है, उनके दोनों हाथ में कमल है, इससे पावन संयोग क्या हो सकता है. सोने पर सुहागा ये कि हमारे संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की भी जयंती भी आज ही है। सीएम साय ने कहा बीजेपी का संकल्प पत्र वास्तव में भारतीय लोकतंत्र के प्रति भरोसे का, विश्वास बहाली का और देश के भविष्य का सुनहरा रोड मैप है। हमारा यह घोषणा पत्र संविधान की तरह पवित्र होता है। आप सभी ने देखा कि साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के समय भी पार्टी ने विजन डॉक्यूमेंट जारी किया था । भाजपा का संकल्प पत्र विकसित भारत का गारंटी पत्र है: बृजमोहन रायपुर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल ने पार्टी के संकल्प पत्र को देश और देशवासियों के हित में बताया है। उन्होंने कहा है कि इस संकल्प पत्र में गरीबों महिलाओं युवाओं और किसानों को आत्म निर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। श्री अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि, आज भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जो मोदी जी की गारंटी के नाम से जारी किया है जिसमें गरीबों अन्नदाताओं युवाओं और किसानों का विशेष ख्याल रखा गया है आज के संकल्प पत्र विकसित भारत 2047 की दिशा में कार्य करने की तैयारी है। मैं इस संकल्प पत्र के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रक्षा मंत्री अमित शाह और समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह जी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। 70 साल की आयु के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाया जाएगा। चाहें फिर वो किसी वर्ग का हो। 3 करोड़ और घर बनाने का संकल्प लिया है। दिव्यांग साथियों को अब पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी, ट्रांसजेंडर साथियों को भी आयुष्मान योजना के दायरे में लाने का निर्णय लिया है। 3 करोड़ बहनों को लखपति बीवी बनाने की गांरटी ली है। पीएम किसान सम्मान निधि आगे जारी रहेगी। देश में डेयरी सहकारिता समिति की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। दलहन और तिलहन में आत्मर्निभर के लिए किसानों की मदद करेंगे। नैनो यूरिया के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा। डिजिटल जनजाति कला अकादमी की स्थापना की जाएगी। 700 से ज्यादा एकलव्य स्कूलों को बनाया जाएगा। बिजली बिल जीरो करने की दिशा में काम करेंगे, पीएम सूर्यघर बिलजी योजना लॉन्च होगी। घर में बिजली मुफ्त, एक्स्ट्रा बिजली से पैसे भी मिलेंगे।मुद्रा योजना की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख की गई। श्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र गरीबी मुक्त भारत और विकसित भारत की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। 10 वर्षों में किसानों के लिए बहुत कम हुआ उस पर लोगों को सहज विश्वास नहीं होता था कि यह जो संकल्प पत्र में है, यह कभी पूरा भी हो सकता है। लेकिन, आप सभी लोगों ने देखा कि हमारे प्रधानमंत्री जी ने दोनों बार के संकल्प पत्र में देश की जनता से जो वादे किए थे 1 सालों में उनका अक्षरश: क्रियान्वयन किया है। 10 वर्षों में किसानों के लिए बहुत कम हुआ है। छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी में काफी काम हुआ मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के लिए हमने भी छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी में काफी काम किया है। किसानों को 2 साल का बकाया धान बोनस दिया गया है। 3100 प्रति क्विंटल के भाव से धान भी खरीदा गया है। किसान क्रेडिट कार्ड की भी सुविधा बीजेपी की देन है।संकल्प पत्र में पशुपालकों का भी विशेष ध्यान रखा गया है। संकल्प पत्र में त्रङ्घ्रहृ पर विशेष फोकस साय ने कहा कि त्रङ्घ्रहृ पर विशेष फोकस है। इसमें त्र का मतलब है गरीब। पिछले 10 सालों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। उसी तरह से ङ्घ का मतलब यूथ यानी युवा से है। देश के युवाओं को मुद्रा योजना का लाभ मिलेगा। इसका दायरा 10 लाख से बढ़कर 20 लाख तक करने करने की बात कही गई है। ्रयानी अन्नदाता पर भी बीजेपी का फोकस मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं।
नामांकन जमा करने से पहले विजय बघेल ने परिजनों का लिया आशीर्वाद
भिलाई। लोकसभा चुनाव में अपना नामांकन जमा करने से पहले सांसद विजय बघेल की चुनाव में विजय की कामना लिए परिवार वालों ने आरती उतारकर और उन्हें तिलक लगाकर घर से रवाना किया। वहीं पत्नी रजनी बघेल ने उनकी आरती उतारी और बड़ी बहनों ने जीत का आशीर्वाद भी दिया। इस दौरान उनकी बड़ी बहन की आंखे भी छलक उठी। उन्होंने कहा कि विजय भाई नहीं बेटे की तरह है और ये आंसू खुशी के हैं। नामांकन रैली में शामिल होने से पहले ही घर में कार्यकर्ताओं का भी हुजूम उमड़ पड़ा। सभी कार्यकर्ताओं से शुभकामनाएं लेने के बाद सांसद बघेल गायत्री मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे और सीधे दुर्ग के लिए रवाना हुए।
एक बार फिर 14 से 16 अप्रैल तक कुछ ट्रेनें रद्द
जानिए...कौन सी ट्रेनें कब-कब रहेगी रद्द रायपुर। एक बार फिर से 14-16 अप्रैल के बीच कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है। दरअसल सिलियारी-मांढर रेलवे स्टेशन के बीच लेवल क्रासिंग नंबर 407 किमी 812/07-09 पर गर्डर लाचिंग का कार्य किया जा रहा है। तीसरी अप एवं मिडिल लाइन पर ब्लाक लेकर इसे पूरा किया जाएगा। इसके चलते 14 से 17 अप्रैल तक अलग-अलग तिथि में 19 ट्रेनें रद्द रहेंगी। जानिए कौन सी ट्रेन कब-कब रहेगी रद्द- 14 व 15 अप्रैल को 08727 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल। 14 अप्रैल को 08725 रायपुरदुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल। 14 अप्रैल को 08726 दुर्ग- रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल । 15 व 16 अप्रैल को 08728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल। 14 व 15 अप्रैल को 08719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल। 15 व 16 अप्रैल को 08261 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर स्पेशल। 15 व 16 अप्रैल को 08275 रायपुर-जूनागढ़ साइडिंग पैसेंजर स्पेशल। 16 व 17 अप्रैल को 08276 जूनागढ़ साइडिंग पैसेंजर स्पेशल। 16 व 17 अप्रैल 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल। 15 व 16 अप्रैल को 08279 कोरबा-रायपुर पैसेंजर स्पेशल। 15 व 16 अप्रैल को 08267 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल। 16 व 17 अप्रैल को 08268 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)- रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल। 16 व 17 अप्रैल को 08262 रायपुर-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल। 14 अप्रैल को 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस। 16 अप्रैल को 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस। 14 व 15 अप्रैल को 18239 कोरबा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस। 15 व 16 अप्रैल को 18256 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बिलासपुर एक्सप्रेस। 14 अप्रैल को 12860 हावड़ा-मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस। 16 अप्रैल को 12859 मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस। इन ट्रेनों का आधे बीच में समाप्त होगा- परिचालन 15 व 16 अप्रैल को 08861/08862 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर स्पेशल बिलासपुर व गोंदिया के बीच रद रहेगी। परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें- 14 अप्रैल को बरौनी से चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी- जबलपुर-नैनपुर-गोंदिया होकर चलेगी। इस ट्रेन का परिचालन कटनी व गोंदिया के बीच नहीं होगा। इसी तरह 15 अप्रैल को 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंदिया- नैनपुर- जबलपुर- कटनी होकर चलेगी। कटनी से गोंदिया के बीच यह ट्रेन रद रहेगी।
प्रसिद्ध चित्रकार पद्मभूषण जतिन दास हुए सम्मानित
भिलाई। ललित कला अकादमी का भिलाई में रीजनल सेन्टर खोलने के लिए जुटे अंचल के सुप्रसिद्ध कलाकारो ने पद्मभूषण चित्रकार जतिन दास का सम्मान किया। अपने ऊद्बबोधन मे जतिन दास ने युवा कलाकारो से कड़ी मेहनत और प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार रहने का आव्हान किया। इस दौरान डा. सोनाली चक्रवर्ती, कांता देवी, विजय शर्मा, हरजिंदर सिंह मोटिया, कमलेश वर्मा, मोहन बराल, ब्रजेश तिवारी, सारिका गोस्वामी, प्रवीण कालमेघ, वीरेंद्र पटनायक, सतीश देवांगन, पी.एल.जेना, धीरज साहू, यश दलवी और ललित कला अकादमी में छत्तीसगढ़ के प्रथम बोर्ड सदस्य अंकुश देवांगन उपस्थित थे। सेक्टर 1 के कोरस प्रागण में पद्मभूषण चित्रकार जतिन दास ने भिलाई की कला संस्कृति की भूरी भूरी-भूरी प्रशंसा की। साथ ही तेजी से बदलते दुनिया में सत्य के पक्षधर रहते हुए नवागंतुक कलाकारों को खूब मेहनत करने को कहा। उन्होंने प्रकृति से तालमेल बिठाते हुए कलाकारो को प्राकृतिक जीवन जीने तथा प्लास्टिक जैसे जहरीले पदार्थ को बायकाट करने के लिए भी कहा। इस दौरान डा. सोनाली चक्रवर्ती ने जहां जतिन दास को प्रकृति के हरियाली स्वरूप में वृक्ष भेंट किया वही कलाकारों ने अपने चित्र और मूर्तियों का उनके समक्ष प्रदर्शन किया। नवोदित कलाकारों द्वारा सलाह मांगने पर उन्होंने त्वरित टिप्पणी करते हुए उनकी समस्त आशंकाओं को दूर किया। अपने सारगर्भित उद्बबोधन में जतिन दास ने कलाकारो को आपसी एकता बनाए रखने पर बल दिया और कहा कि इससे ही बड़े से बड़े संस्थानों की स्थापना भिलाई में की जा सकती है।
बारनवापारा में दिखा बाघ, 7 गांव में धारा 144 लागू, सुरक्षा अलर्ट
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में स्थित बारनवापारा जंगल में सालों बाद अचानक बाघ दिखने से कलेक्टर केएल चौहान ने मंगलवार को बारनवापारा अभ्यारण के आसपास के सात गांव में धारा 144 लागू कर दी है। जिनमें रवान, मोहदा, कौआबाहरा, मुरुमडीह, छतालडबरा, गजराडीह व दलदली गांव के नाम शामिल हैं। इन सात गावों में ध्वनि विस्तारक यंत्र पर भी रोक लगाया गया है। बता दें कि बाघ को पहली बार 7 मार्च को बारनवापारा अभ्यारण सिरपुर रोड में देखा और वीडियो बना कर वन विभाग को सूचित भी किया। जिसके बाद से लगातार वन अमला बाघ की सुरक्षा को लेकर सावधानी बरत रहा है। ग्रामीणों को वन विभाग के अनुमति बगैर जंगलों में जाने पर रोक लगाई गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने दूसरी बार 8 मार्च को बाघ देखने की सूचना दी। जिस पर तत्काल वन विभाग ने टीम गठित कर कार्रवाई की। इस दौरान अमलोर, सुकुलबाय में मवेशियों का शिकार होना पाया गया और 12 मार्च को बाघ के पंजे के निशान मिले। अगली बार 14 मार्च को बलौदाबाजार वनमण्डल के परिक्षेत्र बल्दाकछार के कर्मचारी ने बाघ को प्रत्यक्ष देखा और पुष्टि की। इसके बाद वन विभाग ने NTCA द्वारा जारी SOP/प्रोटोकॉल का पालन कर नियमानुसार कार्रवाई की शुरु की।
आचार संहिता के दौरान राज्य में अब तक किए गए इतने करोड़ सीज
रायपुर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के लिए कुछ ही दिन शेष रह गए है। इसी के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में सियासी सरगर्मियां बढ़ी हुई है। नेताओं का दौरा भी लगातार जारी है। वहीं मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग आचार संहिता के बीच व्यवस्था बनाने में जुटा है। इस सम्बन्ध में चर्चा के लिए कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। इस दौरान पदाधिकारी 9 अप्रैल को प्रेस नोट भी जारी किया गया। जारी प्रेस नोट में प्रथम एवं द्वितीय चरण हेतु अंतिम रूप से प्राप्त नामांकन, आचार संहिता के उल्लंघन, प्रचार-प्रसार से सम्बन्धी अनुमति आवेदन, बैनर, पोस्टर निकालने की कार्यवाही एवं अब तक की गई जब्ती और अन्य जानकारी दी गई है। प्रेस नोट के अनुसार अलग-अलग जिलों में वाहनों की जांच के दौरान 10 करोड़ 50 रुपए सीज किए गए हैं। जबकि 79 लाख का शराब समेत अन्य सामग्री जब्त किए गए है।
नवकार महिला मंडल ने जियो और जीने दो का दिया संदेश
धमतरी।नवकार महिला मंडल द्वाराआजसभी दुकानों में सकोरा बाटकर जियो और जीने दो के महावीर स्वामी के सिद्धांत का अनुसरण करते हुए सभी से प्रार्थना की कि वह खुद भी अपना जीवन सादगी से जिए और अपने आसपास के सभी प्राणियों पर भी दया भावना रखते हुए गर्मी के समय में पानी की आवश्यकता की पूर्ति करने का लक्ष्य रखते हुए सकोरा में पानी भरकर उन्हें भी जीवन दान दे इसी भावना के साथ नवकार महिला मंडल ने आज मंगेशकर वार्ड के प्राथमिक स्कूल में पानी का ड्रम गिलास वितरण किया। उन्हें भी पानी की अहमियत बताते हुए संतोष मिनी ने कहा जल है तो ही कल है वहां के शिक्षक शिक्षिका एवं बच्चों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए महावीर स्वामी के सिद्धांतों का अनुसरण करने की प्रार्थना की साथ ही उन्हें शुद्ध शाकाहारी बनने की ओर अग्रसर होने का लक्ष्य रखने का प्रयत्न किया इस अवसर पर सभी व्यापारियों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने मंडल की भुरी भुरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया इस कार्यक्रम में नवकार महिला मंडल की अध्यक्ष संतोष मिनी सचिव कुसुम गोलचा कोषा अध्यक्ष इंदु जी जैन एवं कंचन चोपड़ा आदि सभी सदस्यों उपस्थित थे।
CM विष्णुदेव साय ने बंद राम मंदिर को खुलवाने वाले CRPF टीम को दी बधाई
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बंद राम मंदिर को खुलवाने वाले सीआरपीएफ टीम को बधाई दी. बता दें कि सुकमा जिले के धुर नक्सल प्रभावित लखापाल व केरलापेंदा गांव में करीब 5 दशक पहले राम मंदिर बनवाया गया. मंदिर में प्रभु राम, सीता व लक्ष्मण की संगमरमर की मूर्तियों की स्थापना की गई. लेकिन धीरे-धीरे नक्सलवाद के बढ़ते प्रकोप के कारण 2003 में गांव में स्थित राम मंदिर में पूजा पाठ बंद करवा दिया. जिसके बाद कपाट पूरी तरह से बंद रहे. 14 मार्च 2023 को लखापाल में सीआरपीएफ कैंप खुला. केरलापेंदा गांव में एरिया डॉमिनेशन के दौरान जवानों ने जीर्णशीर्ण अवस्था में मंदिर देखा. गांव वालों ने पूछताछ में बताया कि काफी ऐतिहासिक मंदिर है जहां पहले मेला भी लगता था. ग्रामीणों ने ये भी बताया कि नक्सलियों ने मंदिर को बंद करवा दिया. गांव वालों ने सीआरपीएफ के जवानों से मंदिर खुलवाने का आग्रह किया. जिसके बाद जवान इस काम में लग गए. सोमवार को मंदिर के कपाट 21 साल बाद खोले गए. मंदिर में पूजा अर्चना की गई. इस दौरान काफी संख्या में गांव वाले भी शामिल हुए.
ईद के पूर्व बाजार में मिठास घोल रही सेवई, कपड़ा बाजार में भीड़
9 अप्रैल को यदि चांद दिखा तो इस साल 10 अप्रैल कोमनेगीईद बिलासपुर। रमजान का 26वां रोजा पूरा हो चुका है। 9 अप्रैल को यदि चांद दिखा तो इस साल 10 अप्रैल को ईद मनेगी, नहीं तो दूसरे दिन। त्यौहार के ठीक पहले बाजार में सेवईंयां मिठास घोल रही है। कपड़ा बाजार में भी जबरदस्त रौनक है। व्यापारियों को इस साल ईद पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है। मुस्लिम समुदाय के लोगों का मुख्य पर्व ईद को कुछ दिन शेष हैं। पर्व को धूमधाम से मनाने समुदाय के लोग तैयारी में जुट गए हैं। पर्व के मुख्य व्यंजन सेवई का मार्केट शहर में सजकर तैयार है। सेवई की खरीदी जमकर होने होने लगी है। ईद पर्व के लिए शहर में सेवई का मार्केट सज गया है। चौक-चौराहों में रंग-बिरंगे सेवई सजाई गई हैं। मार्केट में सेवई की कई वेरायटी हैं। ईद की तैयारी के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग अभी से सेवई खरीद रहे हैं। पर्व की तैयारी के लिए गोलबाजार, सदरबाजार सहित शहर के सभी प्रमुख बाजारों में ईद को लेकर जमकर रौनक है। रंग-बिरंगी सेवईयों से बाजार सजा हुआ। ईद में हैदराबादी सेवई व फेनी, पंचमेवा किराना सेवई, कानपुरी, लखनवी, अहमदाबादी, रायपुरी सेवई व फेनी के साथ ही दूधफेनी और मावा फेनी के साथ ही दूध फेनी ईद की मांग बनी हुई है। इसके साथ ही सेवई को आकर्षक ढंग से सजाने के लिए भी केसरी, हरी, गुलाबी, आरेंज रंग की सेवई की भी पूछपरख बनी हुई है। सेवईयों के साथ ही बादाम, काजू, किसमिस, नारियल गोला, छुहारा, चिरौंजी जैसे ड्राय फ्रूट भी खरीदे जा रहे हैं। रंग-बिरंगी टोपियों और नए परिधानों की भी लोगों ने जमकर खरीदारी में जुटे हैं। यही कारण है कि बाजार में देर रात तक चहल पहल बनी हुई है। कपड़ा बाजार में उमड़ रही भीड़- ईद को लेकर मुस्लिम समुदाय में काफी उत्साह है। लोग इस पर्व को हर्षोल्लास से मनाने के लिए तरह तरह के इंतजाम कर रहे है। जिसमे नए परिधान, घरो में रंग रोगन, दुधिया रोशनी से घरो को सजाने में लोग मशगूल है। वही नए परिधान के लिए शहर में मौजूद कपड़ा दुकानो में बच्चे बड़े व सभी वर्ग की भीड़ उमड़ी हुई है। प्रमुख रूप से तेलीपारा, ट्रेलीफोन एक्सचेंज रोड, सदर बाजार,सरकंडा, मंगला एवं रामा मैग्नेटो माल तथा 36 माल में पहुंच रहे हैं।
मोदी गरीब का बेटा है, लाठी से सिर फोड़ने की धमकी से डरने वाला नहीं
बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी मोदी का सिर फोड़ने की धमकी दे रहे हैं। मोदी इन धमकियों से डरने वाला नहीं है। आप ही बताए गरीबों को जिन्होंने लूटा उन्हें सजा मिलनी चाहिए की नहीं। मोदी ने भ्रष्टाचार खत्म किया उन्होंने बचाने का काम किया। वे छत्तीसगढ़ में जगदलपुर के आमाबाल गांव में चुनावी सभा को संबोधित किया। बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप हैं। यह इलाका भाजपा के दिवंगत नेता बलिराम कश्यप और कश्यप परिवार का कहा जाता है। यहां के युवाओं को जिसने धोखा दिया है। उनकी तेजी से जांच हो रही है। यहां के कांग्रेसी मोदी का सिर फोड़ने की धमकी दे रहे हैं। मोदी इन धमकियों से डरने वाला नहीं है। आप ही बताए गरीबों को जिन्होंने लूटा उन्हें सजा मिलनी चाहिए की नहीं। मोदी ने भ्रष्टाचार खत्म किया उन्होंने बचाने का काम किया। . मैंने 3 करोड़ बहने को लखपति बनाने का फैसला किया है। आदिवासी समाज का उत्थान करना है। छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा एकलव्य कॉलेज है। जिसको किसी ने नहीं पूछा उसे मोदी ने पूजा है। 24 हजार करोड़ की पीएम जन मन योजना शुरू की गई। इससे आदिवासियों के जीवन को बेहतर बनाया जाएगा। मेरा लक्ष्य देश को विकसित बनाना है। यहां के पूरे परिवार को विकसित बनाना है। छत्तीसगढ़ से मेरा इतना प्यार है कि देश के कई प्रधानमंत्री से भी ज्यादा मैं यहां आया हूं। परिवार से मेरा राम-राम कहना।
सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज दिनभर रुक-रुक कर होती रही बारिश
गर्मी से लोगों को मिली राहत, 9 अप्रैल तक ऐसे ही रहेगा मौसम छत्तीसगढ़ संवाददाता अंबिकापुर, 7 अप्रैल। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। रविवार की सुबह से ही हल्की फुल्की बारिश का दौर शुरू हुआ और उसके बाद आसमान में काले बादल दिनभर छाए रहे और रुक-रुक कर बारिश हुई। मौसम में बदलाव के कारण तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई है, वहीं लोगों को गर्मी से भी काफी राहत मिली है। बहरहाल मौसम काफी खुशनुमा हो गया है और सरगुजा संभाग के बलरामपुर,सूरजपुर जशपुर,कोरिया,सरगुजा सहित संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में कहीं-कहीं तेज बारिश हुई तो कहीं रुक-रुक कर बारिश हो रही है। अंबिकापुर में अचानक मौसम बदलने से आसमान में काले बादल छा गए और गरज चमक के साथ हल्की वर्षा आरंभ हो गई। सरगुजा के कई स्थानों पर तेज गति से भी वर्षा हुई। अप्रैल के प्रारंभ से ही भीषण गर्मी से लोग हलकान हो गए थे, पिछले दो दिनों में पर 38 डिग्री व 39 डिग्री तक पहुंच गया था। पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार तक बना रहेगा,9 अप्रैल से मौसम पुन: सामान्य रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट हुई है। गौरतलब है कि मार्च के आखरी सप्ताह से ही सरगुजा में तापमान अचानक से बढ़ गया था। पिछले दो-तीन दिनों से संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में तापमान में वृद्धि के कारण दोपहर में धूप काफी तेज महसूस हो रही थी। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। गरज चमक के साथ वर्षा होने से हवा भी ठंडी चलने लगी, इससे मौसम सुहाना हो गया है। मौसम जानकार के मुताबिक पूरे अप्रैल में मौसम प्रभावित रहने का अंदेशा है। मौसम विभाग के मुताबिक 8 अप्रैल के बाद 14-15 और उसके बाद 22 अप्रैल को भी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल की छाए रहेंगे और धूप-छांव होते रहेगा।
कांग्रेस डूबता हुआ जहाज - विष्णु देव
छत्तीसगढ़ संवाददाता जशपुरनगर,। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि 80 के दशक में कांग्रेस के नेता, संसद में भाजपा के कम सांसद होने पर तंज कसा करते थे। अब वही कांग्रेस 40 में सिमट कर रह गई है। आसन्न लोकसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को कहां और किस हाल में बैठाएगी,यह हम सब देखेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत द्वारा दिये गए बयान पर आक्रामक तेवर दिखाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के विकास और भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए दिन में 18 घंटे से अधिक काम कर रहे हैं। ऐसे समर्पित व्यक्ति के प्रति कांग्रेसी,आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। देश और प्रदेश के मतदाता, कांग्रेस को इसका जवाब अवश्य देंगे। कुनकुरी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे सीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी में भारी बिखराव है। कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है, उनके नेता और कार्यकर्ता पार्टी छोडक़र भाजपा में शामिल हो रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं की कोई इज्जत नहीं है। उन्होंने राजनांदगांव के कांग्रेस नेता सुरेंद्र दाऊ वैष्णव का जिक्र करते हुए कहा- कैसे एक भरी सभा में भूपेश बघेल की उपस्थिति में सुरेंद्र दाऊ ने कहा कि भूपेश जी मैं तीन बार जिला पंचायत सदस्य रहा, लेकिन आपने एक बार भी मिलने का समय नहीं दिया, कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं की कोई इज्जत नहीं है, लेकिन हमारी पार्टी, भाजपा में कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ते हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि रायगढ़ लोकसभा से हमने राधेश्याम राठिया को अपना प्रत्याशी बनाया है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रत्याशी हैं, इसलिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाई राधेश्याम राठिया को आगामी 7 मई को कमल छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से जीतना है, आप सभी का विधायक होने के नाते में यह आग्रह करने आया हूं। कार्यक्रम को रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र की संयोजक विधायक गोमती साय ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की 10 साल और प्रदेश सरकार के 4 माह के कार्यकाल के बूते भारतीय जनता पार्टी, मतदाताओं के बीच पहुंची है। कार्यकर्ताओं को जोश बता रहा है कि हम जशपुर जिले में एक नया इतिहास रचने वाले हैं। लोकसभा सह संयोजक एवं पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है,वह करके दिखाती है। इसलिए हम घोषणा पत्र नहीं, गारंटी कार्ड जारी करते हैं। प्रदेश सरकार ने 4 माह के छोटे से कार्यकाल में विधानसभा चुनाव के दौरान दिये गए मोदी की गांरटी में 60 प्रतिशत से अधिक वायदों को पूरा कर दिखाया है। बिलासपुर संभाग क्लस्टर सह प्रभारी कृष्ण कुमार राय ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा रायगढ़ लोकसभा सीट से आदिवासियों की अनदेखी की, हमेशा महलों में रहने वाले लोगों को लोकसभा लड़ाया और आज तक कभी भी जशपुर जिले से प्रत्याशी नहीं दिया, क्या कांग्रेस को आज तक जशपुर जिले में कोई भी आदिवासी नहीं मिला, जिसे चुनाव लड़ा सके, जबकि भाजपा ने हमेशा इस लोकसभा से आदिवासियों को ही चुनाव लड़ाया। हमारा कर्तव्य है कि हम हमारे जिले से आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों को मजबूत करते हुए लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को भारी मतों से विजयी बनाएं। कार्यक्रम को लोकसभा प्रभारी प्रबोध मिंज, प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, जशपुर विधायक रायमुनी भगत, भाजयुमो अध्यक्ष शौर्यप्रताप सिंह जूदेव, डीडीसी ममता कश्यप ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने किया। उक्त बातें जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि कुनकुरी विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ में बिलासपुर संभाग क्लस्टर के सह प्रभारी कृष्ण कुमार राय, रायगढ़ लोकसभा प्रभारी प्रबोध मिंज, लोकसभा संयोजक गोमती साय, प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, श्रीमती कौशल्या साय, लोकसभा सह संयोजक एवं पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया, पूर्व विधायक भरत साय, जिला प्रभारी रामकिशुन सिंह, जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता, जिला महामंत्री भरत सिंह, विधानसभा प्रभारी राजकुमार अग्रवाल, उपेन्द्र यादव, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, विजय आदित्य सिंह जूदेव, कैलाश गुप्ता, सुनिल अग्रवाल,रजनी प्रधान, ममता कश्यप, अनिता सिंह, उमा देवी, सुनीति भोई, श्रीनायक मिश्रा, संतोष सहाय, कपिल सिंह, कपिल देव साय, ओमप्रकाश साय, सत्येन्द्र सिंह, शिवकुमार बंग, विष्णु गुप्ता, राजू गुप्ता, अमन शर्मा, राजकुमार गुप्ता, दिनेश गुप्ता, गोपाल कश्यप, सहित कुनकुरी विधानसभा के हजारो की संख्या भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
नक्सली दंपति ने किया सरेंडर, ताड़मेटला और मिनपा घटनाओं में थे शामिल
सुकमा। नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. यहां 8-8 लाख के इनामी हार्डकोर महिला समेत दो नक्सलियों ने सरेंडर किया है. जानकारी के अनुसार, दोनों आत्मसमर्पित नक्सली कई बड़ी घटनाओं में शामिल रह चुके हैं. जानकारी के अनुसार, 8-8 लाख के इनामी दो हार्डकोर नक्सलियों ने एसपी किरण चव्हाण के सामने आत्मसमर्पण किया है. हार्डकोर नक्सली कलमु प्रकाश डीवीसीएम पद पर नक्सल संगठन में पदस्थ था. वहीं आत्मसमर्पित नक्सली नागेश की पत्नी रिता ने भी सरेंडर किया. आत्मसमर्पित नक्सली कलमू प्रकाश नक्सलियों की किस्टाराम एरिया कमेटी का सचिव रहा है. वह ताड़मेटला, मिनपा सहित जिले के कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहे है.
कोल स्कैम में सौम्या और रानू से दूसरे दिन भी पूछताछ जारी
पहले दिन एक भी सवाल का नहीं मिला संतोषजनक जवाब रायपुर। कोल स्कैम मामले में रायपुर सेंट्रल जेल के महिला सेल में बंद निलंबित आइएएस रानू साहू और डिप्टी कलेक्टर सौम्या चौरसिया से पूछताछ दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम रानू साहू और सौम्या चौरसिया से पूछताछ करने के लिए सुबह रायपुर सेंट्रल जेल पहुंची। बतादें कि कोर्ट ने रानू और सौम्या से पूछताछ के लिए कोर्ट ने एसीबी और इओडब्ल्यू को तीन दिन का समय दिया है। इससे पहले गुरुवार को एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने सात घंटे पूछताछ की। दोनों को आमने-सामने बैठाकर अधिकारियों ने पूछा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कोयले के परिवहन के एवज में किन-किन अधिकारियों, रसूखदार कारोबारियों, नेताओं, मंत्रियों ने पैसों का लेन-देन कर करोड़ों का भ्रष्टाचार किया? जानकार सूत्रों ने बताया कि एसीबी की टीम ने दोनों निलंबित महिला अधिकारियों से करीब 30-30 सवाल पूछे, लेकिन एक का भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उल्टे यह कहकर बचने की कोशिश की उन्हें झूठे केस में फंसाया गया है। सारा खेल ऊपर ही ऊपर हुआ है। ईडी को भी पूरी जानकारी दे चुके हैं। फिर भी जांच सही तरीके से नहीं की गई। एसीबी की टीम ने उनके बयान साथ लाए लैपटाप में दर्ज किया। गौरतलब है कि इससे पहले कोर्ट के आदेश के बाद 29 मार्च से एक अप्रैल तक एसीबी, ईओडब्ल्यू की टीम ने कोयला, शराब घोटाले के साथ महादेव एप सट्टेबाजी केस में जेल में बंद 12 से अधिक आरोपितों से पूछताछ की थी। वहीं अब कोर्ट के आदेश पर दूसरी बार सात अप्रैल (तीन दिन) तक रानू साहू और सौम्या सौरसिया से पूछताछ करेगी। इनसे हो चुकी है पूछताछ- एसीबी ने कोयला घोटाले के मास्टर माइंड सूर्यकांत तिवारी, निलंबित आइएएस समीर बिश्नोई, सुनील अग्रवाल, शराब घोटाले केस में अरविंद सिंह, महादेव एप सट्टेबाजी केस में निलंबित एएसआइ चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, निलंबित कांस्टेबल भीम सिंह, असीम दास समेत अन्य से पूछताछ कर चुकी है। वहीं कोयला कारोबार से जुड़े 50 से अधिक कारोबारियों को नोटिस जारी कर तलब किया जा रहा है। ईडी ने मामले में अब तक 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। ईडी के प्रतिवेदन के बाद केस दर्ज कर अब एसीबी ने जांच शुरू की है।
Raipur: ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट के बाद बिजली विभाग गोदाम में लगी भीषण आग,मची अफरा-तफरी.
राजधानी रायपुर के भारत माता चौक के पास बिजली विभाग के सब डिवीजन कार्यालय के गोदाम में रखे ट्रांसफार्मर में अचानक तेज धमाका हुआ और उसमें भीषण आग लग गई। इस आग में गोदाम में रखे 1500 ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गए हैं।
राजधानी रायपुर के भारत माता चौक के पास बिजली विभाग के सब डिवीजन कार्यालय के गोदाम में रखे ट्रांसफार्मर में अचानक तेज धमाका हुआ और उसमें भीषण आग लग गई। खबरों के अनुसार करीब गोदाम में रखे 1500 ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गए हैं। बताया जा रहा है कि गोदाम में करीब 6000 ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। जिससे बिजली विभाग कार्यालय में लगी आग से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। यह पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।
देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि आसमान में दूर से धुएं का गुबार नजर आ रहा है। इधर, स्थानीय लोगों ने भयानक आग पर काबू पाने के लिए तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंच गई हैं। फायर बिग्रेड कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। बिजली विभाग के सब डिवीजन कार्यालय के गोदाम में आग लग जाने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है।
इधर, भीषण आग से बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के होश उड़ गए। बिजली विभाग के कार्यालय में आग लगने की खबर मिलते ही सभी बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट की वजह आग लगी है। वहीं पुलिस ने आग की वजह से भारत माता चौक स्थित बिजली विभाग के सब डिवीजन कार्यालय की ओर से जाने वाले सभी रास्तों को ब्लाक कर दिया है।
बिजली विभाग के गोदाम में भीषण आग लगने से आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों से आग की लपटों से घिरे बिजली गोदाम को देख कर खौफ में हैं। बिजली विभाग के गोदाम में लगी आग को बुझाने में लगे दमकल कर्मी जुटे हुए हैं। इस भीषण आग में बड़े पैमाने पर नुकसान का अनुमान जताया जा रहा है।